Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 12th Oct Written Update Hindi। Kabir shows the video to Myra and they both return home.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 12th Oct Written Update Hindi। Kabir shows the video to Myra and they both return home.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मायरा अपना सामान बैग में पैक कर रही होती है। कबीर के दोनों फ्रेंड आकर पूछते हैं, “तुम कहाँ जा रही हो?” मायरा कहती है, “मैं अपने घर वापस जा रही हूँ।” यह सुनकर दोनों हैरान रह जाते हैं। कहते हैं, “कबीर को पता है?” वैसे में कबीर भी वहाँ आ जाता है।, मायरा रोने लगती है और बताती है कि उसे घर वापस जाना है। दोनों फ्रेंड कहते हैं, “तुम्हारे पैरेंट्स तुम्हें ऐक्सेप्ट करेंगे?” कबीर कहता है, “जरूर करेंगे।” और वह अरमान-अभिरा की वह वीडियो दिखाता है। यह देखकर मायरा की आँखों में आँसू आ जाते हैं। वह कहती है, “इन लोगों की ऐसी हालत मेरी वजह से हुई है। वह मुझे कुछ नहीं कहेंगे। वह भी चाहते हैं कि मैं घर जाऊँ।,
तो वहाँ पर नवरात्रि शुरू होने की वजह से माता रानी की पूजा की तैयारियाँ हो रही होती हैं। अरमान और अभिरा मायरा की राह देख रहे होते हैं। संजय कहता है, “मायरा नहीं आएगी। माता रानी की पूजा में हमें देर नहीं करनी चाहिए।” और सब लोग अरमान-अभिरा को समझाते हैं और उन्हें पूजा शुरू करने के लिए कहते हैं।
तो वहीं दूसरी ओर दामिनी हाउस में भी सब लोग घर की लाइट बंद करके बैठे होते हैं। तान्या वहाँ आती है और कहती है, “पूरे घर में अँधेरा ही अँधेरा क्यों है? नवरात्रि नहीं मनानी?” राघव कहता है, “घर की किस्मत में ही अँधेरा लिखा हो, वहाँ तो अँधेरा ही रहेगा।” और वह कबीर के बारे में बातें करने लगते हैं। बाद में तान्या लाइट ऑन करने के लिए जाती है।
दूसरी ओर अरमान और अभिरा वहाँ माता रानी की मूर्ति स्थापित कर रहे होते हैं। मूर्ति गिरने वाली होती है, तभी मायरा वहाँ आ जाती है और माता रानी की मूर्ति को संभाल लेती है। मायरा को देखकर अरमान, अभिरा और घर के सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं, मायरा अरमान और अभिरा के पैर छूकर उनसे माफी माँगती है, लेकिन दोनों उसे मना करते हुए कहते हैं, “बेटियाँ ऐसे पैर नहीं छुआ करतीं।” बाद में सभी लोग मायरा को गले लगा लेते हैं और उसका हालचाल पूछते हैं। बाद मे मायरा के हाथों से माता रानी की पूजा करवाते हैं,
पूजा खत्म होने के बाद मायरा अरमान के हाथ पर लगी चोट पर दवाई लगाती है। अरमान पूछता है, “क्या कर रही हो?” मायरा कहती है, “जो मुझे कुछ दिन पहले करना चाहिए था।” तभी अभिरा मायरा को देखकर कहती है, “तुम्हें तो फीवर है।” और उसे घर के अंदर भेज देती है। अभिरा कहती है, “मैं तुम्हारे लिए कुछ खाना बनाकर लाती हूँ।” यह सुनकर मायरा वहाँ से चली जाती है,
बाद में अभिरा सभी से कहती है, “अगले एक महीने तक खाने में मायरा की फेवरेट डिश ही बनेगी।” अरमान कहता है, “एक महीने तक नहीं, छह महीने तक।” और फिर सभी लोग आपस में बातें करने लगते हैं। यह सब देखकर कावेरी कहती हैं, “अब सब कुछ सही हो गया।” संजय कहता है, “आज सब कुछ ठीक हो गया है, लेकिन थोड़ी बची हुई इज्जत जरूर चली गई है। आप सभी को मायरा को ऐसे गले नहीं लगाना चाहिए था।” कहता है, “जैसे वो कोई जंग जीतकर आई हो।”
तो वहीं दूसरी ओर तान्या लाइट्स ऑन करने के लिए जाती है। तभी कबीर माता रानी की मूर्ति लेकर वहाँ आता है और घर की लाइट ऑन करता है। कबीर को देखकर घर के सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं। नंदिनी उसे गले लगा लेती है।, राघव और दादी अपने किए हुए व्यवहार के बारे में सोचकर वहाँ से चले जाते हैं। तभी समर कबीर के पास जाता है और कबीर को कसकर अपने गले लगा लेता है। वह कहता है, “मैं तुम्हें खोजने मुंबई आया था, लेकिन तू कहीं मिला ही नहीं।”,
यह सुनकर कबीर हैरान रह जाता है और कहता है, “आप मेरे लिए इतनी दूर मुझे खोजने आए थे?” बाद में दोनों आपस में बातें करने लगते हैं, नंदिनी कबीर से कहती है, “तुमने कुछ खाया नहीं होगा।” और वह उसके लिए खाना लेकर आती है और उसे खिलाने लगती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0