Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 10th Oct Written Update Hindi। Armaan and Abhira will come to Mumbai to search for Mayra.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 10th Oct Written Update Hindi। Armaan and Abhira will come to Mumbai to search for Mayra.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां संजय न्यूज पेपर पढ़ रहा होता है। तभी काजल उनके लिए चाय लेकर आती है। संजय न्यूज पेपर फेंक देता है, तो क्रिस उसे उठाकर पढ़ने लगता है। वह कहता है कि पूरे पन्ने में पोद्दार की ही खबर छपी है और वह पोद्दार परिवार की तारीफ करने लगता है। संजय कहता है कि मुझे भी मायरा की चिंता हो रही है और ऊपर से ये न्यूज की वजह से तुम्हारा भी किसी से रिश्ता नहीं होंगा। और संजय परेशान होता है।,
दूसरी ओर, अरमान और अभीरा मुंबई आते हैं। अरमान, अभीरा को लेकर अपने फ्रेंड के यहां जाता है। उसका फ्रेंड मायरा को खोजने में अरमान और अभीरा की मदद करता है। वह कहता है कि मैंने पुलिस स्टेशन में बात कर ली है और पुलिस मायरा की लोकेशन ट्रैक कर रही है। फिर वे तीनों आपस में बातें करते हैं। तभी अरमान के फ्रेंड के फोन पर मैसेज आता है कि मायरा की लोकेशन पता चल गई है। यह सुनकर अरमान और अभीरा खुश हो जाते हैं और तुरंत उस लोकेशन पर जाते हैं।
वहां मायरा ताई के ऑटो से नीचे उतरकर खड़ी होती है। ताई अपनी बच्ची और मायरा के लिए वड़ा पाव लेने जाती है। तभी अरमान और अभीरा भी उसी लोकेशन पर पहुंच जाते हैं और मायरा को खोजने लगते हैं। अरमान मायरा को पीछे से देख लेता है और उसके पास जाने लगता है, लेकिन तभी ताई की बच्ची की स्टडी नीचे गिर जाती है। अरमान बच्ची की मदद करते हुए उसकी स्टडी उठाकर उसे दे देता है। उसी समय कबीर का दोस्त वहां पहुंचता है और मायरा को बाइक पर बैठाकर वहां से ले जाता है। अरमान सोचता है कि शायद वह मायरा ही थी।,
बाद मे अभीरा भी मायरा के बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए नंदिनी को कॉल करती है। वहां समर, नंदिनी को अभीरा का कॉल उठाने से मना करता है, लेकिन फिर भी नंदिनी उसका कॉल उठा लेती है। अभीरा कहती है कि कबीर और मायरा का पता चल गया है। वे दोनों मुंबई में हैं। इसके बाद वह नंदिनी से पूछती है कि क्या कबीर का मुंबई में कोई जान-पहचान वाला है। नंदिनी बताती है कि मुंबई में कबीर के दोस्त हैं। अभीरा नंदिनी से उसके दोस्त का एड्रेस मांगती है। नंदिनी उसे एड्रेस दे देती है। बाद मे अरमान और अभीरा तुरंत उस एड्रेस पर पहुंच जाते हैं,
वहां कबीर और मायरा दोनों को अपने पेरेंट्स की याद आ रही होती है। दोनों का घर वापस जाने का मन होता है, लेकिन एक-दूसरे के बारे में सोचकर वे यह बात किसी को नहीं बता पाते हैं और अंदर ही अंदर परेशान होते रहते हैं।,
बाद में कबीर और मायरा अपने दोस्त के साथ कमरे के अंदर बातें कर रहे होते हैं। तभी बाहर से कोई दरवाजा नॉक करता है। मायरा सोचती है कि शायद उसके पेरेंट्स आए होंगे और वह दरवाजा खोलने के लिए जाती है,
दूसरी ओर, अरमान और अभीरा भी नंदिनी के दिए हुए एड्रेस पर पहुंचकर बाहर से दरवाजा नॉक करते हैं।
तो दोस्तों, आप सभी को ऐसा लगेगा कि अरमान और अभीरा कबीर और मायरा के कमरे का ही दरवाजा नॉक कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा। क्योंकि मायरा जब दरवाजा खोलकर देखती है, तो बाहर धोबी कपड़े लेकर आया होता है। वहीं दूसरी तरफ अरमान और अभीरा जिस दरवाजे पर नॉक करते हैं, वहां से कोई और ही लड़का बाहर निकलता है,
अरमान और अभीरा उनसे कबीर और मायरा के बारे में पूछते हैं। वह लड़का बताता है कि वह उन्हें नहीं जानता। इसके बाद वह कहता है कि आप अपना नंबर देते जाइए, अगर मुझे उनके बारे में कुछ भी पता चला तो मैं आपको कॉल कर दूंगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0