Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 14th Oct Written Update Hindi । Myra will make Armaan Abhira enjoy a date.

Oct 14, 2026 - 14:18
 0  6
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 14th Oct Written Update Hindi । Myra will make Armaan Abhira enjoy a date.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 14th Oct Written Update Hindi । Myra will make Armaan Abhira enjoy a date.

    तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ विद्या मायरा से सवाल पूछने लगती हैं। अरमान उन्हें मना करता है और कहता है कि वह पहले से ही परेशान है और आप उसे और ज्यादा अनकम्फर्टेबल फील करा रही हैं। उनसे सिर्फ मैं और अभीरा ही सवाल पूछेंगे। बाद में सभी वहाँ से चले जाते हैं

   तो अरमान और अभीरा खड़े होकर बातें कर रहे होते हैं। अरमान अभीरा के पास मायरा का फोन देखकर पूछता है कि तुमने उसका फोन क्यों लिया? अभीरा कहती है कि वह डाइनिंग टेबल पर अपना फोन भूलकर चली गई थी। अरमान समझ जाता है और कहता है कि तुमने उसका फोन इसलिए लिया है, ताकि तुम उसकी कॉल और मैसेज देख सको। फिर वह अभीरा को समझाता है कि ऐसा करने से हममें और घरवालों में कोई अंतर नहीं रह जाएगा, क्योंकि ऐसा करके हम भी उसकी जासूसी ही कर रहे हैं

    वहाँ दामिनी हाउस में राघव कबीर को बुलाता है, लेकिन नंदिनी बताती है कि वह घर पर नहीं है। यह सुनकर राघव गुस्सा हो जाता है और पूछता है कि क्या वह फिर से कैमरा लेकर निकल गया है या मायरा से मिलने गया है? नंदिनी कहती है कि वह समर के साथ ऑफिस गया है। यह सुनकर राघव और दादी हैरान रह जाते हैं। दादी कहती हैं कि वह सिर्फ दिखावा कर रहा है। उसके पास पैसे खत्म हो गए होंगे, इसलिए वह वापस आया है। जैसे ही उसके पास फिर से पैसे आ जाएंगे, वह भाग जाएगा। इस बार तुम उस पर नजर रखना। इसके बाद वह नंदिनी और राघव को समझाती हैं,

वहीं, मायरा को परेशान देखकर अरमान और अभीरा उसे वॉक पर लेकर आते हैं। बाद में वे उनसे उसकी परेशानी की वजह पूछते हैं। अभीरा कहेती है क्या तुम्हारा कबीर से ब्रेकअप हो गया है? अरमान भी पूछता है कि क्या कबीर ने तुम्हारे साथ कुछ गलत किया है? मायरा कहती है कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। कबीर बहुत अच्छा लड़का है और उसने मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं किया है।

बाद में मायरा अरमान और अभीरा के लिए कॉफी लेने जाती है। जब वह स्टोर पर कॉफी के पैसे देती है, तभी उसकी पॉकेट से कबीर की फोटो नीचे गिर जाती है और उड़कर अरमान और अभीरा के पास आ जाती है। यह देखकर दोनों समझ जाते हैं कि मायरा अभी भी कबीर के साथ रिलेशनशिप में है। यह जानकर वे दोनों परेशान हो जाते हैं,

तभी मायरा कॉफी लेकर आती है और टेबल पर रखते हुए अरमान और अभीरा को डेट प्लान करने के लिए कहती है। फिर वह अकेले घर जाने की बात करती है, लेकिन अरमान और अभीरा उसे मना करते हैं। मायरा कहती है कि मैंने ड्राइवर अंकल को बुला लिया है। वह मुझे सुरक्षित घर छोड़ देंगे और घर पहुँचकर आपको कॉल भी कर देंगे।

ओर कहेती है कि आप दोनों मेरी वजह से इतने दिनों से डेट पर नहीं जा पाए हैं। प्लीज, आप दोनों अपनी डेट एंजॉय कीजिए। मैं आप दोनों को छोड़कर कभी नहीं जाऊँगी। इतना कहकर मायरा वहाँ से चली जाती है और अरमान-अभीरा अपनी डेट एंजॉय करने लगते हैं।,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0