Anupama | 14th Oct Written Update Hindi | There will be a fight between Mahi and Pakhi because of RV.

Oct 14, 2026 - 21:38
 0  9
Anupama | 14th Oct Written Update Hindi | There will be a fight between Mahi and Pakhi because of RV.

Anupama | 14th Oct Written Update Hindi | There will be a fight between Mahi and Pakhi because of RV.

     तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ घर पहुँचकर अनुपमा और दिग्विजय बाहर नवरात्रि के बारे में बातचीत कर रहे होते हैं। अनुपमा कहती हैं कि ऐसे फ्रॉड बिल्डर एक तरह से महिषासुर के अवतार ही हैं। उनका वरदान सिर्फ पैसा है, लेकिन मेरी माँ अम्बे उन्हें नहीं छोड़ेंगी। दिग्विजय कहते हैं कि वही माँ अम्बे का आशीर्वाद आप पर है। आप उन्हें सजा दिलाकर ही रहेंगी। मुझे आप पर विश्वास है।

तभी वहाँ आरवी और माही दोनों कार लेकर आते हैं। आरवी, दिग्विजय को देखकर जानबूझकर माही के करीब रहता है। वह माही को कैफे के अंदर तक छोड़ने जाता है। यह सब देखकर अनुपमा और दिग्विजय हैरान रह जाते हैं। दिग्विजय माही को समझाने के लिए अनुपमा से कहते हैं। अनुपमा कहती हैं कि मैं तो अपनी बेटी को समझा दूँगी, लेकिन आप भी अपने बेटे से बात कीजिए कि वह यह सब क्यों कर रहा है। यह सुनकर दिग्विजय भी अपना सिर हिलाते हैं।

कुछ देर बाद प्रेम और आरवी दोनों बातचीत कर रहे होते हैं। आरवी गोवा में अनुज कैफे की एक नई ब्रांच खोलने के लिए कहता है। वह बताता है कि वहाँ ज्यादा लोग आते हैं और वे भी अलग-अलग देशों से । फिर वह चिलगुंडा में भी एक ब्रांच खोलने के लिए कहता है। प्रेम बताता है कि वहाँ दिग्विजय सर का घर है। आरवी कहता है कि वह सिर्फ उनका अकेले का नहीं, बल्कि मेरा भी हक है। इसके बाद दोनों इसी बारे में बातचीत करने लगते हैं।

प्रेम आरवी को समझाता है और कहता है कि तुम एक बार अपने पिता से बात करके देखो। तुम जो सोच रहे हो, हो सकता है कि हकीकत वैसी न हो। इसके बाद प्रेम अपनी कहानी सुनाता है। वह कहता है कि मैं भी तुम्हारी तरह अपने पापा से बहुत नफरत करता था। मुझे लगता था कि मेरी असली माँ को उन्होंने मार दिया है, लेकिन बाद में मुझे सच का पता चला तो मैं आईने में भी अपनी नजरें नहीं मिला पाता था। तो प्रेम आरवी को समझाता है बाद में वहाँ से चला जाता है।

दूसरी तरफ शाह हाउस में अनुपमा सभी को व्रत रखने के लिए कहती हैं। वह सबको साबूदाने से बनी मिठाई और फल खाने के लिए कहती हैं। तभी प्रेरणा उन सब के बारे मे पूछती है कि यह सब क्या है? लीला कहती हैं कि इतनी बड़ी हो गई हो, लेकिन तुम्हें यह भी नहीं पता! इस पर अनुपमा कहती हैं कि किसी को बहू बनने के लिए इन सबकी डिग्री नहीं लेनी पड़ती। उसने यह सब पहली बार देखा होगा, इसलिए पूछ रही है,

फिर जब व्रत रखने की बात आती है तो पाखी कहती है कि मैं व्रत नहीं रखूँगी। इस पर अनुपमा और किंजल उसे कहती हैं कि तो तुम खुद अपना खाना बना लेना। यह सुनकर पाखी हैरान रह जाती है

बाद में ईशानी वहाँ आती है। पाखी आरवी के बारे में उससे बातचीत करने लगती है और आरवी से शादी करने के लिए कहती है। तभी माही बीच में आती है और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। देखते ही देखते वे दोनों झगड़ने लगती हैं और एक-दूसरे की बुराइयाँ बताने लगती हैं

यह सब देखकर घरवाले बहुत परेशान हो जाते हैं। तभी अनुपमा थाली बजाकर उन दोनों को शांत कराती हैं और उन्हें डाँटती हैं। इसके बाद वह दोनों को एक-दूसरे से सॉरी बोलने के लिए कहती हैं, लेकिन वे दोनों अनुपमा की बात नहीं मानतीं और वहाँ से चली जाती हैं।,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0