Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 24th Oct Written Update Hindi । Dadi and Raghav is upset with Podar for inviting him.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 24th Oct Written Update Hindi । Dadi and Raghav is upset with Podar for inviting him.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने वहाँ अरमान और अभिरा मायरा के पास जाते हैं और उसे अपने साथ चलने के लिए मनाने लगते हैं। अभिरा कहती है कि मायरा, तुम मेरे साथ कोरियन मेकओवर के लिए चलोगी। वहीं अरमान कहता है कि नहीं, मायरा मेरे साथ रो प्लानिंग के लिए चलोगी। दोनों की बातें सुनकर मायरा परेशान हो जाती है और सोचने लगती है कि आखिर वह किसके साथ जाने के लिए हाँ कहे।
वहीं घर के सभी लोग भी इस बात पर बेट लगाते हैं कि मायरा को फूल पसंद आएँगे या केक। सभी लोग आपस में बातें कर रहे होते हैं, तभी अरमान और अभिरा भी वहाँ आ जाते हैं। वे दोनों भी बेट लगाने लगते हैं। इस पर घरवाले कहते हैं कि हमने भी बेट लगाई है और तुम दोनों भी यही सोच रहे हो कि मायरा को क्या पसंद आएगा। तभी मायरा वहाँ आती है। अरमान उसे फूल देता है, जबकि अभिरा उसे केक देती है। दोनों उनसे पूछते हैं कि इन दोनों में से उसे क्या पसंद है। सभी लोग आपस में बातें कर ही रहे होते हैं कि तभी कृष के चिल्लाने की आवाज आती है। यह सुनकर सभी लोग वहाँ चले जाते हैं।
वहाँ कृष तान्या को डाँट रहा होता है। वह कहता है कि तुम्हारी शादी में यहाँ से कोई भी नहीं आएगा। तभी घर के सभी लोग भी वहाँ आ जाते हैं। संजय तान्या की शादी की पत्रिका फाड़कर फेंक देता है और गुस्से में उसे डाँटने लगता है। यह देखकर अरमान और अभिरा संजय को समझाने की कोशिश करते हैं।
बाद में तान्या कहती है कि अंशुमान भैया के जाने के बाद आप ही मेरी फैमिली हैं। ओर वह अरमान और अभिरा को अपनी शादी में आने के लिए कहती है, लेकिन वे दोनों मना कर देते हैं। कहते हैं कि हम तुम्हारी फैमिली थे और हमेशा रहेंगे, लेकिन तुम्हारी शादी में नहीं आ पाएँगे। फिर अरमान तान्या को समझाते हुए कहता है कि हमारी पहले से ही दामिनी से दुश्मनी है। हम वहाँ आकर कोई तमाशा नहीं करना चाहते। इसके बाद अरमान तान्या से पूछता है कि क्या दामिनी को तुम्हारे यहाँ आने के बारे में पता है?
वहीं दूसरी ओर दादी नंदिनी को डाँटते हुए पूछती हैं कि तुमने किसकी इजाजत लेकर पोद्दार परिवार को शादी में आमंत्रित किया है? इस पर नंदिनी बताती है कि उसने पोद्दार परिवार को नहीं, बल्कि भैया ने उन्हें आमंत्रित किया है। यह सुनकर दादी और राघव, समर और नंदिनी से कहते हैं कि पोद्दार परिवार यहाँ आकर सिर्फ तमाशा ही करेगा। बाद मे वो कबीर और मायरा के बारे में भी बात करने लगते हैं।
वहीं कबीर दादी से कहता है कि मैं आपको सौ बार बता चुका हूँ कि अब मैं आपके खिलाफ नहीं जाऊँगा। तो दादी कहती हैं कि तुम तो ऐसे बोल रहे हो, जैसे तुम हमें छोड़कर कभी गए ही नहीं थे। दादी की यह बात सुनकर कबीर परेशान हो जाता है।मिलेगा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0