Anupama | 25th Oct Written Update Hindi | Pakhi and Paritosh will give the cafe documents to RV for money.

Oct 25, 2026 - 21:28
 0
Anupama | 25th Oct Written Update Hindi | Pakhi and Paritosh will give the cafe documents to RV for money.

Anupama | 25th Oct Written Update Hindi | Pakhi and Paritosh will give the cafe documents to RV for money.

       तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां शाह हाउस में हसमुख अनुपमा को समझाता हैं। कहता हैं कि वह बिल्डर हमसे पैसे और ताकत में बड़ा है, इसलिए ओ हमारे साथ कुछ भी करवा सकता है। बेटा, तुम उसका सामना सोच-समझकर करना। इस पर अनुपमा कहती है कि बापूजी, मैं कुछ भी करने से पहले सौ बार सोच लेती हूं। मैंने उसे उसकी ही भाषा में जवाब दिया है और अब वह चुप नहीं बैठेगा। लेकिन मैंने भी अपनी ओर से पूरी तैयारी कर रखी है,

  तभी वहां बिल्डर आ जाता है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। अनुपमा प्रेरणा को वीडियो शूट करने का इशारा करती है, तो प्रेरणा अपने फोन में वीडियो रिकॉर्ड करने लगती है। मिथिला वहां आकर गुस्से में अनुपमा को अपना जनरेटर चुराने के लिए डांटता है। अनुपमा भी उस पर गुस्सा करती है और कहती है कि आवाज नीची रखकर बात कर। ओर अपने ये गंदे जूते बाहर निकालकर आ। अब तो मुझे पूरे घर में गंगाजल छिड़ककर पवित्र करना होगा।

बाद मे मिथिला जनरेटर के बारे में पूछता है, तो अनुपमा कहती है कि मुझे तो कुछ नहीं पता कि तुम्हारा जनरेटर कहां है। तभी मिथिला का नौकर वहां आता है और कहता है कि हमारा जनरेटर मिल गया है। वह हमारी इसी साइट पर है, जहां पहले था। इसके बाद वह मिथिला को जनरेटर की तस्वीर दिखाता है। यह देखकर मिथिला हैरान रह जाता है। अनुपमा उसे शांत रहने के लिए कहती है बताती है कि तुम्हें अटैक आ जाएगा। फिर अनुपमा अटैक आने का नाटक करते हुए कहती है कि अगर तुम्हें कुछ हो गया, तो हम जेल किसे भिजवाएंगे और अपने पैसे भी किनसे वसूलेंगे? यह सब सुनकर मिथिला बहुत परेशान हो जाता है और तुरंत अपनी शुरन की गोली निकालता है।

तभी लीला वहां आती है और मिथिला से कहती है कि तुम मुझे यह शुरन की डिब्बी दे दे। तुम्हारे पास तो बहुत सारी होंगी। लेकिन मिथिला उसे डिब्बी देने से मना कर देता है। लीला फिर उससे चार-पांच शुरन की गोलियां ही मांगती है, लेकिन वह फिर भी मना कर देता है। मिथिला कहता है कि यहां तो सब पागल लोग ही हैं। इसके बाद वह अपने नौकर को लेकर तुरंत वहां से निकल जाता है।

रास्ते में मिथिला को राही और प्रेम सामने मिल जाते हैं। मिथिला अपनी कार से उतरकर उन दोनों से कहता है कि तुम दोनों अंधे हो, तुम्हें दिखाई नहीं देता? ओर वह दोनों से बहस करने लगता है। तभी राही और प्रेम उसे बताते हैं कि अनुपमा हमारी मम्मी लगती हैं। यह सुनकर मिथिला हैरान रह जाता है और उन दोनों को भी धमकी देने लगता है। वह कहता है कि तुम अपनी मम्मी को समझा दो कि वह पीछे हट जाएं और अपना FIR वापस ले लें। लेकिन राही और प्रेम दोनों उसे मना कर देते हैं। वे भी अनुपमा की तरह उसका सामना करते हैं और उसे मुंहतोड़ जवाब देते हैं। यह सब सुनकर मिथिला वहां से चला जाता है और कहता है कि मैं तुम सबको नहीं छोड़ूंगा,

  वहीं दूसरी ओर पाखी और परितोष कैफे के डॉक्यूमेंट लेकर आरवी के पास आते हैं और उसे दिखाते हैं। फिर वे दोनों चारों तरफ देखने लगते हैं। आरवी उनसे पूछता है कि क्या हुआ, तुम दोनों डर रहे हो? इस पर वे अनुपमा के बारे में बताते हैं और कहते हैं कि आपने अभी तक हमारी मम्मी का गुस्सा नहीं देखा है। यह सुनकर आरवी कहता है कि वह मेरे सामने कुछ भी नहीं हैं। ओर आरवी पाखी और परितोष को समझाता है कहता है कि मैं आपका पैसा आपके अकाउंट में भेज दूंगा। अब आप यहां से जा सकते हैं।,

तभी पाखी आरवी से ईशानी के बारे में बात करने लगती है और माही की बुराई करती है। यह सुनकर आरवी गुस्सा हो जाता है और कहता है कि तुम्हें मेरी पर्सनल लाइफ में आने की कोई जरूरत नहीं है। तो परितोष पाखी को समझाता है और उसे लेकर तुरंत वहां से चला जाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0