Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 16th Oct Written Update Hindi । Damini will gift a chopper to Kabir on his 23rd birthday.

Oct 16, 2026 - 13:29
 0  0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 16th Oct Written Update Hindi । Damini will gift a chopper to Kabir on his 23rd birthday.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 16th Oct Written Update Hindi । Damini will gift a chopper to Kabir on his 23rd birthday.

    तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मायरा, कबीर के फोटोग्राफी के कॉन्ट्रैक्ट को देखकर कहती है कि मैं आज तुम्हारे इन कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करके तुम्हें तुम्हारे जन्मदिन की विश करने वाली थी, लेकिन तुम्हारे इस जन्मदिन पर मैं तुम्हारे साथ नहीं रह पाई। बाद में वह सोचकर कहती है कि मुझे फिर से मम्मी-पापा से झूठ बोलना पड़ेगा। आज के दिन तो मुझे कबीर से मिलना ही होगा। वहीं दूसरी तरफ, कबीर भी रात के 12 बजे के बाद सिर्फ मायरा की ही चैट खोलकर उसके मैसेज का इंतजार कर रहा होता है। वह आने वाले सभी कॉल भी इग्नोर कर देता है।

तो वहाँ पोद्दार हाउस में सुबह-सुबह सभी लोग पंडाल जाने की तैयारी करते हैं। माधव अखबार देखते हुए कहेता हैं कि दामिनी ने कबीर को उसके जन्मदिन पर शॉपर गिफ्ट किया है। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। मनोज कहते हैं कि जब हम उनकी उम्र के थे, तब घरवाले हमें छोटा-सा गिफ्ट दे देते थे। इसके बाद सभी लोग कावेरी और मायरा का इंतजार करने लगते हैं। वे कहते हैं कि दोनों शर्मा जी के यहाँ गए हैं और चाय पिए बिना तो वापस नहीं आएँगे,

बाद में कावेरी वहाँ आती हैं। उन्हें देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। कावेरी पूछती हैं कि क्या हुआ? तो घरवाले मायरा के बारे में पूछते हैं कि वह नहीं आई? तब कावेरी बताती हैं कि मायरा तो मेरे साथ आई ही नहीं थी। वह तो गेट के बाहर से ही वापस चली गई थी। कह रही थी कि मुझे देखकर सभी लोग सवाल करेंगे,

यह सुनकर सभी लोगों के होश उड़ जाते हैं और वे अपनी-अपनी बातें रखने लगते हैं। संजय कहेता हैं कि लो, कर लो भरोसा! मैं कब से कह रहा था कि आप मायरा पर ऐसे आँख बंद करके भरोसा मत कीजिए और उसे इतनी आजादी मत दीजिए, लेकिन मेरी तो किसी ने सुनी ही नहीं। विद्या भी अरमान और अभीरा से कहती हैं कि तुम दोनों ने न तो मायरा से सवाल पूछे और न ही मुझे सवाल पूछने दिए। घरवालों की ये सारी बातें सुनकर अरमान और अभीरा परेशान हो जाते हैं।

तो वहाँ दामिनी हाउस में शमर, कबीर को उसके जन्मदिन पर शॉपर गिफ्ट करता है। यह देखकर दादी और राघव, शमर से सवाल करते हैं कि तुमने ऐसा क्यों किया? शमर कहता है कि यह सिर्फ कबीर के लिए नहीं है, बल्कि हम सभी लोगों के लिए है। नंदिनी भी राघव और दादी को समझाती है।,

बाद में जब पता चलता है कि कबीर घर पर नहीं है, तो सभी लोग हैरान रह जाते हैं। राघव गुस्सा होकर कबीर को खोजने जाने के लिए कहते हैं, लेकिन शमर उन्हें रोकता है। वह कहता है कि कबीर अब सुधर गया है और वह दोबारा घर से नहीं भागेगा

इसी बीच कबीर, शमर की बेटी बरखा को लेकर आता है। बरखा को देखकर सभी लोग खुश हो जाते हैं। बाद में कबीर बताता है कि वह बरखा को लेने गया था। यह बताने के बाद वहाँ से चला जाता है। तब नंदिनी सभी से कहती है कि हमें कबीर के जन्मदिन पर उसे तोहफा देना चाहिए था, लेकिन वह बरखा को यहाँ लाकर हम सभी को तोहफा देकर चला गया।

तो वहीं दूसरी तरफ, घरवालों की बातें सुनकर अभीरा की तबीयत बिगड़ने लगती है। उसे चक्कर आने लगते हैं और वह गिरने ही वाली होती है, लेकिन तभी मायरा वहाँ आ जाती है और उसे सहारा दे देती है। यह देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। अभीरा भी होश में आ जाती है और कहती है कि तुम फिर से हमें छोड़कर नहीं गई थीं?,

मायरा मना करती है और सभी को पूरी बात बताती है। कहेती है कि मैं अपने इंटरेस्ट एग्जाम के लिए फॉर्म फिल करने गई थी। मैं इस बार आप सभी का भरोसा नहीं तोड़ना चाहती थी, इसलिए बिना बताए ही चली गई। बाद मे वह सभी को अपना फॉर्म दिखाती है। यह देखकर घर के सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं,

अरमान कहता है कि मैं मायरा पर विश्वास कर रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर परेशान भी हो रहा था। मगर अब मुझे कोई चिंता नहीं है, क्योंकि मायरा सुधर गई है। मेरा बिल्ली का बच्चा वापस आ गया है। अब मैं पॉपकॉर्न पापा नहीं रहा। इसके बाद सभी लोग खुशी-खुशी बातें करने लगते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0