Anupama | 9th Oct Written Update Hindi | Ishani will come in the car with RV.

Oct 9, 2026 - 22:22
 0  8
Anupama | 9th Oct Written Update Hindi | Ishani will come in the car with RV.

Anupama | 9th Oct Written Update Hindi | Ishani will come in the car with RV.

    तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ अनुपमा पुलिस स्टेशन जाती है। वह उन सभी लोगों से कहती है, जिन्होंने उस कॉन्ट्रैक्टर को प्लॉट खरीदने के लिए डाउन पेमेंट दिया था और जो कॉन्ट्रैक्टर सभी के पैसे लेकर गायब हो गया है, उसके खिलाफ शिकायत करने के लिए कहती है,

लेकिन सभी लोग मना कर देते हैं। वे कहते हैं, “हाथी के सामने हम चींटियाँ क्या कर लेंगी? वह बहुत बड़ा आदमी है। हम उसके सामने कुछ भी नहीं हैं। हमारे पास जो भी पैसे बचे हैं, वह भी अगर कोर्ट-कचहरी के चक्कर में चले गए तो हमारा क्या होगा? वह हमें 30% पैसे वापस देने के लिए तैयार है, इसलिए जो मिल रहा है, हम वही ले लेंगे,

अनुपमा उन सभी को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन कोई भी उसकी बात नहीं मानता और सभी वहाँ से चले जाते हैं।,

बाद मे अनुपमा अकेली पुलिस स्टेशन के अंदर जाती है और इंस्पेक्टर को पूरे मामले के बारे में बताती है। इंस्पेक्टर कहता है, “हमें जब उसके बारे में कोई जानकारी मिलेगी, तो हम आपको बता देंगे।,

अनुपमा कहती है, “वह सभी लोगों को फोन करके शिकायत न करने के लिए कह रहा है और 30% पैसे देने के लिए तैयार है। सभी लोगों की उससे फोन पर बात हो रही है, तो फिर आप उसे क्यों नहीं खोज पा रहे हैं?”

इस पर इंस्पेक्टर अनुपमा को समझाते हुए कहता है, “वह बहुत बड़ा आदमी है और किसी को भी बुलाकर कुछ भी करवा सकता है।,

अनुपमा कहती है, “सर, हम भी अकेले नहीं हैं। हमारे साथ कानून है और आपके जैसे ईमानदार ऑफिसर हैं। इसलिए अब हम भी नहीं डरेंगे।”,

दूसरी ओर, ईशानी रोड क्रॉस कर रही होती है। तभी आरवी सामने से कार लेकर आता है और ईशानी के बिल्कुल पास आकर कार रोक देता है। ईशानी डरकर उसे डाँटने लगती है, लेकिन तभी वह आरवी को पहचान लेती है और चुप हो जाती है।,

आरवी ईशानी को कार में बैठने के लिए कहता है। ईशानी मना करती है आरवी कहता है कि वो अनुज कैफे जा रहा है और तुम्हारा रास्ता भी वही है। ईशानी पहले मना कर देती है, लेकिन आरवी उसे समझाता है। इसके बाद ईशानी उसकी कार में बैठ जाती है।,

जब दोनों अनुज कैफे पहुँचते हैं और कार से बाहर निकलते हैं, तभी सामने दिग्विजय और बांकू खड़े होते हैं। ईशानी को आरवी के साथ देखकर दिग्विजय और बांकू दोनों हैरान रह जाते हैं।

फिर आरवी अनुज कैफे के अंदर जाता है और राही और प्रेम के साथ मीटिंग करता है। वह तीन और नए कैफे खोलकर इस बिजनेस को और बड़े लेवल पर ले जाने की बात करता है,

यह सुनकर राही और प्रेम दोनों हैरान रह जाते हैं। राही कहती है कि इसके लिए उन्हें बहुत बड़ी रकम का लोन लेना पड़ेगा और अगर वे इस बिजनेस में सफल नहीं हुए, तो वे पूरी तरह बर्बाद हो जाएंगे।

प्रेम राही को समझाते हुए कहता है, “बड़े लेवल पर पहुँचने के लिए रिस्क तो लेना ही पड़ता है।”,

इसी बीच आरवी बताता है कि अब अनुज कैफे में ज्यादा कस्टमर आएंगे और इसकी वजह से लव यू जिंदगी कैफे में ग्राहकों की संख्या और कम हो जाएगी।,

राही और प्रेम कहते हैं कि वे किसी के साथ कॉम्पिटिशन नहीं करना चाहते। लेकिन आरवी ऐसी बातें कहता है, जिन्हें सुनकर राही कहती है, “आपको अनुज कैफे की सफलता से ज्यादा लव यू जिंदगी कैफे की बर्बादी चाहिए।,

राही तीन नए कैफे खोलने के फैसले से साफ मना कर देती है। यह सुनकर आरवी गुस्सा हो जाता है और वहाँ से चला जाता है।,

दूसरी ओर, लव यू जिंदगी कैफे में अनुपमा, दिग्विजय और बांकू आपस में बातें कर रहे होते हैं। बांकू अनुपमा से कुछ नया करने के लिए कहता है और बताता है कि आज तो कैफे में एक भी कस्टमर नहीं आया, बाद में अनुपमा दिग्विजय से कहती है कि उसे आरवी के साथ बैठकर बात करनी चाहिए और उसके साथ समझौता करने की कोशिश करनी चाहिए।, लेकिन दिग्विजय मना कर देता है।

अनुपमा उसे समझाते हुए कहती है, “वह लड़का बहुत अच्छा है और वह जो भी कह रहा था, शायद मुझे भी सच लग रहा था।”

अनुपमा की बातों से दिग्विजय आखिरकार आरवी से बात करने के लिए तैयार हो जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0