Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 20th Oct Written Update Hindi । Podar family and Damini family will attend the same event.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 20th Oct Written Update Hindi । Podar family and Damini family will attend the same event.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मायरा, अभिरा को तैयार करने के लिए कमरे में चली जाती है। तभी विद्या भी वहाँ आ जाती है और मायरा से सवाल करने लगती है। वह पूछती है कि मुंबई में तुम और कबीर एक ही कमरे में रहते थे? यह सुनकर मायरा परेशान हो जाती है और उसका चेहरा फीका पड़ जाता है। यह देखकर अभिरा, विद्या को ऐसे सवाल पूछने से मना करती है। वह कहती है कि आप मेरी बेटी से बार-बार ऐसे सवाल पूछकर उसे परेशान नहीं कर सकतीं। इसके बाद अभिरा, विद्या को समझाने लगती है।
दूसरी ओर, अरमान कृष के कहने पर डांडिया इवेंट के आयोजक को फोन करता है और उनसे पूछता है कि क्या वहाँ दामिनी आने वाले है। इस पर आयोजक उन्हें बताता है कि हाँ,। यह सुनकर अरमान परेशान हो जाता है। बाद में वह यह बात अभिरा को बताता है। अभिरा, मायरा को लेकर डांडिया इवेंट में जाने से मना कर देती है। इस पर अरमान उसे समझाता है और कहता है कि मायरा बदल गई है। तुम जो सोच रही हो, ऐसा कुछ नहीं होगा।
फिर रात को पूरा पोद्दार परिवार डांडिया इवेंट में पहुँचता है। दामिनी को देखकर कृष कहता है मैं आपसे कह रहा था न कि वे लोग भी यहाँ आएँगे। बाद मे सभी आपस में बातें करने लगते हैं। मनोज किसी दूसरी गरबा पार्टी में जाने के लिए कहता है, लेकिन अरमान मना कर देता है। वो कहता है कि हम दामिनी की वजह से अपना प्लान क्यों बदलें? दूसरी ओर, दामिनी भी पोद्दार परिवार को देखकर हैरान हो जाते है। कहते है कि ये लोग हर बार हमें ट्रैक करते रहते हैं। हम जहाँ भी जाते हैं, ये लोग वहाँ पहुँच ही जाते हैं।
फिर दादी के कहने पर समर और तान्या अपनी शादी की पत्रिका माता रानी के चरणों में रखते हैं और मन्नत माँगते हैं। दादी कहती हैं कि माता रानी की कृपा से तुम दोनों का तो रिश्ता हो गया है और अब कप्पू का भी रिश्ता हो जाए। यह सुनकर तान्या हैरान रह जाती है और समर से कबीर की शादी के बारे में पूछने लगती है।
तभी वहाँ लड़की वाले आ जाते हैं और सभी लोग एक-दूसरे से जान-पहचान करने लगते हैं। लड़की का नाम सावी होता है। बाद में राघव, कबीर और सावी को आपस में बात करने और कुछ खाने के लिए वहाँ से जाने को कहता है। तो दोनों वहाँ से चले जाते हैं और बाहर जाकर बातें करने लगते हैं।
दूसरी ओर, कृष तान्या के पास जाता है और उनसे सवाल करने लगता है। वह कहता है कि आखिर तुम दूसरी शादी कर रही हो? फिर वह तान्या से जबरदस्ती सवाल पूछने लगता है। तान्या उसे वहाँ से जाने के लिए कहती है, लेकिन कृष उन्हें रोकने लगता है। तभी अभिरा वहाँ आ जाती है और कृष से कहती है कि तुम और तुम्हारी दो कौड़ी की इज्जत दोबारा तान्या के आसपास नजर नहीं आनी चाहिए। अगर आए, तो मैं घर की इज्जत भूल जाऊँगी और तुम्हें कॉलर पकड़कर घसीटते हुए यहाँ से बाहर निकाल दूँगी। ओर अभिरा कृष को डाँटने लगती है, जिससे कृष परेशान हो जाता है।
बाद में अरमान वहाँ खड़ा होता है। तभी कबीर उसके पास पहुँच जाता है। यह देखकर अरमान हैरान रह जाता है। वहीं, कबीर भी सोच में पड़ जाता है और मन ही मन कहता है कि पोद्दार परिवार भी इस इवेंट में आया है,
इसी बीच मनोज, अरमान को बुलाता है और कहता है कि मायरा के लिए अच्छे डांडिया लेकर आओ। यह सुनकर कबीर को मायरा की याद आ जाती है। वह सोचने लगता है कि शायद मायरा भी अपनी फैमिली के साथ यहाँ आई होगी,
वहीं, मायरा को भी कबीर की चेन दिखाई देती है। उसे देखकर वह सोचती है कि शायद यह कबीर की चेन है। इसका मतलब कबीर भी यहाँ आया हुआ है। इस तरह मायरा और कबीर दोनों एक-दूसरे के बारे में सोचकर परेशान हो रहे होते हैं,
कबीर मन ही मन सोचता है कि मैं मायरा को जितना मिस कर रहा हूँ, क्या वह भी मुझे उतना ही मिस कर रही होगी?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0