Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 28th Oct Written Update Hindi । Abhira will be angry with Chris's actions.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 28th Oct Written Update Hindi । Abhira will be angry with Chris's actions.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो वहाँ रस्म में कावेरी और विद्या रस्में करवाती जाती हैं और तान्या भी सभी रस्में करती जाती है। वहीं, मनीषा मायरा से कहती है कि वह अपने फोन में इन सभी पलों को कैप्चर करे। अरमान भी मनीषा का साथ देता है और मायरा से सभी की तस्वीरें लेने के लिए कहता है, लेकिन मायरा छींकने लगती है। अभीरा कहती है बुखार है क्या मायरा बताती है कि उसे सिर्फ सर्दी हुई है। यह सुनकर तान्या कहती है कि तुम और कबीर दोनों एक जैसे हो। आइसक्रीम कम खाया करो। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। बाद में मायरा को उदास देखकर अरमान उसे घुमाने ले जाता है,
तो वहीं, दामिनी हाउस में समर भी कबीर को तस्वीरें खींचने के लिए कैमरा देता है। कबीर कहता है कि कैमरे की बैटरी चार्ज नहीं है और उसे चार्ज होने में एक घंटा लग जाएगा। तब तक तो यह रस्म भी खत्म हो जाएगी। तभी राघव दूसरी बैकअप बैटरी लेकर आता है और कबीर से कहता है कि यह लो। तब कबीर भी चीखे लेने लगता है। यह देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। नंदिनी कहती है कि मैं इनके लिए काढ़ा लेकर गई थी, लेकिन इन्होंने पिया तक नहीं। वह आगे कहती है कि अगर ऐसा ज्यादा दिनों तक चलता रहा, तो मैं इस घर में आइसक्रीम पर बैन लगा दूँगी। बाद मे कबीर भी वहाँ से चला जाता है,
तो वहां अरमान मायरा को लेकर कैफे जाता है। उसी कैफे में कृष भी समर की एक्स-वाइफ के साथ बातें कर रहा होता है, लेकिन अरमान और मायरा को इस बात का पता नहीं होता। वहाँ कृष समर की एक्स-वाइफ से कहता है कि अगर आपको दामिनी से दुश्मनी है, तो आपने अपनी बेटी को वहाँ क्यों भेजा? तो वो बताती है कि तान्या और कबीर उसे लेने आए थे। तान्या ने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने बरखा को उनके साथ नहीं भेजा, तो शादी के बाद वे दोनों कोर्ट में बरखा की कस्टडी के लिए केस कर देंगे और आखिरकार बरखा की कस्टडी उन्हें मिल ही जाएगी। यह सुनकर कृष परेशान हो जाता है। वह कहता है कि आपको यह शादी तुड़वानी होगी, वरना दामिनी और तान्या के पास बहुत पैसा है। अगर यह शादी हो गई, तो वे लोग आपकी बेटी को आपसे दूर करके ही रहेंगे।
तो वहीं, कैफे में भी मायरा का मूड ऑफ रहता है। अरमान उसे गार्डन में ले जाता है। वहाँ वह शॉप बबल देखकर भी खुश नहीं होती। अरमान उसे खुश करने की बहुत कोशिश करता है। मायरा सोचती है कि पापा मुझे खुश करने के लिए क्या-क्या कर रहे हैं, लेकिन मैं उनके लिए एक फेक स्माइल तक नहीं दे रही हूँ। फिर मायरा अरमान के सामने खुश होने का दिखावा करने लगती है। वहीं, उसी गार्डन में कबीर भी बरखा को झूला झुलाने के लिए लेकर आता है। कबीर बरखा के लिए जूस लेने जाता है। रास्ते में वह छींकने लगता है। सामने मायरा भी छींक रही होती है। तभी दोनों आमने-सामने आ जाते हैं और एक-दूसरे को देखकर हैरान रह जाते हैं,
दूसरी ओर, तान्या की रस्म के दौरान कृष बैंड-बाजे के साथ खुद शहनाई बजाते हुए वहाँ आता है। वह तान्या के कानों के पास जाकर शहनाई बजाने लगता है और कहता है कि तुम्हें दूसरी शादी मुबारक हो! यह सब देखकर अभिरा गुस्सा हो जाती है। कृष कहता है कि आप मुझसे चाहती क्या हैं? मैं तान्या की इंसल्ट करता हूँ, तो भी आपको परेशानी होती है और अगर मैं उसे सेलिब्रेट करूँ, तो भी आपको परेशानी होती है,
बाद मे कृष फिर से तान्या को परेशान करने लगता है। अभिरा कृष के पास जाने लगती है, लेकिन तभी संजय कृष को लेकर वहाँ से चला जाता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0