Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 15th Oct Written Update Hindi । Abhira will start the tracker in Myra's phone.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 15th Oct Written Update Hindi । Abhira will start the tracker in Myra's phone.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ कबीर रशबोरा की ऑफिस में काम कर रहा होता है। समर उन्हें घर जाने के लिए कहता है, लेकिन कबीर काम करते ही रहता है। बाद में समर बताता है कि अब तो घड़ी ने भी कह दिया है कि बस करो। कबीर कहता है कि थोड़ा सा ही काम रह गया है, बस उसे पूरा कर लेता हूँ। समर कहता है कि ठीक है, तो मैं जा रहा हूँ। तुम अपना काम पूरा करके आ जाना। इसके बाद समर वहाँ से चला जाता है और कबीर अकेले काम करने लगता है।
काम करते-करते कबीर को मायरा की याद आने लगती है। वह म्यूजिक सुनने के लिए एयरपॉड्स निकालता है और गाने सुनने लगता है। तभी उसे वहाँ मायरा दिखाई देती है। मायरा कहती है कि एयरपॉड्स के रूल्स भूल गए क्या? एक तुम्हारा है और एक मेरा। बाद में दोनों ऐसे ही बातें करने लगते हैं। फिर कबीर मायरा को टच करता है, लेकिन तभी वह अदृश्य हो जाती है,
वहाँ अरमान और अभिरा मायरा के लिए लहंगा लेकर आते हैं और उन्हें लहंगा चेक करने के लिए कहते हैं। मायरा वह लहंगा लेकर अपने कमरे में चली जाती है। बाद में मनीषा अभिरा को एक नया फोन देती है और कहती है कि यह मायरा के लिए है। मैंने मनोज से कहकर इसमें ट्रैकर भी लगवा दिया है। यह सुनकर अभिरा परेशान होती है कहती है कि हमें मायरा पर भरोसा नहीं है। हमें यह सब क्या-क्या करना पड़ रहा है! तब मनीषा उन्हें समझाती है कि तुम्हें मायरा की फिक्र है। तुम उसकी सुरक्षा के लिए ही यह सब कर रही हो। इसमें तुम कुछ गलत नहीं कर रही हो।
वहाँ कबीर घर पहुँचता है और राघव को फाइल दिखाता है। राघव फाइल देखकर कहता है कि परफेक्ट! इस बार तुमने कोई गलती नहीं की है। इसके बाद कबीर वहाँ से चला जाता है। फिर राघव दादी से कहता है कि कबीर अब समझदार हो गया है। और वे दोनों बातें करने लगते हैं। दादी कहती हैं कि वह अभी भी नासमझ ही है। तुम उसका ख्याल रखना। पिछली बार भी उसने थोड़ा सा काम क्या कर लिया था, तुमसे 50,000 रुपये माँग लिए थे। इस बार भी वह सिर्फ एक दिन ही ऑफिस गया है। कहीं फिर से ऐसा न हो
वहाँ कबीर के कमरे में नंदिनी उसके बाल सँवारती है और उससे बातें करने लगती है। वह पूछती है कि आज ऑफिस कैसा रहा? तब कबीर उसे सब कुछ बताता है। बाद में नंदिनी मायरा के बारे में पूछती है कि वह कैसी है? कबीर बताता है कि मैं उन्हें उस दिन घर छोड़ने गया था। उसके बाद कभी मेरी उनसे बात नहीं हुई। यह सुनकर नंदिनी पूछती है कि क्या तुम्हारा उनके साथ ब्रेकअप हो गया है? कबीर बताता है कि नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ। हम दोनों को अपने पैरेंट्स की याद आ रही थी और हमें उनके साथ रहना था। बस इसी वजह से हम वापस आ गए,
वहाँ मायरा लहंगा लेकर अपने कमरे में आती है। विद्या उनके पास आती हैं और उनसे बातें करने लगती हैं। बाद में विद्या फिर से कबीर के साथ उनके ब्रेकअप के बारे में पूछती हैं। वह कहती हैं कि क्या सचमुच तुम्हारा और कबीर का ब्रेकअप हो गया है? मायरा बताती है कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन अब मैं अपने पैरेंट्स जो कहेंगे, वही करूँगी। इतना कहकर मायरा वहाँ से चली जाती है।
तभी अरमान और अभिरा वहाँ आते हैं। विद्या उनसे कहती हैं कि मायरा अभी भी कबीर के साथ रिलेशनशिप में है। मैंने फिर से उनसे सवाल किया था, लेकिन वह मेरी बात टालकर चली गई। यह सुनकर अरमान कहता हैं कि मैंने आपको कल मना किया था, फिर भी आप उनसे सवाल क्यों कर रही हैं? बाद अरमान विद्या को समझाता हैं। फिर अरमान और अभिरा दोनों विद्या की इस बात को लेकर परेशान हो जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0