Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 21th Oct Written Update Hindi । Kabir will ask Myra to marry Savi.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 21th Oct Written Update Hindi । Kabir will ask Myra to marry Savi.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां गरबा इवेंट में पोदार परिवार के सभी लोग खड़े होते हैं। तान्या काजल से बातें करती है। काजल उन्हें डांटते हुए कहती है कि आखिरकार तुमने शादी करने का फैसला कर ही लिया है और पत्रिका भी छपवा दी है। तान्या उनसे माफी मांगती है, लेकिन काजल उनसे ढंग से बात ही नहीं करती है। बाद में संजय बताता है कि तुम दामिनी हर त्योहार पर कुछ न कुछ नया क्यों करते हो। कहता है कि जन्माष्टमी पर तुमने एक प्रोडक्ट लॉन्च किया और इस नवरात्रि पर तुम दोनों की शादी हो रही है। तान्या बताती है कि समर की दादी को त्योहारों पर ही शुभ कार्य करना पसंद है। वह इस नवरात्रि पर कबीर का भी रिश्ता करना चाहती हैं और इसके लिए लड़की वालों को भी यहां बुलाया है। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं और सोचने लगते हैं कि कबीर इतनी जल्दी मूव ऑन कैसे कर गया। कावेरी कहती है आखिरकार उन दोनों के बीच प्यार था ही नहीं, वरना ऐसा नहीं होता। अच्छा हुआ जो हमारी मायरा हमारे पास लौट आई,
वहीं, अरमान और अभीरा परेशान होते हैं। कहते हैं कि कहीं यह बात मायरा को पता चल गई तो वह फिर से भाग न जाए। तो वे दोनों मायरा को खोजने लगते हैं।
दूसरी ओर, मायरा वहां एक छोटी लड़की की मदद करते हुए उसे पायल पहना रही होती है। तभी अरमान और अभीरा वहां आते हैं। मायरा को वहां देखकर खुश हो जाते हैं। अरमान अभीरा से कहता है कि मैं तुम्हें पहले से ही कह रहा था कि मायरा सचमुच हमारे पास लौट आई है। हमें उस पर विश्वास करना चाहिए।
बाद में अरमान और अभीरा वहां से चले जाते हैं। मायरा वहीं खड़ी होती है। तभी मुंबई के उसके फ्रेंड उदय और पूर्व वहां आते हैं। मायरा उन्हें देखकर खुश हो जाती है और दोनों से यहां आने की वजह पूछती है। वे बताते हैं कि हमें यहां कबीर ने बुलाया है। इसके बाद वे दोनों मायरा से बातें करने लगते हैं। बाद में वे मायरा को कबीर की शादी के बारे में भी बताते हैं। यह सुनकर मायरा परेशान हो जाती है और वहां से चली जाती है। यह सब पास में खड़ी विद्या देख रही होती है।,
मायरा के जाने के बाद विद्या उदय और पूर्व के पास आती है और उनसे बातें करने लगती है। वह बताती है कि मैं मायरा की दादी हूं। इसके बाद वह मायरा और कबीर के बारे में उदय और पूर्व से कई सवाल पूछती है। वे दोनों उसे सब कुछ सही-सही बता देते हैं। यह सुनकर विद्या परेशान हो जाती है,
तो मायरा वहां जाकर गरबा खेलने लगती है। वहीं, दादी भी कबीर और सवी को गरबा खेलने के लिए कहती हैं, तो वे दोनों भी गरबा खेलने चले जाते हैं। इसके बाद सभी लोग गरबा इवेंट एंजॉय कर रहे होते हैं। तभी मायरा और कबीर दोनों आमने-सामने आ जाते हैं। दोनों एक-दूसरे को देखकर हैरान रह जाते हैं और बातें करने लगते हैं। लेकिन तभी सवी वहां आ जाती है। मायरा कबीर और सवी को उनकी शादी के लिए बधाई देती है। यह सुनकर कबीर हैरान रह जाता है। और वे सभी आपस में बातें करने लगते हैं। तभी कबीर की दादी वहां आती हैं। कबीर उनसे कहता है कि मैं सवी के साथ शादी करने के लिए तैयार हूं। इतना कहकर वह उनके पास चला जाता है। यह देखकर समर दादी से कहता है कि कबीर ने सचमुच मूव ऑन कर लिया है।
वहीं, दूसरी ओर अरमान और अभीरा क्रिस और मायरा को साथ में बातें करते हुए देखते हैं। क्रिस मायरा से कहता है कि तुम झूठा दिखावा क्यों कर रही हो? तुम्हारे मन में जो भी बातें हैं, वे भैया और भाभी को क्यों नहीं बता देती? ओर वह मायरा को कबीर से शादी करने के लिए कहता है। यह सब बातें सुनकर अभीरा उनके पास जाने लगती है, लेकिन अरमान उन्हें रोक लेता है और मायरा की बातें सुनने के लिए कहता है। लेकिन मायरा वहां क्रिस को ऐसा सब करने से मना करती है। वह कहती है कि तब मुझसे गलती हो गई थी, लेकिन अब मैं अपने पेरेंट्स के साथ ही रहना चाहती हूं। यह सब सुनकर अरमान और अभीरा खुश हो जाते हैं।
बाद में अरमान और अभीरा वहां खड़े होते हैं, तभी विद्या उनके पास आती है। वह कहती है कि मायरा सच में बदल गई है। वह सिर्फ अपनी फैमिली के लिए वापस आई है। उसका कबीर से कोई झगड़ा नहीं हुआ है। बाद मे विद्या उन्हें वे सारी बातें बताती है, जो उसने उदय और पूर्व से सुनी थीं। वह कहती है कि मैं मायरा पर बेवजह इल्जाम लगा रही थी। इतना कहते हुए विद्या इमोशनल हो जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0