Anupama | 8th Oct Written Update Hindi | Digvijay will ask Rahi and Prem to break the partnership with RV.

Oct 8, 2026 - 22:16
 0  5
Anupama | 8th Oct Written Update Hindi | Digvijay will ask Rahi and Prem to break the partnership with RV.

Anupama | 8th Oct Written Update Hindi | Digvijay will ask Rahi and Prem to break the partnership with RV.

    दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ शाह हाउस में सभी लोग बातें कर रहे होते हैं। तभी दिग्विजय, राही और प्रेम को आरवी के साथ बिजनेस न करने के लिए कहता है। वह दोनों को समझाता है कि आरवी अच्छा इंसान नहीं है। यह सब उसका दिखावा है। उसका असली चेहरा आप लोगों ने अभी तक देखा ही नहीं है। वह एक बहुत बड़ा शैतान है।

बाद में राही और प्रेम कोठारी निवास लौटते हैं और वसुंधरा से कहते हैं कि आपको पहले से ही पता था कि आरवी, दिग्विजय सर का बेटा रणविजय है, तो आपने हमें बताया क्यों नहीं? इसके बाद वे दोनों वसुंधरा से आरवी के साथ बिजनेस न करने के लिए कहते हैं। कि आरवी ने दिग्विजय सर के साथ अच्छा नहीं किया है।

वसुंधरा दोनों को समझाती है कि तुम लोग दूसरों के बारे में मत सोचो, अपने बारे में सोचो। पहले यह बताओ कि आरवी की वजह से तुम दोनों को कोई परेशानी हुई है या तुम्हारे बिजनेस में कोई समस्या आई है? इसके बाद सभी लोग आपस में बातें करने लगते हैं"

वहीं लव यू जिंदगी कैफे में अनुपमा सभी सामान पैक कर रही होती हैं। तभी बंकू अनुपमा से कहता है कि मुझे पहले कैसे पता नहीं चला कि आरवी को मैंने चिलगोंडा में घर पर ही देखा था। वह कहता है कि उस रात आरवी दिग्विजय सर के साथ बहस कर रहा था और वह तो सर पर हाथ उठाने वाला था। इसके बाद अनुपमा और बंकू आरवी और दिग्विजय के बारे में बातें कर ही रहे होते हैं कि तभी आरवी वहाँ आ जाता है। आरवी को देखकर अनुपमा और बंकू हैरान रह जाते हैं,

आरवी अनुपमा से कहता है कि आप जो भी कह रही हैं, वह सच है, लेकिन मेरी बात भी सुन लीजिए। वह बताता है कि दिग्विजय की वजह से उसकी बहन की जान गई है और उसकी माँ भी उनकी वजह से बहुत दुखी है। उसने अपनी माँ को उनकी वजह से रोते हुए देखा है। इसके बाद आरवी अनुपमा को सारी बातें बताता है।,

अनुपमा उसे समझाती हैं और कहती हैं कि तुम्हें अपने पिता से एक बार बैठकर बात करनी चाहिए। वह आरवी और दिग्विजय दोनों को आपस में बात करके अपनी गलतफहमियाँ दूर करने के लिए कहती हैं। लेकिन आरवी गुस्सा हो जाता है और वहाँ से चला जाता है।

बाद में आरवी अनुज कैफे में जाकर राही और प्रेम से बात करता है। वह दोनों से सॉरी बोलता है और कहता है कि मैंने आप दोनों से झूठ नहीं बोला, लेकिन मैंने सच छिपाया था। इसके बाद आरवी राही और प्रेम को अपनी पूरी सच्चाई बता देता है और कहता है कि अब आपको मेरे साथ पार्टनरशिप रखनी है या नहीं, यह पूरी तरह आपके ऊपर है।

बाद में वो तीनों वहाँ से बाहर निकलते है। तभी सामने लव यू जिंदगी कैफे से अनुपमा और दिग्विजय भी बाहर आते हैं। प्रेम अनुपमा और दिग्विजय से कहता है कि हम आपके पास ही आ रहे थे। इसके बाद वह उन्हें बताता है कि हम आरवी के साथ अपनी पार्टनरशिप नहीं तोड़ेंगे।

प्रेम सारी बात अनुपमा को बताता है। अनुपमा कहती हैं, “बेटा, तुम्हें सफाई देने की जरूरत नहीं है। तुमने हर एंगल से सोच लिया है ना?” राही और प्रेम हाँ कहते हैं।,

तभी दिग्विजय आरवी से कहता है कि तुम अपना बदला इन लोगों से मत लो। आरवी जवाब देता है कि बदला लेने का डिपार्टमेंट तो आपका है। ओर वो दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0