Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 17th Oct Written Update Hindi । Kabir will not cut the cake on his 23rd birthday.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 17th Oct Written Update Hindi । Kabir will not cut the cake on his 23rd birthday.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मनीषा और मनोज मायरा को आइसक्रीम खिलाते हैं। मायरा आइसक्रीम में मिर्च डालने के लिए कहती है। यह सुनकर मनीषा मनोज को मिर्च लाने के लिए भेजती है और कहती है कि मुझे भी इसका टेस्ट करना है। इसके बाद मनोज उन दोनों के लिए मिर्च लेने चला जाता है।
मायरा वहाँ खड़ी होती है। तभी कबीर कार लेकर वहाँ से गुजरता है। मायरा उसे देख लेती है, लेकिन कबीर की नजर मायरा पर नहीं पड़ती और ओ वहाँ से चला जाता है। इसके बाद कबीर रास्ते में भी सिर्फ मायरा के मैसेज का इंतजार करता रहता है।
वहीं दूसरी तरफ, घर पर अरमान अभिरा मायरा और कबीर को लेकर परेशान होते हैं। कावेरी उन्हें समझाती है और कहती है कि अब सब कुछ नॉर्मल हो गया है, इसलिए तुम दोनों टेंशन मत लो और मायरा पर भरोसा रखो।
बाद में अरमान और कावेरी मायरा के कमरे में जाते हैं। मायरा सो रही होती है, लेकिन अरमान और कावेरी को देखकर वह खड़ी हो जाती है और उनसे बातें करने लगती है। अरमान की नजर मायरा की नीचे पड़ी बोतल पर पड़ती है, जिससे वह गिरने वाला होता है। वह मायरा की उल्टी पड़ी सैंडल और सोफे पर आइसक्रीम का डिब्बा भी देखता है। फिर भी अरमान मायरा से कुछ नहीं कहता और वहाँ से चला जाता है,
यह देखकर मायरा कावेरी से कहती है कि पापा ने मुझे कुछ कहा क्यों नहीं? वरना वह तो यह सब देखकर किसी की भी हॉलिडे कर देते हैं। इस पर कावेरी मायरा को समझाती है और कहती है कि अरमान डर रहा है।
मायरा पूछती है कि किनसे ? तब कावेरी बताती है कि उसे तुमसे डर लगता है। उसे डर है कि कहीं तुम उसे फिर से छोड़कर न चली जाओ। बस इसी वजह से अरमान तुमसे कुछ कह नहीं पाता है। अभिरा भी तुम्हें लेकर परेशान रहती है,
यह सुनकर मायरा हैरान रह जाती है। बाद मे कावेरी वहाँ से चली जाती है। मायरा सोचने लगती है कि मैं अपने पेरेंट्स को कैसे भरोसा दिलाऊँ कि मैं फिर से कहीं नहीं भागूँगी। वे आज भी मेरे लिए परेशान हैं और मेरी वजह से ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं।
फिर मायरा अपना तकिया लेकर अरमान और अभिरा के कमरे में जाने लगती है। जैसे ही वह दरवाजा खोलती है, तभी अभिरा वहाँ आ जाती है। दोनों आपस में बातें करने लगती हैं। मायरा कहती है कि मैं आपके पास ही आ रही थी। फिर वह कहती है कि मैं आपको कैसे ट्रस्ट दिलाऊँ कि मैं दोबारा नहीं भागूँगी? आप मुझे उस ट्रस्ट का एड्रेस दे दीजिए। वह जहाँ भी होगा, मैं उसे लेकर आऊँगी।,
यह सुनकर अभिरा कहती है कि मुझे भी नहीं पता कि वह कहाँ मिलेगा, बाद मे अभिरा मायरा को समझाती है और वहाँ से चली जाती है।
वहीं दूसरी तरफ, ऑफिस में कबीर काम कर रहा होता है। तभी समर उसके लिए केक लेकर आता है और उसे हैप्पी बर्थडे कहता है। बाद मे समर कबीर को केक काटने के लिए कहता है, लेकिन कबीर मना कर देता है। कहता है कि मुझे काम करना है। और वो अपने काम में लगा रहता है,
समर उसे समझाता है और कहता है कि आज तुम्हारे जन्मदिन में सिर्फ दो मिनट बाकी हैं। अब तो केक काट लो। ओर शमर कबीर को घर जाने के लिए भी कहता है, लेकिन कबीर मना कर देता है और कहता है कि मैं अपना काम पूरा करके घर आ जाऊँगा। यह सुनकर समर वहाँ से चला जाता है
वहीं दूसरी तरफ, घर पर राघव और दादी कबीर को लेकर कोई फैसला लेते हैं। उनकी इस बात से नंदिनी नाराज हो जाती है और कहती है कि आप सब कबीर के साथ ऐसा मत कीजिए।
उधर पोद्दार हाउस में भी सभी लोग मायरा के लिए कुछ प्लान बनाते हैं। घर की सभी औरतें मिलकर घर का पानी बंद कर देती हैं। इस वजह से अरमान, संजय और क्रिस परेशान हो जाते हैं
तभी कावेरी उन्हें बताती है कि आज पानी नहीं आएगा, इसलिए हमने पानी का टैंकर मँगवा लिया है। यह सुनकर तीनों खुश हो जाते हैं।
फिर कावेरी घर की साफ-सफाई करने के बारे में भी बताती है। यह सुनकर अरमान और अभिरा परेशान हो जाते हैं। अरमान कहता है कि फिर हम कहाँ रहेंगे? तो वो अपना मोबाइल निकालकर तुरंत होटल बुक करने लगता है
यह देखकर कावेरी हैरान रह जाती है और सोचती है कि अगर अरमान होटल बुक कर लेगा, तो हमारा प्लान काम नहीं करेगा। तो कावेरी अरमान को होटल बुक करने से रोकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0