Anupama | 13th Oct Written update Hindi | Mithila Builder's goons will vandalize Love You Zindagi Cafe.
Anupama | 13th Oct Written update Hindi | Mithila Builder's goons will vandalize Love You Zindagi Cafe.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ RV और दिग्विजय की लड़ाई होने के बाद अनुपमा और दिग्विजय कैफे के अंदर जाकर बातें कर रहे होते हैं। फिर दिग्विजय किसी काम के सिलसिले में बाहर जाता है। अनुपमा कैफे में अकेली होती है। तभी वहाँ तीन-चार लोग आते हैं। अनुपमा उन्हें बैठने के लिए कहती है और ऑर्डर लेने जाती है। तभी वे सभी कैफे में तोड़फोड़ करने लगते हैं और सारा सामान इधर-उधर फेंकने लगते हैं। इस दौरान अनुपमा के सिर पर भी चोट लग जाती है, जिससे वह परेशान हो जाती है।
बाद में अनुपमा तुरंत पुलिस को फोन लगाती है और कहती है कि हमारे लव यू जिंदगी कैफे में चार-पाँच गुंडे आकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। लेकिन तभी एक गुंडा वहाँ आकर उसका फोन काट देता है। वह अनुपमा से कहता है कि तुम्हारी पुलिस भी हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। अगर तुमने मिथिला सर के खिलाफ कोई भी FIR की, तो हम तुम्हें नहीं छोड़ेंगे। इस बार तो सिर्फ तोड़फोड़ हुई है, अगली बार यह कैफे ही नहीं बचेगा। अगर फिर भी तुम नहीं मानी, तो तुम्हारे परिवार में से किसी एक की जान चली जाएगी। इतना कहने के बाद वे सभी वहाँ से चले जाते हैं।
बाद में अनुपमा अपने सिर पर हाथ रखकर बैठी होती है। तभी दिग्विजय अपनी एक फाइल भूल जाने की वजह से उसे लेने के लिए वापस कैफे में आता है। कैफे की ऐसी हालत देखकर वह हैरान रह जाता है। वह अनुपमा से पूछता है कि क्या हुआ और कैफे की यह हालत किसने की।
तभी घर के बाकी सभी लोग भी वहाँ पहुँच जाते हैं और आपस में बातें करने लगते हैं। इतने में मोहल्ले वाले वहाँ आकर हंगामा करने लगते हैं। वे कहते हैं कि तुम्हारी वजह से अब हमारा जीना मुश्किल हो गया है। हम अपने बच्चों को भी घर से बाहर निकालने से डरते हैं। क्या पता ये गुंडे हमारे साथ भी कुछ कर दें! इसलिए तुम अपना केस वापस ले लो और हमें इन गुंडों से आजादी दिलाओ।
यह सुनकर परितोष कहता है कि अब ऐसा कुछ नहीं होगा। मेरी मम्मी अपना केस वापस ले लेंगी और उन लोगों से माफी भी माँग लेंगी। परितोष की यह बात सुनकर मोहल्ले वाले वहाँ से जाने लगते हैं। तभी अनुपमा उन्हें रोकती है और कहती है कि तुम सभी ने इनकी बात मान ली? इन्हें तो अपने कपड़े भी ठीक से पहनने नहीं आते हैं,
फिर अनुपमा सभी लोगों को समझाती है और साथ देने के लिए कहती है, लेकिन वे सभी मना कर देते हैं। कहते हैं कि तुम्हें जो करना है, करो, लेकिन हम तुम्हारा साथ नहीं दे पाएँगे। इतना कहकर वे सभी वहाँ से चले जाते हैं।,
तो परितोष अनुपमा से कहता है कि अब तो वे लोग भी चले गए हैं। मम्मी, तुम अपना केस वापस ले लो। यह सुनकर अनुपमा परितोष और पाखी को डाँटती है। वह कहती है कि तुम दोनों ने सुना ना कि मैंने उन लोगों से क्या कहा? मैं कभी हार नहीं मानूँगी। इतना कहने के बाद सभी लोग वहाँ से चले जाते हैं।
बाद में अनुपमा और दिग्विजय कैफे बंद करके घर जाने लगते हैं। रास्ते में दोनों आपस में बातें करते हैं। दिग्विजय अनुपमा से पूछता है कि इस फ्रॉड में जिन-जिन लोगों के पैसे डूबे थे, क्या उन सभी के साथ भी वही हुआ है जो हमारे साथ हुआ? क्या तुमने उनसे बात की?,
अनुपमा बताती है कि नहीं, ऐसा नहीं हुआ है। वह कहती है कि मैं उन लोगों के पास गई थी, लेकिन वे बिल्डर के खिलाफ FIR करने से मना कर रहे थे। ओर वहाँ से चले गए फिर मैं अकेली ही पुलिस स्टेशन गई और बिल्डर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई,
अनुपमा आगे बताती है कि शुरुआत में इंस्पेक्टर भी मेरी बात नहीं सुनता था और उल्टा मुझे ही समझाने लगता था, लेकिन अब वह मेरी बात सुनता है और हमारा साथ भी दे रहा है। अब जो लोग पहले पीछे हट गए थे, उन्हें भी धीरे-धीरे समझ में आ रहा है। उन्हें पता चल गया है कि मेरे साथ यह सब हुआ है और पुलिस भी हमारा साथ दे रही है। इसलिए वो लोग भी धीरे-धीरे हमारा साथ देने लगे हैं,
इसके बाद अनुपमा और दिग्विजय घर पहुँचते हैं। वहाँ मोहल्ले में इतनी सारी तैयारियाँ देखकर दिग्विजय हैरान रह जाता है। वह अनुपमा से पूछता है कि यह सब क्या हो रहा है।अनुपमा उसे बताती है कि कल से माता रानी के नवरात्रि शुरू होने वाली हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0