Anupama | 19th Oct Written Update Hindi | Mithila builder Anuj will threaten to attack Anupama in the cafe.
Anupama | 19th Oct Written Update Hindi | Mithila builder Anuj will threaten to attack Anupama in the cafe.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मिथिला बिल्डर लव यू जिंदगी कैफे में आता है। अनुपमा और ईशानी उसे देखकर हैरान रह जाती हैं। वह अनुपमा से बातें करता है और कहता है कि तुममें बहुत हिम्मत है। ओर वह अनुपमा की तारीफ करने लगता है। कहता है कि अगर किसी दूसरे कैफे पर ऐसा हमला हुआ होता, तो वह एक महीने तक बंद रहता, लेकिन आपने तो दूसरे ही दिन कैफे खोल दिया, वह बातें कर रहा होता है, तभी अनुपमा उसे अपना समय बर्बाद करने से मना करती है और कहती है कि आप यहाँ से चले जाइए। यह सुनकर मिथिला बिल्डर कहता है कि ग्राहक भगवान होता है और मैं आज का पहला ग्राहक हूँ, इसलिए तुम मेरे लिए चाय बनाकर लाओ।
अनुपमा उसके लिए चाय बनाकर लाती है और वह चाय पीने लगता है। बाद में वह कहता है कि चाय अच्छी है, लेकिन मेरे घर में इनसे भी अच्छी चाय बनती है। फिर वह खाने का मेन्यू देखने लगता है और कहता है कि रसोई भी तुम अच्छी बना लेती होगी, लेकिन मेरे घर में इनसे भी अच्छी रसोई बनती है।, यह सुनकर अनुपमा हैरान रह जाती है। वह बिल्डर से कहती है कि कुर्सी के बारे में आपका क्या ख्याल है? इस पर वह कहता है कि कुर्सी भी अच्छी है। तभी अनुपमा कहती है कि लेकिन आपके घर में इससे भी अच्छी कुर्सी होगी, तो जाइए और वहाँ जाकर बैठिए। आप मेरा काम और समय, दोनों बर्बाद कर रहे हैं। फिर बिल्डर फाफड़ा-जलेबी ऑर्डर करता है और कहता है कि यह आपके कैफे का फेवरेट है। अनुपमा उनके लिए फाफड़ा-जलेबी लेकर आती है और वह खाने लगता है,
दूसरी ओर पाखी और परितोष पानी-पूरी की लारी पर गोलगप्पे खा रहे होते हैं। दोनों पैसों के बारे में सोचकर परेशान होते हैं। पाखी कहती है कि कहीं हमें मम्मी के सामने हाथ न फैलाना पड़ जाए। इस पर परितोष कहता है कि और मुझे किंजल के क्लास में कही पढ़ाने ना जाना पड़े दोनों आपस में बातें कर रहे होते हैं, तभी वहाँ आरवी आता है। उसे देखकर पाखी और परितोष खुश हो जाते हैं। पाखी कहती है कि आ गए मेरे दामाद! तभी आरवी वहाँ आता है और परितोष कहता है कि पाखी के मुँह में गोलगप्पे थे, इसलिए वह ठीक से बोल नहीं पाई।
इसके बाद वे सभी आपस में बातें करने लगते हैं। आरवी माही के बारे में पूछता है और कहता है कि वह कहाँ है? यह सुनकर पाखी के मुँह में गोलगप्पा अटक जाता है और वह खाँसने लगती है। फिर पाखी आरवी के सामने माही की बुराई करती है और ईशानी की तारीफ करने लगती है, यह सुनकर आरवी सोच में पड़ जाता है। बाद में वह कहता है कि तुम दोनों अपनी मम्मी के कैफे में हाथ क्यों नहीं बँटाते? इस पर पाखी और परितोष कहते हैं कि मम्मी को हम पर विश्वास ही नहीं है। यह सुनकर आरवी हैरान रह जाता है। बाद में वह कहता है कि तुम दोनों मुझे वह कैफे दिला दो, मैं तुम्हें अपना पार्टनर बना लूँगा। ओर दोनों को पैसों का लालच देता है। यह सुनकर पाखी और परितोष पैसों की दुनिया में खो जाते हैं और सपने देखने लगते हैं।
दूसरी ओर परी, अनिल और नीता के साथ कार में जा रही होती है। परी डिलीवरी के बाद शाह हाउस जाने की बात करती है। इस पर नीता उसे मना करती है और कहती है कि बा तुम्हें कहीं नहीं जाने देंगी। तभी अनिल उसे समझाता है और कहता है कि तुम भी तो गई थीं। नीता कहती है कि तब का समय अलग था। वह आगे कहती है कि वैसे भी तुम्हारे घर में हर दिन झगड़े होते रहते हैं। यह सुनकर परी कहती है कि वहाँ हर कोई मुझे और मेरे बच्चे को बहुत प्यार करता है। बाद मे वे तीनों आपस में बातें करने लगते हैं। तभी रास्ते में एक स्टॉप पर उन्हें किंजल किसी और के साथ दिखाई देती है। यह देखकर वे तीनों हैरान रह जाते हैं,
वहीं दूसरी ओर कैफे में मिथिला बिल्डर फाफड़ा-जलेबी खा लेता है। इसके बाद अनुपमा उसके पास बिल लेकर आती है। बिल्डर कहता है कि इतनी जल्दी क्या है? मैं तुम्हारा बिल दिए बिना नहीं जाऊँगा। ओर वह नाटक करने लगता है। यह देखकर अनुपमा गुस्सा हो जाती है। तभी बिल्डर भी खड़ा हो जाता है और गुस्से में कहता है कि तुम इस कोर्ट केस के चक्कर में मत पड़ो। पुलिस स्टेशन से कैफे का रास्ता बहुत लंबा है। यहाँ कभी भी कुछ भी हो सकता है, हमला भी हो सकता है।
यह सुनकर अनुपमा उससे पूछती है कि तुम कौन हो? इस पर वह बताता है कि मैं वही बिल्डर हूँ, जिसके खिलाफ तुमने पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। यह सुनकर अनुपमा के होश उड़ जाते हैं। वह तुरंत उसे कैफे से बाहर निकलने के लिए कहती है और कहती है कि अब अगली मुलाकात कोर्ट में ही होगी,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0