Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 13th Oct Written Update Hindi । For the first time, Myra will cook food for the family,
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 13th Oct Written Update Hindi । For the first time, Myra will cook food for the family,
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मायरा अपने कमरे में जाती है और रोने लगती है। वह सोचती है कि मुझे इतने अच्छे माता-पिता कैसे मिले। मुझे भी उनके जैसा ही बनना है। वह कहती है कि मैं इतने दिनों तक घर से बाहर रही और उन सभी को परेशान किया, लेकिन उन्होंने मुझसे एक प्रश्न तक नहीं पूछा।
तभी संजय वहाँ आता है और कहता है कि तुम सही कह रही हो। अरमान और अभिरा इतने अच्छे कैसे हैं, यह तो मुझे भी नहीं पता। लेकिन अगर तुम मेरी बेटी होती, तो मैं तुम्हें कभी घर के अंदर नहीं आने देता। वह कहता है कि तुम्हारी वजह से अरमान को मेजर अटैक भी आ गया था। वह अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो सकता था, लेकिन अभिरा ने उसका ख्याल रखा। अदालत में सबको हराने वाला अरमान तुम्हारी वजह से हार गया। संजय उसे ये सारी बातें बताता है, जिसे सुनकर मायरा हैरान रह जाती है।
फिर सुबह होते ही मायरा किचन में सभी के लिए खाना बना रही होती है। तभी मनीषा वहाँ आती है और उससे कहती है कि कहीं तुम रास्ता तो नहीं भूल गई? वह पूछती है कि क्या तुम्हें खाना बनाना आता है? मायरा कहती है कि अब मैं एडल्ट हो गई हूँ। फिर वह निराश होकर कहती है कि मुझे रेसिपी के वीडियो देखे बिना कुछ भी बनाना नहीं आता। ओर बाद में दोनों आपस में बातें करने लगती हैं।
वहीं, शमर कबीर के पास जाता है। कबीर अपना कैमरा और फोटोग्राफी का सारा सामान निकालकर बैग में रख रहा होता है। शमर उससे पूछता है कि क्या तुम्हें कोई असाइनमेंट मिला है? कबीर बताता है कि वह अब फोटोग्राफी नहीं करना चाहता। वह ऑफिस में राघव और समर के साथ काम करना चाहता है। वह कहता है कि मेरी वजह से पापा को कभी प्राउड फील नहीं हुआ, इसलिए अब मैं वही करूँगा, जो उन्हें अच्छा लगेगा।
वहीं, पोद्दार हाउस में मायरा सभी को खाना खाने के लिए बुलाती है। घरवाले इतना सारा खाना देखकर हैरान रह जाते हैं और पूछते हैं कि आज क्या खास है और किसलिए इतना सारा खाना बनाया गया है? मायरा सभी को बताती है कि यह खाना उसने बनाया है। यह सुनकर सभी लोग आश्चर्यचकित रह जाते हैं।
बाद में मायरा सभी को खाना परोसती है और घरवाले खाना खाने लगते हैं। तभी विद्या मायरा से कई सवाल पूछती है, जिनका मायरा जवाब देती है। इसके बाद विद्या पूछती है कि क्या तुमने कबीर से ब्रेकअप कर लिया है? कावेरी कहती है कि बेटा, हम तो तुम्हारे मुँह से हाँ में ही जवाब सुनना चाहते हैं, क्योंकि उस लड़के को हम कभी स्वीकार नहीं कर पाएँगे।
यह सुनकर मायरा कहती है कि मेरे पेरेंट्स जो कहेंगे, मैं वही करूँगी। और वो परेशान होती है। तभी अरमान, विद्या को मायरा से सवाल पूछने के लिए मना करता है। वह कहता है कि आप सभी के सवालों की वजह से मायरा अन कॉम्पटेबल फील कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0