Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 19th Oct Written Update Hindi । Chris apologizes to Armaan.

Oct 19, 2026 - 13:20
 0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 19th Oct Written Update Hindi । Chris apologizes to Armaan.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 19th Oct Written Update Hindi । Chris apologizes to Armaan.

     तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मनोज और मनीषा क्रिस को डाँट रहे होते हैं, तभी अभिरा वहाँ आ जाती है। लेकिन अभिरा को पूरी बात का पता नहीं होता। वह आकर कहती है कि क्या क्रिस ने ऑफिस में फिर से कोई गलती की है और वह अरमान को बताना नहीं चाहता? यह सुनकर माधव क्रिस की हरकतों के बारे में अभिरा को बताने जाते हैं, लेकिन काजल उन्हें रोक लेती है। फिर अभिरा वहाँ से चली जाती है,

बाद में माधव और मनोज क्रिस से कहते हैं कि अगर कल तक तुमने यह बात अरमान और अभिरा को नहीं बताई, तो हम सब खुद अरमान और अभिरा को यह बात बता देंगे।

वहीं, मायरा के फोन पर उसकी फ्रेंड आयुषी का कॉल आता है, लेकिन मायरा फोन नहीं उठाती। उसी वक्त अरमान वहाँ आता है और आयुषी का फोन उठाकर कहता है कि तुम वहाँ इंतजार करो, मायरा आ रही है। यह सुनकर मायरा पूछती है कि आपको कैसे पता कि मैं आयुषी के साथ शॉपिंग पर जाने वाली थी? अरमान बताता है कि जब तुम उसका कॉल नहीं उठा रही थी, तो उसने मुझे फोन करके बताया था। बाद में दोनों कुछ देर बातें करते हैं और फिर अरमान वहाँ से चला जाता है।

तो वो दोनों कॉल पर बाते करती है आयुषी मायरा से अच्छी तरह तैयार होने के लिए कहती है, क्योंकि वहाँ कबीर आने वाला है। यह सुनकर मायरा परेशान हो जाती है और वहाँ जाने से मना कर देती है। कहती है कि मुझे कबीर से नहीं मिलना। इसके बाद वह फोन काट देती है।,

वहीं, दूसरी तरफ कबीर और वासु भी शॉपिंग के लिए निकलते हैं। वासु कबीर को फूलों का गुलदस्ता देता है। कबीर पूछता है कि यह किसलिए है? वासु बताता है कि मायरा वहाँ आने वाली है। यह सुनकर कबीर भी हैरान रह जाता है। फिर वह अपना सूट निकाल देता है और कहता है कि हमें वहाँ नहीं जाना। मुझे मायरा से नहीं मिलना है। इतना कहकर कबीर वहाँ से चला जाता है।

बाद मे क्रिस अरमान और अभिरा को सारी बात बताने के लिए उनके कमरे की तरफ जाता है। वह उनके दरवाजे तक पहुँचता है, तभी उसके पास किसी का कॉल आता है। कॉल पर उसे गरबा डांस के बारे में बताया जाता है और कहा जाता है कि कबीर वहाँ आने वाला है। यह सुनकर क्रिस खुश हो जाता है वो तुरंत लिंक भेजने के लिए कहता है। फिर वह अरमान और अभिरा के कमरे में नहीं जाता और तुरंत मायरा के पास जाने लगता है।

तो क्रिस मायरा के पास पहुँचता है। मायरा अरमान और अभिरा के भरोसे को लेकर परेशान होती है। वह क्रिस से कहती है कि मैं अपने माता-पिता का दिल कैसे जीतूँ? तब क्रिस उसे गरबा डांस का कार्ड देता है, जहाँ कबीर भी आने वाला होता है। वो मायरा से कहता है कि तुम घर के सभी लोगों को वहाँ लेकर जाओ। शायद भैया और भाभी वहाँ गरबा एंजॉय करके पुरानी बातें भूल जाएँ। इसके बाद क्रिस मायरा को समझाता है, तो मायरा वह कार्ड रख लेती है।

फिर सुबह होते ही सभी घरवाले नाश्ता करने के लिए बैठे होते हैं। तभी मायरा वहाँ आकर सभी से गरबा डांस में चलने की रिक्वेस्ट करती है। यह सुनकर अरमान मायरा के पास जाता है और कहता है कि मेरी बिल्ली के बच्चे का ऑर्डर है, तो हम इसे क्यों नहीं मानेंगे? ओर वो हा कहते हैं बाद में मायरा अभिरा से कहती है मैं आपको तैयार कर दूँ? ओर वह अभिरा को लेकर ऊपर कमरे में चली जाती है।

वहीं, माधव क्रिस से कहता है कि अब वह अरमान को सारी बात बता दे। तो क्रिस अरमान को सब कुछ बता देता है। यह सुनकर अरमान गुस्से से आगबबूला हो जाता है और क्रिस को मारने लगता है। संजय उसे रोकने की कोशिश करता है। माधव और मनोज को अरमान को समझाने के लिए कहता हैं, लेकिन वे दोनों वहाँ से चले जाते हैं। इसी बीच अरमान का धक्का लगने से संजय भी गिर जाता है,

 बाद मे क्रिस दोबारा ऐसी गलती न करने की बात कहता है और अरमान को बताता है कि जिस गरबा डांस में आप जा रहे हैं, वहाँ कबीर भी आने वाला है। यह सुनकर अरमान और भी ज्यादा गुस्सा हो जाता है। तभी क्रिस तुरंत उसे गरबा डांस का कार्ड दिखाता है और कहता है कि अगर आपको मेरी बात पर विश्वास नहीं है, तो आप ऑर्गेनाइजर से बात कर पूछ सकते हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0