Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 26th Oct Written Update Hindi । Armaan and Abhira will take Tanya's shagun to Damini.

Oct 26, 2026 - 19:46
 0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 26th Oct Written Update Hindi । Armaan and Abhira will take Tanya's shagun to Damini.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 26th Oct Written Update Hindi । Armaan and Abhira will take Tanya's shagun to Damini.

       तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ दामिनी हाउस में पूजा शुरू करते हैं। दादी तान्या से सगुन के बारे में पूछती हैं। तान्या बताती है कि उसने काम के सिलसिले में सगुन तो घर पर ही भुलाई । यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। तभी पोद्दार परिवार के सभी लोग वहाँ आ जाते हैं। उन्हें देखकर तान्या बहुत खुश हो जाती है। पोद्दार परिवार सगुन के साथ-साथ अंशुमान की फोटो भी लेकर आया होता है। फिर अरमान और अभिरा उस फोटो और सगुन को पूजा के स्थान पर रख देते हैं। तान्या, अरमान और अभिरा के गले लग जाती है और उन्हें दिल से थैंक यू कहती है।

बाद में अरमान दादी से कहता है कि आपका और हमारा परिवार कभी एक नहीं हो सकता, लेकिन आज तान्या के लिए हमें अपनी सारी दुश्मनी भुलाकर उसकी शादी में उसका साथ देना चाहिए। फिर दादी कहती हैं कि अब पूजा शुरू करते हैं। तो समर और तान्या पूजा करने लगते हैं। इसी बीच कबीर वहाँ से जाने लगता है। अरमान और अभिरा की नजर उस पर पड़ जाती है। कबीर अरमान और अभिरा के सामने हाथ जोड़ता है और फिर वहाँ से चला जाता है।

तो दूसरी ओर मायरा कॉलेज जा रही होती है। तभी कबीर उसके सामने आ जाता है और दोनों एक-दूसरे से टकरा जाते हैं। मायरा के सारे डॉक्यूमेंट नीचे गिर जाते हैं। वह कबीर को देखकर हैरान रह जाती है। फिर कबीर मायरा के डॉक्यूमेंट उठाने में उसकी मदद करता है। तभी वहाँ एक लड़की आती है और कबीर से कहती है कि भैया, अपकी गर्लफ्रेंड को देने के लिए फूल ले लीजिए। इस पर कबीर मायरा कहेते है कि हम दोनों अजनबी हैं। यह सुनकर वह लड़की दोबारा फूल लेने के लिए कहती है, तो कबीर उसे पैसे देकर कहता है कि मुझे फूल नहीं चाहिए। इसके बाद वह वहाँ से चला जाता है।

वह लड़की मायरा के बालों में फूल लगा देती है और कहती है कि इन फूलों से बिगड़े हुए रिश्ते सुधर जाते हैं। इतना कहकर वह भी वहाँ से चली जाती है।

फिर मायरा घर लौटती है। घरवाले उसे मूवी देखने के लिए कहते हैं। मायरा कहती है कि मैं अभी आई और अपने कमरे में चली जाती है। वहाँ जाकर वह कबीर के बारे में सोचते-सोचते रोने लगती है और सो जाती है। तभी अभिरा दरवाजे पर आती है। मायरा को सोता देखकर वह कहती है कि मंकी, अभी मूवी देखने के लिए कितनी एक्साइटेड थी, लेकिन ये सो क्यों गई? यह सोचकर अभिरा परेशान हो जाती है।

दूसरी ओर कबीर भी घर पहुँच जाता है। घरवाले उसे मोबाइल देते हुए कहते हैं कि तुम हमारी फोटो खींच दो। कबीर कहता है कि मेरी आँखों में कुछ चला गया है और दर्द हो रहा है। फिर वह सभी से कहता है कि पापा से बोलो, वे फोटो खींच दें। इतना कहकर कबीर वहाँ से चला जाता है।

बाद में कबीर अपने कमरे में जाकर लैपटॉप पर एक कॉलेज देखता है। वह कहता है कि यह जर्नलिज्म की पढ़ाई के लिए सबसे अच्छा कॉलेज है। फिर वह मायरा को कॉल करने के बारे में सोचता है, लेकिन तभी उसे याद आ जाता है कि अब उसके और मायरा के बीच कुछ भी नहीं है। यह सोचकर वह मायरा को कॉल नहीं करता,

फिर कबीर उस कॉलेज का कार्ड लेकर मायरा के घर जाता है और उसे कार के शीशे पर रख देता है। सुबह होते ही मायरा घर से बाहर आती है। कार के शीशे पर कार्ड देखकर वह उसे उठाकर पढ़ती है और खुश हो जाती है। कहेती है मैं ऐसे ही कॉलेज की तलाश कर रही थी।

बाद में अभिरा वहाँ आती है तो मायरा उसे बताती है कि यह कार्ड हवा की वजह से हमारे घर तक पहुँच गया। और वह अभिरा को उस कॉलेज के बारे में सारी बातें बताने लगती है। फिर अभिरा कार में बैठ जाती है। तभी मायरा को कार्ड से आने वाली खुशबू महसूस होती है। वह पहचान जाती है कि यह वही परफ्यूम है, जिसका इस्तेमाल कबीर करता है। यह समझते ही मायरा कबीर के बारे में सोचने लगती है और परेशान हो जाती है।,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0