Anupama | 22th Oct Written Update Hindi | Anupama's house and cafe's electricity and water connections will be cut off.

Oct 22, 2026 - 22:37
 0
Anupama | 22th Oct Written Update Hindi | Anupama's house and cafe's electricity and water connections will be cut off.

Anupama | 22th Oct Written Update Hindi | Anupama's house and cafe's electricity and water connections will be cut off.

       तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ लड़ाई के बाद दिग्विजय कैफे लौटता है। अनुपमा उन्हें देखकर हैरान रह जाती है और कहती है कि आपकी ऐसी हालत किसने की? इसके बाद वह दिग्विजय से सवाल पूछने लगती है, तो दिग्विजय उसे सारी बातें सच-सच बता देता है। वह आरवी की तारीफ करने लगता है और कहता है कि वैसे तो हम तीन लोग थे, लेकिन आरवी अकेला होता, फिर भी वह दुश्मनों के छक्के छुड़ा देता। वह कहता है कि आरवी ने बिजनेस के साथ-साथ अपनी बॉडी भी अच्छी फिट कर रखी है। अनुपमा दिग्विजय की यह बात सुनकर खुश होती है और कहती है मैं तो आपको पहले से ही बता रही थी कि आरवी के मन में आपके लिए वैसी नफरत नहीं है, जैसी आप समझ रहे हैं। वह आपसे प्यार भी करता है। फिर दोनों आपस में बातें करने लगते हैं। ओर दिग्विजय किसी काम से बाहर चला जाता है,

तो वहीं कोठारी निवास में आरवी अनिल की बात का जवाब देते हुए कहता है कि मैं अपने और दिग्विजय सूद के बारे में बात करके आपको बोर नहीं करना चाहता। मैं यहां राही और प्रेम के बिजनेस में उनका साथ देने आया हूं। बिजनेस कोई चैरिटी नहीं होती। बिजनेस को आगे तक ले जाना हो, तो ड्राइवर को कुशलना पड़ता है। और आप कैफे की बात कर रहे हैं, तो वह कैफे मेरी बहन का सपना है। मैं अपनी बहन को तो नहीं बचा पाया, लेकिन उसके सपने को कभी टूटने नहीं दूंगा। ओर कहता है कि अगर उसमें मेरे सामने कोई भी आएगा, तो मैं उसे नहीं छोड़ूंगा। अगर आप इसे समझना चाहते हैं, तो मेरी बात को सलाह समझिए और अगर इग्नोर करना चाहते हैं, तो आप इसे धमकी भी समझ सकते हैं।

बाद में आरवी और गौतम मिथिला बिल्डर के ऑफिस में जाते हैं। वहां मिथिला बिल्डर कुर्सी पर बैठकर टेबल पर रखे जलेबी-फाफड़ा खा रहा होता है। वह आरवी और गौतम को भी खाने के लिए कहता है, लेकिन वे दोनों मना कर देते हैं,बाद में आरवी बिजनेस के बारे में बात करता है। मिथिला कहता है कि वैसे तो अनुपमा के साथ सब लोग हैं, लेकिन अगर पानी और बिजली ही नहीं रहेगी, तो वह क्या कर पाएगी? वह बताता है कि मैंने उनके घर और कैफे की लाइट और पानी के कनेक्शन कटवा दिए हैं। यह सुनकर आरवी और गौतम दोनों खुश हो जाते हैं और मिथिला जो भी कहता है, वे दोनों उसकी बात मानते हैं।

वहीं दूसरी तरफ अनुपमा अकेले ही कैफे संभाल रही होती है। तभी अचानक लाइट चली जाती है, जिनसे वहां मौजूद सभी कस्टमर हैरान रह जाते हैं। इतने में दिग्विजय भी वहां आ जाता है और कहता है कि मैं देखकर आता हूं कि लाइट में क्या प्रोब्लम हुई है। तभी राही और इशानी भी वहां आ जाती हैं। कुछ देर बाद दिग्विजय वापस आकर बताता है कि हमारी लाइट गई नहीं है, बल्कि किसी ने जानबूझकर काटी है। उसे ठीक करने में एक घंटा लग जाएगा। यह सुनकर सभी लोग परेशान हो जाते हैं।

तब राही अनुपमा से कहती है कि आप ऐसा कीजिए, यहां के सभी कस्टमर को अनुज कैफे में ले आइए। अनुपमा उसकी बात मानने से मना कर देती है, लेकिन राही सभी कस्टमर से माफी मांगती है और उन्हें अनुज कैफे लेकर चली जाती है। बाद में वह अनुपमा और दिग्विजय को भी वहां आने के लिए कहती है।

तो सभी कस्टमर अनुज कैफे में खाना खा रहे होते हैं और लव यू जिंदगी कैफे के साथ-साथ अनुज कैफे की भी तारीफ कर रहे होते हैं। तभी वहां प्रेम और आरवी आ जाते हैं। आरवी यह सब देखकर पूछता है कि यहां यह सब क्या हो रहा है? राही उसे बताती है कि वहां लाइट चली गई थी, इसलिए मैं इन सभी कस्टमर को यहां लेकर आ गई,

यह सुनकर आरवी राही से कहता है कि इन सभी लोगों को यहां से बाहर निकालो, लेकिन राही उसकी बात मानने से मना कर देती है। तब आरवी सभी कस्टमर से कहता है कि यहां लव यू जिंदगी कैफे के मुकाबले खाने की कीमत ज्यादा होगी और एक्स्ट्रा फीस भी लगेगी। तो यह सुनकर सभी कस्टमर परेशान हो जाते हैं और अपना खाना टेबल पर ही छोड़कर वहां से चले जाते हैं।

यह सब देखकर अनुपमा, दिग्विजय, राही और प्रेम सभी परेशान हो जाते हैं। अनुपमा आरवी से कहती है कि तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस तरह से अन का अपमान करना अच्छी बात नहीं है।,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0