Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 27th Oct Written Update Hindi । Tanya will come to Podar House to celebrate the ritual.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 27th Oct Written Update Hindi । Tanya will come to Podar House to celebrate the ritual.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ काजल, कावेरी, मनीषा और विद्या बैठकर बातें कर रहे होते हैं। मनीषा, विद्या को उनका नेकलेस पहनने के लिए कहती हैं, लेकिन विद्या मना कर हैं। वह कहती हैं कि मेरे पास अपना नेकलेस है। इस पर मनीषा बताती हैं कि उनका नेकलेस पुराना हो गया है, इसलिए वह मेरा वाला पहन लें। लेकिन विद्या कहती हैं कि मैं अपना ही नेकलेस पहनूंगी और मेरे पास जो है, मैं उसी में खुश हूं
दूसरी ओर, अरमान और अभिरा मायरा को लेकर परेशान होते हैं। वे कहते हैं कि आखिर मायरा इतनी उदास क्यों लग रही है। तो दोनों मायरा से बात करने के लिए उसके कमरे में जाते हैं, लेकिन मायरा सो चुकी होती है। फिर अरमान और अभिरा आपस में बातें करने लगते हैं। तभी तान्या का फोन आता है। तान्या, अभिरा को बताती है कि वह कल पोदार हाउस आने वाली है। इस पर अभिरा कहती है कि हम तुम्हारी रस्म घर पर ही मनाएंगे। यह सुनकर तान्या हैरान रह जाती है और पूछती है कि आपको कैसे पता? तब अभिरा बताती है कि मैंने और नंदिनी जी ने पहले ही इस बारे में बात कर ली थी।
बाद में अरमान और अभिरा, तान्या के आने की बात कावेरी को बताते हैं। यह सुनकर कावेरी संजय और कृष को बुलाती हैं और उनसे कहती हैं कि कल तान्या यहां रस्म मनाने के लिए आने वाली है, इसलिए कल हमें किसी भी तरह की तानेबाजी या शोर-शराबा नहीं चाहिए। संजय कहता है कि वैसे भी हम उनकी रस्म में शामिल नहीं होना चाहते। कावेरी कहती हैं कि यह तो और भी अच्छी बात है,
इसके बाद संजय और कृष वहां से जाने लगते हैं। वे काजल को भी अपने साथ चलने के लिए कहते हैं, लेकिन काजल कहती है कि रस्म में बहुत सारा काम है, इसलिए वह यहीं रुककर इन लोगों की मदद करेगी। तो काजल वहीं रुक जाती है।
फिर सुबह होते ही तान्या पोदार हाउस पहुंच जाती है। अरमान और अभिरा के साथ घर के बाकी सभी लोग भी तान्या को घर के अंदर लेकर आते हैं।
फिर रस्म शुरू करते है। कावेरी और विद्या, तान्या के साथ-साथ मायरा और मनीषा को भी रस्म के बारे में सारी बातें बताती जाती हैं। बाद में मायरा गाना गाने के लिए कहती है, तो मनीषा गाना गाने लगती हैं। लेकिन मनीषा की आवाज ज्यादा अच्छी नहीं होने के कारण मायरा उनसे कहती है कि आप रहने दीजिए।
बाद मे कावेरी गाना गाने लगती हैं। उनके गाने पर विद्या और मनीषा के साथ-साथ मायरा और काजल भी डांस करने लगती हैं। सभी लोग मिलकर रस्म का आनंद लेते हैं,
वहीं दूसरी ओर, दामिनी हाउस में भी सेम रस्म मनाई जा रही होती है। वहां दादी गाना गाती हैं और राघव, समर, कबीर और बरखा भी गाने पर डांस कर रहे होते हैं। इस तरह दोनों परिवारों में रस्म के बीच सभी लोग खुशियां मनाते नजर आते हैं
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0