Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 25th Oct Written Update Hindi । Armaan and Abhira will ask to go to Tanya's wedding.

Oct 25, 2026 - 14:25
 0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 25th Oct Written Update Hindi । Armaan and Abhira will ask to go to Tanya's wedding.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 25th Oct Written Update Hindi । Armaan and Abhira will ask to go to Tanya's wedding.

       तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ पोद्दार हाउस में तान्या सभी के सामने हाथ जोड़कर उन्हें अपनी शादी में आने के लिए इनवाइट करती है, लेकिन सभी लोग मना कर देते हैं। वे कहते हैं कि हम दामिनी के घर नहीं आ पाएंगे। यह सुनकर तान्या उदास हो जाती है और वहाँ से चली जाती है।

तो तान्या बाहर उनकी कार के पास आती है। तभी कृष वहाँ आता है। तान्या के पास ढेर सारे गिफ्ट देखकर वह कहता है कि तुम सभी को गिफ्ट देकर खुश करने आई थी, लेकिन तुम्हारी शादी में कोई नहीं आएगा। वे सब तुम्हें अपना मानते थे, क्योंकि तुम मेरी वाइफ थी। अब तुम कुछ नहीं हो। ओर वह तान्या पर गुस्सा करने लगता है,

तभी मायरा वहाँ आती है और तान्या की साइड लेते हुए कृष से कहती है कि चाची भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उनकी दामिनी से शादी करने की गलती की वजह से हम उनके साथ रिश्ता नहीं तोड़ सकते। वैसे तो आप भी दिन में कितनी सारी गलतियाँ कर रहे हो, फिर भी घरवाले आपको परिवार का हिस्सा मानते ही हैं।

मायरा की ये बातें सुनकर कृष गुस्सा हो जाता है और उसे डाँटने लगता है। तभी अरमान और अभीरा वहाँ आ जाते हैं। वे कृष को मायरा से सॉरी बोलने के लिए कहते हैं, लेकिन कृष सॉरी बोलने से मना कर देता है। वह कहता है कि मैं उनसे बड़ा हूँ। यह सुनकर अरमान और अभीरा कृष पर गुस्सा हो जाते हैं। अरमान कृष का कॉलर पकड़कर उसे मारने वाला होता है, तो मायरा परेशान हो जाती है और अरमान को ऐसा करने से मना करती है।

बाद में अभीरा अरमान को समझाती है और कृष को वहाँ से जाने के लिए कहती है। फिर तान्या भी वहाँ से चली जाती है और अरमान घर के अंदर चला जाता है। फिर अभीरा कृष से कहती है कि इस बार तो मैंने मायरा की वजह से अरमान को रोक लिया, क्योंकि वह इस वक्त बहुत परेशान थी। अगली बार तुमने कोई गलती की, तो अरमान तुम्हें नहीं छोड़ेगा,

बाद में घर के अंदर काजल अभीरा को तान्या की शादी में जाने के लिए कहती है, लेकिन अभीरा मना कर देती है। तब काजल उसे समझाते हुए कहती है कि मेरी बेटी अकेली है। शादी में सभी लोग खुश होंगे, लेकिन उसके साथ उसका अपना कोई नहीं होगा। काजल की बातें सुनकर अभीरा मान जाती है। वह काजल से कहती है कि आपने ये सब तान्या के सामने क्यों नहीं कहा? तब काजल बताती है कि वहाँ कृष भी था और मैं अपनी बेटी को खुश करने के लिए अपने बेटे को हारते हुए नहीं दिखाना चाहती थी। ओर वो दोनों बातें करने लगते हैं।,

तो दूसरी ओर अरमान और मायरा साइकिल से वॉकिंग कर रहे होते हैं। रास्ते में उन्हें तान्या दिखाई देती है। उसके हाथ में काफी सारा सामान होता है, लेकिन वह बहुत परेशान होती है और रोते हुए कहती है कि मुझे अपने परिवार का साथ चाहिए। मैं अकेले यह सब नहीं कर सकती।

यह देखकर अरमान परेशान हो जाता है और मायरा को वहाँ से वापस लौटने के लिए कहता है। मायरा कहती है कि हमें तान्या चाची के पास जाकर उनकी मदद करनी चाहिए, लेकिन अरमान मना कर देता है और उसे अपने साथ लेकर वहाँ से चला जाता है।

घर आकर अरमान अभीरा से कहता है कि हमें तान्या की शादी में जाना चाहिए। उसी समय अभीरा भी अरमान से यही बात कहती है। अभीरा उनसे पूछती है कि तुमने ऐसा क्या देख लिया, जो तुम तान्या की शादी में जाने के लिए तैयार हो गए?,

तब अरमान उसे सारी बातें बताता है। बाद मे वे दोनों आपस में बाते करने लगते हैं। कहते हैं कि हमारे शादी में जाने से मायरा अपसेट हो जाएगी। तभी मायरा भी वहाँ आ जाती है और अरमान अभीरा से कहती है कि मुझे खुशी होगी। फिर मायरा अरमान अभीरा को तान्या की शादी में जाने के लिए समझाती है,

दूसरी ओर दामिनी हाउस में दादी तान्या और सभी लोगों से पूजा शुरू करने के लिए कहती हैं। वह कहती हैं कि अब कोई नहीं आने वाला। बरखा कहती है कि तान्या चाची के पेरेंट्स भी नहीं आएँगे। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं।

तभी नंदिनी पोद्दार परिवार के आने का इंतजार करने के लिए कहती है, लेकिन दादी और राघव मना करते हैं। कहते हैं कि पोद्दार परिवार नहीं आएगा। ओर वो पूजा शुरू करते हैं

तभी दादी तान्या से शगुन के बारे में पूछती हैं। तान्या कहती है कि वह तो मैं घर पर ही भूल आई। यह सुनकर वहाँ मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0