Anupama | 11th Oct Written Update Hindi | Banku will leave the house. Ishani will attempt suicide.
Anupama | 11th Oct Written Update Hindi | Banku will leave the house. Ishani will attempt suicide.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां ईशानी के साथ परी शाह हाउस आती है। अनुपमा सभी के लिए नाश्ता बनाती है और देती है। इसके बाद सभी लोग नाश्ता करते हुए आपस में बातें कर रहे होते हैं,
दूसरी तरफ पाखी पारितोष से कहती है कि आरवी सिंगल है या मैरिड? कहीं किसी दूसरे देश में उसकी पत्नी और दो बच्चे तो उसका इंतजार नहीं कर रहे हैं? पारितोष अपना लैपटॉप खोलकर ऑनलाइन चेक करने लगता है और कहता है कि आरवी सिंगल है। उसके मामा भी बहुत बड़े रईस हैं और उनके भी कोई बच्चे नहीं हैं। उन्होंने अपनी सारी प्रॉपर्टी आरवी के नाम कर रखी है। यह सुनकर पाखी बहुत खुश हो जाती है और नाचने लगती है। फिर वह आरवी और ईशानी के बारे में सोचकर स्विट्ज़रलैंड के सपने देखने लगती है। अपने सपने में वह आरवी और ईशानी के साथ उनके हनीमून पर गई होती है और खूब एंजॉय कर रही होती है। आरवी उन्हें प्राइवेट जेट में लेकर जाता है और उन्हें एक शानदार हाउस गिफ्ट करता है।, तभी पारितोष पाखी के सिर पर मारता है, जिससे पाखी अपने सपने से बाहर आ जाती है। पाखी कहती है, "स्विट्जरलैंड में भी कौवे हैं? उसने मुझे चोंच मार दी!" पारितोष कहता है, "ये स्विट्जरलैंड नहीं, हमारा अहमदाबाद है।,
तो दोनों आपस में बातें कर रहे होते हैं। तभी बांकू वहां चाय लेकर आता है। पाखी उसे सुनाने लगती है और कहती है कि मुझे ईशानी के लिए चाय बनाने वाला दामाद नहीं, बल्कि चाय की कंपनी खरीदने वाला दामाद चाहिए। और वह बांकू को डांटने लगती है। पाखी की बातें सुनकर बांकू वहां से चला जाता है।,
दूसरी ओर सभी लोग अनुपमा के बनाए हुए नाश्ते का आनंद ले रहे होते हैं। तभी अंश कहता है कि ईशानी, बांकू कहीं जा रहा है। वह मुझे सामने बैग लेकर मिला था। यह बात सुनकर सभी लोग परेशान हो जाते हैं। तभी पाखी वहां आती है और कहती है कि नौकर जब भी जाएं, तो उनके बैग चेक करने चाहिए, क्योंकि वे पैसे और गहने चोरी करके चले जाते हैं। यह सुनकर परी, ईशानी और अनुपमा पाखी पर गुस्सा हो जाते हैं और तुरंत बांकू को खोजने के लिए निकल जाते हैं।
फिर अनुपमा, ईशानी और अंश बांकू को खोजते हुए मार्केट पहुंचते हैं। वे सभी लोगों को बांकू की फोटो दिखाकर पूछते हैं कि क्या उन्होंने इस लड़के को कहीं देखा है, लेकिन सभी लोग मना कर देते हैं, इसी बीच सड़क पर उन्हें एक एक्सीडेंट दिखाई देता है। पास में एक बैग देखकर वे हैरान हो जाते हैं और कहते हैं कि यह बैग तो बांकू का ही है। वे तुरंत वहां जाकर देखते हैं, लेकिन वहां बांकू नहीं बल्कि कोई दूसरा लड़का घायल पड़ा होता है। अनुपमा तुरंत एंबुलेंस बुलाने के लिए कहती है। वहां मौजूद लोग बताते हैं कि उन्होंने एंबुलेंस पहले ही बुला ली है और अनुपमा से कहते हैं कि आप वैसे भी बहुत परेशान हैं, इसलिए आप यहां से जाइए। तो अनुपमा, ईशानी और अंश वहां से चले जाते हैं।
बाद में घर आकर अनुपमा पाखी को डांटती है। पाखी ईशानी से कहती है कि बांकू को भूल जाओ। लेकिन ईशानी ऐसा करने से मना कर देती है। तो पाखी बांकू के बारे में अनाप-शनाप बोलने लगती है।,
यह सुनकर ईशानी पाखी पर गुस्सा हो जाती है और दोनों के बीच बहस होने लगती है। गुस्से में ईशानी चाकू उठा लेती है और अपनी नस काटने की बात कहती है। यह देखकर घर के सभी लोग बुरी तरह परेशान हो जाते हैं और ईशानी को समझाने लगते हैं।
लेकिन पाखी फिर भी ईशानी को सुनाती रहती है और कहती है कि यह ड्रामा तो मैं कब का करके छोड़ चुकी हूं। दोनों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर अनुपमा तुरंत ईशानी के पास जाती है और उसके हाथ से चाकू छीन लेती है।,
बाद मे अनुपमा ईशानी को समझाती है और शांत करने की कोशिश करती है। फिर वह पाखी को भी जमकर डांटती है और उसे ऐसी बातें न करने के लिए कहती है,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0