Anupama | 20th Oct Written Update Hindi | There will be an attack on Digvijay, Prem and RV will support him.
Anupama | 20th Oct Written Update Hindi | There will be an attack on Digvijay, Prem and RV will support him.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ लव यू जिंदगी कैफे में अनुपमा बिल्डर को बाहर जाने के लिए कहती है। वह बिल्डर अनुपमा से सेटलमेंट करने के लिए कहता है और बोलता है कि मैं तुम्हें बंगला दूँगा, गाड़ी दूँगा। लेकिन अनुपमा उसकी बात नहीं मानती और उसे वहाँ से जाने के लिए कहती है। इसके बावजूद वह वहाँ से नहीं जाता, तो अनुपमा पुलिस को कॉल करती है। बिल्डर अनुपमा के हाथ से फोन छीनकर कॉल काट देता है। फिर वह अपने पहचान वाले ऑफिसर को कॉल लगाता है और कहता है कि मैं अनुपमा के कैफे में हूँ। यहाँ की सुविधाएँ बहुत अच्छी हैं। आप भी कभी अपनी फैमिली के साथ यहाँ खाना खाने आइए। इसके बाद वह ऑफिसर से बातें करता है और कॉल काट देता है,
फिर वह अनुपमा से कहता है कि पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, क्योंकि पुलिस मेरी जेब में है। फिर वह एक बोतल टेबल पर घुमाते हुए कहता है कि तुम इन सब मामलों में मत पड़ो, वरना चक्कर खाकर गिर जाओगी। यह सुनकर अनुपमा गुस्से में आ जाती है। वह बोतल पकड़ लेती है और कहती है कि तूने न जाने कितने गरीबों के पैसे खाए हैं। तुझे उन सबकी हाय लगेगी। फिर वह उसे धमकी देते हुए कहती है कि यहाँ से चला जा, वरना मैं त्रिशूल लेकर तेरा संहार कर दूँगी। अनुपमा की यह बात सुनकर बिल्डर थोड़ा डर जाता है और वहाँ से चला जाता है।
दूसरी ओर, दिग्विजय बाजार से सामान लेकर आ रहा होता है। तभी दो बाइक सवार उसे टक्कर मार देते हैं। दिग्विजय उनसे कहता है कि क्या तुम अंधे हो? यह सुनकर वे दोनों बाइक से नीचे उतरकर दिग्विजय के पास आते हैं और उसका मजाक उड़ाने लगते हैं। इसके बाद वे वहाँ से जाने लगते हैं। तभी वे दोनों एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं। यह देखकर दिग्विजय गुस्से में आ जाता है और दोनों लड़कों को कसकर पकड़ लेता है। दिग्विजय की ताकत देखकर वे दोनों हैरान रह जाते हैं और लड़की का दुपट्टा छोड़ देते हैं। बाद मे लड़की दिग्विजय को थैंक यू कहकर वहाँ से चली जाती है।
तभी उन दोनों लड़कों के बाकी साथी भी वहाँ आ जाते हैं और दिग्विजय को मारने लगते हैं। उसी समय प्रेम और आरवी वहाँ कार लेकर पहुँचते हैं। प्रेम, आरवी से दिग्विजय की मदद करने के लिए कहता है, लेकिन आरवी मना कर देता है। वह कहता है कि मै उनसे नफरत करता हूँ। वैसे भी मुझे सड़क पर घूमने वाले ऐसे गुंडों से नफरत है। तो प्रेम अकेले ही दिग्विजय की मदद करने चला जाता है और दोनों मिलकर गुंडों से लड़ने लगते हैं।,
तभी एक गुंडा दिग्विजय के सिर पर मारने के लिए डंडा उठाता है, लेकिन उसी समय आरवी वहाँ आ जाता है और दिग्विजय को बचा लेता है। फिर प्रेम, आरवी और दिग्विजय तीनों मिलकर सभी गुंडों की जमकर पिटाई करते हैं। आखिरकार सभी गुंडे वहाँ से भाग जाते हैं,
बाद मे प्रेम, दिग्विजय को घर छोड़ने के लिए कहता है, लेकिन दिग्विजय मना कर देता है। कहता है कि मैं पैदल ही चला जाऊँगा। फिर प्रेम कार में आरवी के पास जाता है और उससे दिग्विजय के बारे में बातें करता है। वह कहता है कि तुम भी अंदर से अपने पापा से बहुत प्यार करते हो। लेकिन आरवी उसकी बात मानने से इनकार कर देता है और कहता है कि मैं उनसे तो क्या, उनका साथ देने वालों से भी नफरत करता हूँ ओर वो दोनों बातें करते हैं। बाद में वहाँ से कार लेकर चले जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर, शाह हाउस में अनुपमा हसमुख को उस बिल्डर के बारे में बताती है। ओ कहती है कि वो बहुत हरामी किस्म का आदमी है। ओर अनुपमा बिल्डर की सारी बातें बताती है। अनुपमा को इतना परेशान देखकर हसमुख उसे समझाता है और कहता है कि तुम्हें शांति से काम लेना चाहिए और उस बिल्डर का सामना समझदारी से करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0