Anupama | 24th Oct Written update Hindi | Anupama and Digvijay will steal Mithila's generator.

Oct 25, 2026 - 00:08
 0
Anupama | 24th Oct Written update Hindi | Anupama and Digvijay will steal Mithila's generator.

Anupama | 24th Oct Written update Hindi | Anupama and Digvijay will steal Mithila's generator.

         तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ पर अनुपमा और दिग्विजय मिथिला की उस साइट पर जाते हैं, जिसे गवर्नमेंट की तरफ से सील किया गया था। लेकिन सील होने के बावजूद वहाँ पर काम चल रहा होता है। अनुपमा और दिग्विजय वहाँ से जनरेटर चुराकर अपने घर ले आते हैं।

वहीं दूसरी तरफ, घर पर सभी लोग अंधेरा होने की वजह से परेशान हो रहे होते हैं। तभी अचानक लाइट आ जाती है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं और खुश हो जाते हैं। वे सोचने लगते हैं कि आखिर यह चमत्कार कैसे हो गया। तभी अनुपमा और दिग्विजय वहाँ आ जाते हैं। राही कहती है कि यह जरूर मम्मी ने ही किया होगा। इसके बाद सभी लोग अनुपमा और दिग्विजय से उनके बारे मे बात करने लगते हैं। तभी पारितोष की नजर जनरेटर पर पड़ती है। वह अनुपमा से पूछता है कि आप इसे कहाँ से चुराकर ले आईं? अनुपमा बताती है कि वह इस बिल्डर मिथिला की साइट से लेकर आई है। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं, पाखी कहती है कि कहीं वह हमें इसी जनरेटर से पावर देकर शॉक न दे दे। पाखी की यह बात सुनकर सभी के मन में डर बैठ जाता है और वे अनुपमा को समझाने लगते हैं कि उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। लेकिन अंश, किंजल, राही और प्रेम अनुपमा का साथ देते हैं। वे कहते हैं कि आपने जो किया, बिल्कुल सही किया है।

वहीं दूसरी तरफ, होटल में आरवी माही से पूछता है कि उसे दिल्ली में क्या अच्छा लगा। माही बताती है कि यहाँ का खाना-पीना, रहना, सड़कें और यहाँ के लोग, सब कुछ बहुत अच्छा है। यह सुनकर आरवी उनसे पूछता है कि उसे यहाँ के सभी लोग अच्छे लगे या फिर कोई एक खास इंसान अच्छा लगा है। माही कहती है कि आप तो हर लड़की के लिए बेस्ट हैं। यह सुनकर आरवी माही का हाथ पकड़ लेता है और कहता है हर किसी के लिए बेस्ट नहीं है, बल्कि सिर्फ तुम्हारे लिए बेस्ट है। इसके बाद वह माही से बातें करने लगता है, माही थोड़ी निराश हो जाती है। यह देखकर आरवी उनसे कहता है कि वह गौतम के तलाक को लेकर परेशान है, लेकिन उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह इस मामले में उनकी मदद करेगा। आरवी की यह बात सुनकर माही खुश हो जाती है।,

दूसरी ओर, कोठारी निवास में नीता परी से उनके साथ चलने के लिए कहती है। लेकिन परी बताती है कि उसकी तबीयत ठीक नहीं है। यह सुनकर वसुंधरा कहती है कि कहीं उसने कुछ उल्टा-सीधा तो नहीं खा लिया है। इसके बाद वह परी को सुनाने लगती है। तभी नीता कहती है कि ऐसा कुछ नहीं है। दरअसल, परी ने कल अपनी मम्मी को किसी और के साथ देख लिया था, तभी से वह परेशान है। ओर नीता उल्टी-सीधी बातें करने लगती है। यह सब सुनकर परी परेशान हो जाती है और वहाँ से चली जाती है।,

 बाद मे परी अपने कमरे में आकर किंजल से इस बारे में बात करने के लिए उन्हें फोन लगाने लगती है। तभी वहाँ राही आ जाती है। वह परी को समझाती है और उसे फोन करने से मना करती है। राही कहती है कि अगर उसके दिल में कोई बात है, तो उसे सीधे किंजल भाभी के पास जाकर बात करनी चाहिए। परी कहती है कि राही, मैंने अपनी आँखों से सब कुछ देखा है। इस पर राही उसे समझाते हुए कहती है कि आँखों से देखा हुआ भी कभी-कभी झूठ हो सकता है। उसने भी अपनी माँ पर विश्वास नहीं किया था, लेकिन बाद में उसे अपनी गलती का एहसास हुआ। ओर कहती है बिना पूरी सच्चाई जाने कोई फैसला नहीं लेना चाहिए,

वहीं दूसरी तरफ, मिथिला बिल्डर माता रानी के सामने हाथ जोड़कर प्रार्थना करता है। वह कहता है कि माता रानी, मेरी सूरत वाली साइट का काम पूरा करवा दीजिए। अगर ऐसा हो गया, तो मैं आपको सोने की छत चढ़ाऊँगा। तभी उसके फोन पर कॉल आता है और उसे खबर मिलती है कि उसकी साइट का काम पूरा हो गया है। यह सुनकर बिल्डर खुश हो जाता है। वह फिर से माता रानी से कहता है कि अब तो ये साइट का काम पूरा हो गया है, तो में सोने के बजाय चाँदी की छत चढ़ाएगा। तभी वहाँ एक नौकर आता है और मिथिला से कहता है कि सर, हमारी एक साइट से जनरेटर चोरी हो गया है। यह सुनकर मिथिला परेशान हो जाता है और गुस्से में पूछता है कि आखिर मेरी साइट से जनरेटर चोरी करने की हिम्मत किसने की?

तभी उसके फोन पर अनुपमा का मैसेज आता है। वह मैसेज खोलकर देखता है, तो तस्वीर में अनुपमा जनरेटर के पास खड़ी दिखाई देती है। यह देखकर मिथिला हैरान रह जाता है।

बाद में अनुपमा उसे फोन करती है और कहती है, "थैंक यू! आपने हमारा इतना ख्याल रखा। हमारे घर की लाइट क्या गई, आपने तो पूरा जनरेटर ही भेज दिया।, अनुपमा आगे भी मिथिला से मजाक करते हुए बातें करने लगती है। यह सुनकर मिथिला गुस्से में कहता है कि तुम ज्यादा चालाक मत बनो। इस पर अनुपमा भी गुस्से में जवाब देती है कि चालाक तो आपको बनना चाहिए। मैं तो पहले से ही चालाक हूँ,

इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बहस होने लगती है। मिथिला कहता है कि वह अपना जनरेटर लेने आएगा। तो अनुपमा कहती है कि यह तो और भी अच्छी बात है, क्योंकि अब हमारे घर की लाइट भी आ गई है और पानी की लाइन भी जुड़ गई है।

तो उन्हें खुद जनरेटर वापस देने के लिए आना पड़ता, इसलिए अच्छा है कि आप खुद आकर अपना जनरेटर ले जाए। यह सुनकर मिथिला और भी परेशान हो जाता है और गुस्से में फोन काट देता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0