Anupama | 4th Oct Written Update Hindi | Anupama will tell the family members about her and Anuj's love story.
Anupama | 4th Oct Written Update Hindi | Anupama will tell the family members about her and Anuj's love story.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ पर सभी लोग अनुपमा को मानदिन विश करते हैं। अनुपमा बहुत खुश होती हैं और सभी का आभार मानती हैं।
बाद में परी अनुपमा को उनकी और अनुज की पहली मुलाकात से लेकर पूरी प्रेम कहानी बताने के लिए कहती है। यह सुनकर अनुपमा कहती हैं, “मैंने कितनी बार आप सभी को अपने और अनुज के बारे में बताया है, अब आज नहीं बताऊँगी।,
अनुपमा कहानी बताने से मना करती हैं, तो सभी लोग ज़िद करने लगते हैं और कहते हैं कि नहीं, हमें आपकी और अनुज की कहानी फिर से सुननी है। हसमुख भी कहता हैं, “बता दो ना बेटा, बच्चे सभी ज़िद कर रहे हैं।”
फिर अनुपमा उनकी और अनुज की कहानी बताने लगती हैं। वह कहती हैं, “मैं उनसे पहली बार एक इवेंट में मिली थी, जहाँ मैं देविका के साथ गई थी। वहीं मैंने और अनुज ने पहली बार एक-दूसरे को देखा था।,
“दूसरी बार हम एक रेस्टोरेंट में इत्तेफाक से मिले थे। फिर एक दिन अनुज मेरे समर को बसाकर शाह हाउस ले आए थे और उस दिन के बाद से वह किसी न किसी बहाने से घर पर भी आने जाने लगे। ऐसे ही मिलते-मिलते हम दोनों में दोस्ती हो गई।”,
“बाद में मैं भी उनके बिजनेस में काम करने लगी थी। एक बार तो काव्या ने भी मुझे अनुज से मिलने के लिए कहा था और मैं उन दोनों को लेकर अनुज के पास गई थी।,
अनुपमा आगे कहती हैं, “मैंने कभी भी किसी इनविटेशन कार्ड में अपना नाम नहीं देखा था, लेकिन अनुज ने एक बिजनेस शुरू किया और उसके भूमि पूजन का इनविटेशन कार्ड बनवाया। उसमें मेरा नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था। उसे देखकर मैं बहुत खुश हुई थी।”
“अनुज की वजह से मुझे मान-सम्मान और मेरी पहचान मिली। ऐसा लगा जैसे मुझमें पंख आ गए हों और मैं उड़ने लगी हूँ। पहले जब आसमान में प्लेन निकलता था तो मैं दौड़कर उसे देखने के लिए बाहर आती थी, लेकिन उसमें बैठकर सफर करने का मेरा सपना भी अनुज की वजह से ही पूरा हुआ।”
तो अनुपमा अनुज के साथ अपनी पूरी कहानी सबको बताती हैं। यह सुनकर सभी लोग बहुत खुश होते हैं।
बाद में अंश कहता है, “अनुमा, हमें आपकी और अनुज की कहानी पर एक पूरी किताब लिखनी चाहिए।”
प्रेम भी कहता है, “हाँ अनुपमा, हम उनकी कहानी की अच्छी तरह पब्लिसिटी करके उन्हें फेमस कर देंगे।”
यह सुनकर वहाँ मौजूद सभी लोग प्रेम की बात से सहमत होते हैं और कहते हैं, “प्रेम की बात बिल्कुल सही है।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0