Anupama | 5th Oct Written Update Hindi | Mahi will come to Anuj Cafe to meet RV,

Oct 6, 2026 - 23:01
 0  5
Anupama | 5th Oct Written Update Hindi | Mahi will come to Anuj Cafe to meet RV,

Anupama | 5th Oct Written Update Hindi | Mahi will come to Anuj Cafe to meet RV,

  

         तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो दूसरे दिन अनुपमा बाहर खड़ी होती हैं। तभी किंजल उनके पास आती है और कहती है, “मम्मी, आप बहुत ब्यूटीफुल लग रही हो। आपको कल का मान का रंग अभी तक उतरा नहीं लगता है।, अनुपमा कहती हैं, “सुबह-सुबह तुम्हें शरारत करने के लिए मैं ही मिली थी? मेरी ब्यूटीफुल तो तुम हो।” इसके बाद दोनों बातें करने लगती हैं।

       तभी पाखी और ईशानी बहस करते हुए वहां आती हैं। पाखी ईशानी को RV से मिलने के लिए कहती है और बताती है कि वह उसके स्टूडियो में जरूर इन्वेस्ट करेगा। पाखी ईशानी से RV के साथ रिश्ता करने के लिए भी कहती है, लेकिन ईशानी साफ मना कर देती है। वह कहती है, “मुझे कुछ नहीं करना।” और वहां से चली जाती है, यह देखकर अनुपमा पाखी को डांटती हैं और कहती हैं, “तुम मेरी बात मानती थीं, जो तुम चाहती हो कि तुम्हारी बेटी भी तुम्हारी बात माने?” यह सुनकर पाखी इमोशनल हो जाती है और उसकी आंखों में आंसू आ जाते हैं। तब अनुपमा उसे अपने गले लगा लेती हैं और समझाने लगती हैं।

    दूसरी ओर, अनुज कैफे में राही, ओर प्रेम RV के साथ बिजनेस के बारे में बातें कर रहे होते हैं। तभी वहां माही आती है। RV, राही और प्रेम से कहता है, “छोरी, मैंने इनको आपके कैफे पर बुलाया है। मुझे माही से थोड़ा काम है।, तो RV और माही दोनों आपस में बातें करने लगते हैं। राही और प्रेम किशन में चले जाते हैं। प्रेम राही से कहता है कि इन दोनों के बीच जरूर कुछ न कुछ है। राही कहती है, “जो भी हो, RV अच्छा लड़का है। लेकिन कान्हा जी न करें कि माही को RV की वजह से कोई परेशानी या दुख हो।,

      दूसरी ओर, कोठारी निवास में गौतम वसुंधरा को माही के बारे में बताता है। वह कहता है, “वह RV के साथ चक्कर चलाने लगी है। आप ही उसे कुछ समझाइए।,यह सुनकर वसुंधरा गौतम को डांटती हैं। वह कहती हैं, “पहले तो राही के बारे में बताती हूं। वो हमारे घर की बहू है। अगर तुमने दोबारा उनसे कोई बदतमीजी की ना, तो मैं सीधे अनुपमा जी को बता दूंगी। उन्हें जो भी करना होगा, वह तुम्हारे साथ करेंगी,

   फिर वसुंधरा माही के बारे में कहती हैं, तो उनका तुमसे कोई रिश्ता नहीं है।” गौतम कहता है, “उनकी वजह से मुझे अपने ही घर में RV की डांट खानी पड़ी। वसुंधरा कहती हैं, “तुम्हारा नहीं, हमारा घर है। हमें पता है कि तुम्हारे नाम में कहीं पर भी कोठारी नहीं लगता है। तुम यहां सिर्फ प्राची की वजह से हो और हमारे बिजनेस में साथ दे रहे हो।”

     इसके बाद वसुंधरा गौतम को घर से निकाल देने की बात करती हैं और वहां से चली जाती हैं। गौतम गुस्से में सोचता है और कहता है, “आखिर इस बुढ़िया ने अपना रंग दिखा ही दिया। लेकिन हर सिचुएशन में सर्वाइव कर सकता है ये गौतम गांधी।”

    दूसरी ओर, पाखी और पारितोष अपने उपयोग का काफी सारा सामान ऑर्डर कर देते हैं। कुछ ही देर में वह सारा सामान घर पर आ जाता है। इतना सामान देखकर घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं और पूछते हैं कि यह सब किसने मंगाया है।

    बाद में पता चलता है कि यह सारा सामान पाखी और पारितोष ने मंगाया है। तभी अनुपमा भी वहां आ जाती हैं। अंश इस सिचुएशन को संभालने के लिए खुद पैसे देने की बात करता है, लेकिन अनुपमा साफ मना कर देती हैं।,

    अनुपमा कहती हैं, “यह सामान जिसने मंगाया है, वही इसके पैसे भी देगा।” इसके बाद पाखी और पारितोष सामान के बिल में सभी से हिस्सा मांगने लगते हैं। अनुपमा उनसे कहती हैं, “तुम यह सारा सामान सबमें बांट दो।, तो पाखी और पारितोष ऐसा करने से मना कर देते हैं। तब अनुपमा दोनों को डांटते हुए कहती हैं, “इनका बिल तुम दोनों ही पे करोगे।”

     यह सुनते ही पाखी और पारितोष के होश उड़ जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0