Anupama | 3th Oct Written Update Hindi | Prem and Rahi will play Anupama Anuj.
Anupama | 3th Oct Written Update Hindi | Prem and Rahi will play Anupama Anuj.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ अनुपमा और किंजल पारितोष के पास आती हैं और उसे देखने लगती हैं। पारितोष कहता है, “क्या देख रहे हो? यह फोन! मैंने नया लिया है और हाँ, ये EMI पर लिया है। वह भी छोटी-सी किस्त है, ₹210 की, जो 20 साल तक भरनी होगी।, अनुपमा कहती है, “लगता है तूने कोई नया बिजनेस शुरू किया है।”
बाद में अनुपमा पारितोष का कान पकड़ती है और डाँटते हुए कहती है, “तुमने किंजल की क्लास के नाम पर बच्चों के पेरेंट्स से दो लाख रुपये लिए हैं।, पारितोष बताता है, “दो लाख नहीं, सिर्फ 50 हजार।” यह सुनकर अनुपमा और किंजल हैरान रह जाती हैं। अनुपमा कहती है, “50 हजार?” पारितोष कहता है, “आपको पता नहीं था? यानी आपने मुझसे झूठ कहा?”
अनुपमा पारितोष को मारते हुए कहती है, “सच बाहर निकालने के लिए कभी-कभी झूठ का सहारा लेना पड़ता है, फिर अनुपमा किंजल से कहती है, “तुम सभी बच्चों के पेरेंट्स को बोल दो कि इसने आपसे झूठ बोलकर ये पैसे लिए हैं। इनसे मेरा कोई रिश्ता नहीं है। आप इनके साथ जो चाहें, वो कर सकते हैं। पुलिस स्टेशन भी भिजवा सकते हैं।, यह सुनकर पारितोष हैरान रह जाता है। वह कहता है, “मुझे माफ कर दो।” फिर अनुपमा और किंजल के पैरों में गिर जाता है। लेकिन किंजल उसे माफ नहीं करती और वहाँ से चली जाती है।
बाद में अनुपमा पारितोष को धमकी देते हुए कहती है, “तूने जिन-जिन लोगों से पैसे लिए हैं, उन्हें एक घंटे के अंदर पैसे लौटा दे। वरना पुलिस के डंडे तो बाद में पड़ेंगे, पहले मेरे डंडे पड़ेंगे।,
ओर वहाँ आरवी प्रेम से कहता है, “आप इतने बड़े शेफ हैं, फिर भी कॉम्पिटिशन में अनुपमा जी कैसे जीत गईं?” प्रेम कहता है, “अनुमा को तो जीतना ही था। वो मुझसे 100 गुना बेहतर शेफ हैं।” इसके बाद वह अनुपमा की तारीफ करता है।
यह सुनकर आरवी कहता है, “तुम्हें ‘लव यू जिंदगी कैफे’ से दूरी बनानी होगी। रिश्तों में नहीं, लेकिन ऑफिशियली तुम्हें उनसे दूरी रखनी होगी। क्योंकि वो लोग भी सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं। इसीलिए तो वो हमारे साथ पार्टनरशिप नहीं करना चाहते। तो हमें भी उनके साथ पार्टनरशिप नहीं रखनी चाहिए।”,
आरवी की यह बात सुनकर प्रेम हैरान रह जाता है। फिर शाम होते ही किंजल अनुपमा के पास आती है। वह अनुपमा की आँखों पर पट्टी बाँधकर उन्हें एक कमरे में लेकर जाती है,
वहाँ अनुपमा अपनी आँखें खोलकर देखती हैं तो उन्हें ‘हैप्पी मान डे’ का बोर्ड नजर आता है और चारों ओर अनुज और अनुपमा की तस्वीरें लगी होती हैं। यह देखकर अनुपमा बहुत खुश हो जाती हैं। बाद में घर के सभी लोग भी वहाँ आते हैं और अनुपमा को ‘मान डे’ की शुभकामनाएँ देते हैं।
फिर राही और प्रेम मंच पर जाकर अनुज और अनुपमा का नाटक करते हैं। यह देखकर अनुपमा को अनुज से पहली बार मिलने वाला दिन याद आ जाता है। अनुपमा कहती हैं, “वो सिर्फ यादें थीं, जिनका मुझे एहसास था, लेकिन आज तुम लोगों ने उस एहसास को तस्वीरों में बदल दिया। इसलिए मैं आज का यह दिन कभी नहीं भूलूँगी।,
फिर अनुपमा वहाँ मौजूद सभी लोगों को धन्यवाद कहती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0