Anupama | 21th Oct Written Update Hindi | Ansh will break the relationship between Prerna and Panchi.

Oct 21, 2026 - 22:25
 0
Anupama | 21th Oct Written Update Hindi | Ansh will break the relationship between Prerna and Panchi.

Anupama | 21th Oct Written Update Hindi | Ansh will break the relationship between Prerna and Panchi.

     तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां शाह हाउस में प्राची रो रही होती है और प्रेरणा परेशान होकर उन्हें संभाल रही होती है। तभी लीला प्राची के लिए गर्म दूध लेकर आती है और उसे उनके पास रख देती है। प्रेरणा को इस बात का पता नहीं होता कि वहां गर्म दूध रखा हुआ है, जिसकी वजह से प्राची को चोट लग सकती थी। लेकिन तभी अनुपमा वहां आ जाती है और प्राची को बचा लेती है। प्राची को बचाने के बाद अनुपमा इमोशनल हो जाती है। प्रेरणा अनुपमा और सभी से सॉरी कहती है और बताती है कि उन्हें नहीं पता था कि वहां गर्म दूध रखा हुआ है।

फिर अनुपमा प्रेरणा को समझाती है, लेकिन लीला कहती है कि तुमसे एक छोटी बच्ची भी नहीं संभाली जा रही है। अभी प्राची को शॉट लग सकती थी। बाद मे लीला प्रेरणा को डांटने लगती है। अनुपमा और हंसमुख लीला को समझाते हैं, लेकिन लीला की बातें सुनकर प्रेरणा भी परेशान हो जाती है। वह कहती है कि अनुमा, आप रहने दीजिए। आप ही कह रही थीं कि प्राची को संभालने में हम सब आपका साथ देंगे, लेकिन यहां तो कोई भी साथ नहीं देता। सभी लोग अपने-अपने कामों में बिजी रहते हैं और प्राची को अकेले मैं ही संभालती हूं। इतना कहकर प्रेरणा रोने लगती है।

अनुपमा प्रेरणा को शांत करने की कोशिश करती है, लेकिन प्रेरणा उन पर ही चिल्लाने लगती है। तभी अंश वहां आ जाता है। प्रेरणा को अनुपमा पर इस तरह चिल्लाते देखकर वह गुस्सा हो जाता है और कहता है कि तुम किस तरह अनुमा से बात कर रही हो? तभी लीला कहती है कि यह अनुपमा से ही नहीं, बल्कि मुझसे और तेरे बापूजी से भी इसी तरह बात करती है। यह सुनकर अंश परेशान हो जाता है और प्रेरणा को डांटने लगता है,

प्रेरणा अंश से कहती है प्राची को तुम यहां लेकर आए थे, मैं नहीं। मैंने तुमसे नहीं कहा था कि तुम प्राची को यहां लेकर आओ। फिर तुम उसकी सारी जिम्मेदारी मेरे सिर पर क्यों डाल रहे हो? ऐसा लगता है जैसे तुमने मुझे नौकरानी बनाकर रख दिया है। प्रेरणा कुछ ऐसी बातें कह देती है, जिन्हें सुनकर अंश हैरान रह जाता है।

अंश गुस्से में कहता है कि अब से तुम प्राची को नहीं संभालोगी। और वह घरवालों से भी कहता है कि अब आप लोग प्राची से रिलेटेड कोई भी सवाल प्रेरणा से नहीं करेंगे, क्योंकि प्रेरणा का प्राची से कोई रिश्ता नहीं है। अंश की यह बात सुनकर सभी घरवाले हैरान रह जाते हैं। वहीं, प्रेरणा भी शॉक हो जाती है। और इस बात को लेकर अंश और प्रेरणा के बीच झगड़ा होने लगता है,

तभी अनुपमा उन दोनों को समझाती है और सभी घरवालों से कहती है कि प्रेरणा अपनी जगह सही है। हम सबने ही कहा था कि प्राची को संभालने में हम सभी प्रेरणा का साथ देंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा । अब से प्राची को संभालने में हम सभी प्रेरणा की मदद करेंगे।

फिर अनुपमा एक बोर्ड पर सभी के नाम लिखती है और कहती है कि प्राची की देखभाल के लिए बोर्ड पर जिसके नाम के आगे जो काम लिखा होगा, उसे वह काम करना होगा। यह देखकर हंसमुख खुश हो जाता है और कहता है कि यह बहुत अच्छा रहेगा। तभी पाखी और परितोष कहते हैं कि यह जिम्मेदारी तो कुछ दिनों के लिए ही रहेगी ना, क्योंकि इसके बाद अंश और प्रेरणा दूसरे घर में शिफ्ट होने वाले हैं। अनुपमा उनकी बात सुनकर कहती है कि तुम दोनों अभी चुप रहो और जो कहा जा रहा है, वही करो

वहीं, कोठारी हाउस में सभी लोग डिनर कर रहे होते हैं। तभी अनिल आरवी से बात करते हुए कहता है कि मैं तुम बाप-बेटे के बीच में कुछ नहीं बोलना चाहता, लेकिन वह कैफे सिर्फ दिग्विजय सर का नहीं, बल्कि अनुपमा बहन का भी है। अनुपमा बहन ने भी उस कैफे को बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी है। इसलिए तुम ऐसा कुछ मत करना, जिसकी वजह से अनुपमा बहन को नुकसान पहुंचे,

यह सुनकर आरवी कहता है कि आप मुझे समझा रहे हैं या धमकी दे रहे हैं? अनिल जवाब देता है कि अगर तुम मेरी बात समझना चाहते हो, तो मैं तुम्हें समझा रहा हूं। लेकिन अगर तुम मेरी बात को इग्नोर करना चाहते हो, तो इसे धमकी ही समझ लो। तभी वसुंधरा अनिल को चुप कराती है। और आरवी वसुंधरा से कहता है कि आप सही कह रही थीं। अनुपमा जी ने हर जगह अपने भक्त बना रखे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0