Anupama | 12th Oct Written Update Hindi | Banku will call. RV and Digvijay will have a fight in front of the cafe.
Anupama | 12th Oct Written Update Hindi | Banku will call. RV and Digvijay will have a fight in front of the cafe.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां पर अनुपमा ईशानी को समझाती है और उसे उनके कमरे में भेज देती है। बाद में वह पाखी से कहती है, “अब मेरी और बा-बापूजी की सहन करने की क्षमता कम हो गई है। हम लोगों ने तुम्हें छोड़ दिया ना, तो तुम कहीं की नहीं रहोगी। सुधर जाओ अब।” यह कहेकर अनुपमा पाखी को डांट रही होती है, तभी बांकू का कॉल आता है, अनुपमा हैरान रह जाती है। फोन उठाकर वह तुरंत कहती है, “बांकू, तुम कहां पर हो?” और उसका हाल-चाल पूछती है। बांकू अनुपमा से कहता है कि वह ईशानी से बहुत प्यार करता है और फिर उसे अपनी पूरी इमोशनल कहानी सुनाता है। ओर कहता है कि कुछ दिनों तक में अकेला रहना चाहता हूं। तब अनुपमा उसे सभी के बारे में बताती है और कहती है, “तुम मुझे वादा करो कि मेरा फोन रखते ही दिग्विजय सर को कॉल करोगे। वह भी कैफे पर बहुत परेशान हैं।,
यह सब देखकर पाखी सोचती है कि “यह तो गया, वह भी वापस आने के लिए। अब मुझे ही कुछ करना होगा। मुझे आरवी और ईशानी को मिलाना होगा।”,
तो सुबह होते ही अनुपमा ऊपर चढ़कर कैफे का पेंट कर रही होती है। तभी दिग्विजय वहां आता है और अनुपमा को देखकर परेशान हो जाता है। वो कहता है, “आप नीचे उतरिए।” लेकिन अनुपमा पेंट पूरा करने के लिए कहती है और बताती है, “बांकू होता तो यह काम वो खुद कर लेता। मैं आपको कहती, लेकिन आप थके हुए थे, इसलिए मैंने आपको भी कुछ नहीं कहा।, दिग्विजय बार-बार उन्हें पेंट करने से मना करता है। आखिरकार अनुपमा नीचे उतरती है। तभी अनुपमा के हाथ से थोड़ा सा पेंट नीचे गिर जाता है, जिससे दिग्विजय की शर्ट और मुंह खराब हो जाता है। यह देखकर अनुपमा हंसने लगती है और फिर दोनों हंसते हुए आपस में बातें करने लगते हैं,
तभी वहां अनुज कैफे से प्रेम और राही के साथ आरवी बाहर आता है। आरवी अनुपमा और दिग्विजय को इस तरह खुश देखकर उनके पास जाता है। वह अनुपमा और दिग्विजय से कहता है, “आप दोनों काफी खुश लग रहे हो।, फिर आरवी सवी और उसकी मां के बारे में बताता है और बातों ही बातों में आरवी और दिग्विजय का झगड़ा होने लगता है। देखते ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं। आरवी दिग्विजय का कॉलर पकड़ लेता है। यह देखकर अनुपमा, राही और प्रेम परेशान हो जाते हैं और दोनों को झगड़ा करने से रोकते हैं।,
बाद में अनुपमा दिग्विजय को अपने कैफे के अंदर भेज देती है और प्रेम भी आरवी को लेकर अनुज कैफे में चला जाता है।
तो वहीं शाह हाउस में पारितोष यह सारी बात लीला को बताता है। यह सुनकर लीला परेशान हो जाती है और कहती है, “वो बाप-बेटे को जो भी करना हो, वो करें, लेकिन उसमें अनुपमा को बीच में आना जरूरी क्यों है? कहेती है 32 नंबर वाली औरत तो नहीं थी ना वहां, वो ज्यादा सुनाती है?”
पारितोष कहता है, “पूरा मोहल्ला था, यह सुनकर लीला कहती है, “अब तो मोहल्ले वाले एक महीने तक हमें यही बात सुनाते रहेंगे। फिर हसमुख वहां आता है और लीला को समझाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0