Anupama | 16th Oct Written Update Hindi | Ansh will bring Prachi home. Everyone will tell Gautam to go home.

Oct 16, 2026 - 22:04
 0  6
Anupama | 16th Oct Written Update Hindi | Ansh will bring Prachi home. Everyone will tell Gautam to go home.

Anupama | 16th Oct Written Update Hindi | Ansh will bring Prachi home. Everyone will tell Gautam to go home.

      तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा शाह हाउस में घर के सभी लोग नवरात्रि की तैयारियाँ कर रहे होते हैं। लीला कलश को माता रानी के बाजू में रखते हुए कहती हैं कि इनमें साक्षात् ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है। वह बताती हैं कि कलश के ऊपरी भाग में विष्णु विराजते हैं, मध्य भाग में शिव और निचले भाग में स्वयं ब्रह्मा विराजते हैं। यह सुनकर हसमुख कहते हैं कि अब से इस घर से सारी नेगेटिविटी चली जाएगी और पॉजिटिविटी आएगी। इसके बाद सभी लोग आपस में बातें करने लगते हैं।

इसी बीच अंश, प्राची को लेकर वहाँ आता है। प्राची को देखकर घर के सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं। अनुपमा कहती हैं कि नवरात्रि के पहले ही दिन माता रानी बाल स्वरूप में हमारे घर आई हैं। इसके बाद वह प्राची की आरती उतारती हैं और उसे चलाकर घर में प्रवेश करवाती हैं।

बाद में पाखी, परितोष से कहती है कि प्राची कितनी क्यूट है। परितोष कहता है कि वही क्यूट-सी शक्ल के खर्चे भी कड़वे होंगे। यह सुनकर वह परेशान हो जाता है। पाखी कहती है कि हमें उनसे क्या लेना-देना है? वो सभी तो अंश को देखना पड़ेगा।

दूसरी तरफ, कोठारी हाउस में प्राची के न होने की वजह से सभी लोग परेशान बैठे होते हैं। गौतम ड्रामा करते हुए वसुंधरा से कहता है कि मेरी प्राची अब चली गई है। यह सब अनुपमा का किया-धरा है। वह कहता है कि अब मैं अकेला क्या करूँगा,

यह सुनकर प्रेम कहता है कि तो तुम भी अपने घर चले जाओ। वैसे भी अब इस घर में तुम्हारा कोई नहीं है। फिर अनिल, राजा और बाकी सभी लोग प्रेम की बात का समर्थन करते हुए गौतम को घर से जाने के लिए कहते हैं। यह सुनकर गौतम हैरान रह जाता है। गौतम वसुंधरा से कहता है कि मोटी बा, आप ही बताइए। अगर आप कहेंगी तो मैं जरूर चला जाऊँगा। लेकिन वसुंधरा गौतम को जाने से रोक देती हैं। यह देखकर घर के सभी लोग निराश हो जाते हैं।

फिर सुबह होते ही अनुपमा पुलिस स्टेशन जाती है और बाकी लोगों का इंतजार करने लगती है। वह सोचती है कि वो लोग कब आएँगे। तभी वहाँ एक दादा-दादी आते हैं, जिन्हें देखकर अनुपमा खुश हो जाती है। वह उनसे बाकी लोगों के बारे में पूछती है, तो दादा-दादी कहते हैं कि वे लोग नहीं आएँगे।,

अनुपमा हैरानी से पूछती है कि कल तक तो वे सभी हमारे साथ थे, फिर आज क्या हो गया? तो दादा-दादी कहते हैं कि तब उन लोगों को तुम्हारे साथ जो हुआ, उसके बारे में नहीं पता था। वे सभी तुम्हारा साथ देना चाहते थे, लेकिन अपनी जान जोखिम में डालकर नहीं।

बाद में दादा-दादी अनुपमा को समझाते हुए कहते हैं कि तुम्हें भी अब पीछे हट जाना चाहिए। यह बिल्डर बहुत बड़ा आदमी है और हम उनके सामने कुछ भी नहीं हैं। इतना कहकर दादा-दादी भी वहाँ से चले जाते हैं। यह देखकर अनुपमा निराश हो जाती है और उसकी आँखों से आँसू बहने लगते हैं,

तभी वहाँ से माता रानी की सवारी निकलती है। माता रानी को चढ़ाया हुआ एक फूल गिरकर अनुपमा के पास आ जाता है। अनुपमा उस फूल को देखने लगती है। वह बिल्डर के बारे में सोचकर परेशान हो रही होती है, तभी कोई पीछे से आकर उनके कंधे पर हाथ रखता है और कहता है कि तुम चिंता मत करो, मैं तुम्हारे साथ हूँ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0