Anupama | 15th Oct Written Update Hindi | Digvijay will give a cheque of Rs 20 lakh to RV in exchange for the cafe.
Anupama | 15th Oct Written Update Hindi | Digvijay will give a cheque of Rs 20 lakh to RV in exchange for the cafe.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ अनुपमा के डाँटने से माही रूठकर अपने कमरे में चली जाती है। अनुपमा उनके पीछे जाती है और उसे कहती है कि मुझे यहाँ पर किसी की भी चिंता नहीं है, सिर्फ एक तेरी ही चिंता है। बेटी, तुम्हें जो करना है, वह करो। तुम्हें सब कुछ करने का अधिकार है, लेकिन सोच-समझकर करना। कहती है कि तुम आरवी के पीछे इतनी पागल हो, लेकिन क्या उसने तुम्हें कभी बताया है कि वह भी तुमसे उतना ही प्यार करता है? बाद अनुपमा माही को समझाती है और उसके साथ बैठकर बातें करती है।
वहीं, लव यू जिंदगी कैफे में दिग्विजय आरवी को बातचीत करने के लिए बुलाता है। दोनों के बीच बातचीत होती है। दिग्विजय आरवी को 20 लाख रुपये का चेक देते हुए कहता है कि यह सावी विला और कैफे का हिस्सा है। अब तुम मुझे वे दोनों दे दो।
आरवी कहता है कि मेरी माँ के आँसुओं की कीमत सिर्फ इतनी ही है? वह आगे कहता है कि जिस दिन से कैफे में अनुपमा जोशी आई हैं, उसी दिन से कैफे और विला की कीमत दोगुनी हो गई है। बाद में वह अनुपमा के बारे में अनाप-शनाप बोलने लगता है। यह सुनकर दिग्विजय उसे डाँटते हुए कहता है कि तुम्हारी माँ ने तुम्हें ऐसे ही संस्कार दिए हैं?
आरवी कहता है कि आप इसमें मेरी माँ को बीच में मत लाइए। तो दिग्विजय कहता है तुम भी हम दोनों की लड़ाई में अनुपमा जी को मत लाओ। फिर आरवी चेक रख लेता है और कहता है कि यह मेरी माँ का हक है, इसलिए मैं इसे ले रहा हूँ। बाकी लव यू जिंदगी कैफे तो मैं लेकर ही रहूँगा। इतना कहकर वहाँ से चला जाता है।
वहीं, घर पर दिग्विजय के फोन पर कॉल आता है। अनुपमा दिग्विजय को इधर-उधर देखती है, लेकिन ओ वहाँ नहीं होता। बाद में अनुपमा सीसीटीवी कैमरे चेक करती है और कहती है कि सर कैफे में आरवी से बातें कर रहे हैं। फिर वह देखती है कि आरवी वहाँ से चला जाता है। तो अनुपमा कैफे आती है और दिग्विजय से आरवी के साथ हुई बातचीत के बारे में पूछती है। वो कहती है कि क्या कुछ ठीक हुआ? मुझे पता है कि आरवी यहाँ आया था। आप मुझे घर पर कहीं नहीं मिले, तो मैंने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि आप आरवी के साथ बातचीत कर रहे थे। तो दिग्विजय अनुपमा को आरवी के साथ हुई सारी बातचीत के बारे में बताता है।,
वहीं, घर पर अंश सभी से पूछता है कि कल के खाने के बारे में क्या तैयारी करनी है। अनुपमा उनसे कहेती है कि कल ऐसा क्या है, जो तुम इतना खुश हो रहे हो? अंश बताता है कि कल प्राची घर आने वाली है। यह सुनकर घर के सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं। अंश बताता है कि उसने प्राची के लिए कितनी सारी शॉपिंग भी कर ली है और उसका सामान आज ही डिलीवर हो जाएगा,
यह सुनकर प्रेरणा कहती है कि प्राची के लिए सारा सामान तो पहले से ही राही दे रही है। तुम्हें इतना ज्यादा खर्च नहीं करना चाहिए। हमें घर भी तो खरीदना है। अंश कहता है कि आज मेरा मूड अच्छा है। मैं तुम्हारे साथ बहस नहीं करना चाहता। इतना कहकर अंश वहाँ से चला जाता है
वहीं, कोठारी हाउस में प्राची को लेकर राही बहुत परेशान होती है। तभी परी वहाँ आती है और राही को हौसला देती है। वह कहती है कि प्राची के जाने के बाद गौतम भी इस घर में नहीं रह पाएगा, क्योंकि वह इस समय सिर्फ प्राची की वजह से ही यहाँ रुका हुआ है। इसलिए प्राची के जाने के बाद घर में सब कुछ ठीक हो जाएगा।
राही कहती है कि परी, तुम प्राची और मेरे बारे में वहाँ अंश और घरवालों को मत बताना। प्राची के बिना मुझे भी अच्छा नहीं लगेगा। लेकिन वहाँ अंश और घरवाले भी प्राची का बहुत ध्यान रखेंगे। इसके बाद राही और परी आपस में बातें करती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0