Anupama | 23th Oct Written Update Hindi | Rahi will ask Prem to break the partnership with RV,

Oct 23, 2026 - 21:54
 0
Anupama | 23th Oct Written Update Hindi | Rahi will ask Prem to break the partnership with RV,

Anupama | 23th Oct Written Update Hindi | Rahi will ask Prem to break the partnership with RV,

      तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ अनुज कैफे में अनुपमा के सभी कस्टमर वहाँ से चले जाते हैं, तो अनुपमा परेशान हो जाती है। बाद में वह आरवी से कहती है कि अब हम फिर से अनुज कैफे नहीं आएँगे। आरवी कहता है कि आपको आज भी यहाँ नहीं आना चाहिए था, क्योंकि यह कैफे सिर्फ राही और प्रेम का नहीं है, बल्कि इसमें मैं भी पार्टनर हूँ। वह अनुपमा को सारी बातें बताता है।

दिग्विजय राही और प्रेम से कहता है कि तुम दोनों इनकी बातों में मत आना। ये तुम्हें आबाद करने नहीं, बल्कि मुझे बर्बाद करने आया हैं। फिर दिग्विजय और अनुपमा वहाँ से चले जाते हैं।

तो अनुपमा और दिग्विजय घर लौट रहे होते हैं। रास्ते में वे दोनों बातें करते हैं। अनुपमा बताती है कि इसमें आरवी की कोई गलती नहीं है। हमें सोचना चाहिए था कि यह कैफे सिर्फ राही अकेली का नहीं है। ओर कहती है कि हमें वहाँ जाने से पहले सभी पार्टनर्स की परमिशन लेनी चाहिए थी,

वैसे ही वे दोनों शाह हाउस पहुँच जाते हैं। ओर देखते हैं कि वहाँ भी लाइट नहीं है, तो वे दोनों परेशान हो जाते हैं और तुरंत घर के अंदर जाते हैं। घर के अंदर सभी लोग परेशान होते हैं। अनुपमा लाइट के बारे में पूछती है, तो किंजल बताती है कि लाइट तो शाम से ही गई हुई है।

प्रेरणा कहती है की प्राची भी रो रही है और उन्हें भी नींद आ रही है, लेकिन लाइट ही नहीं है। तभी अंश आता है और कहता है कि हमारी लाइट गई नहीं है, बल्कि किसी ने जानबूझकर काटी है। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं।

अनुपमा दिग्विजय से कहती है कि यह सब मिथिला बिल्डर का किया-धरा है और वह उनके बारे में बातें करने लगती है। उसी वक्त मिथिला बिल्डर का कॉल आता है, तो अनुपमा बाहर जाकर उनसे बाते करती है।

बिल्डर अनुपमा से एफआईआर वापस लेने के लिए कहता है, लेकिन अनुपमा मना कर देती है। तब वह मिथिला लाइट और पानी बंद करवाने के बारे में बताता है कि यह सब उसी ने किया है। अनुपमा कहती है कि यह तो मुझे पहले से ही मालूम है। ओर अनुपमा एफआईआर वापस लेने से साफ-साफ मना कर देती है,

तब बिल्डर कहता है कि तुम ऐसे नहीं मानोगी, मुझे तुम्हारे साथ कुछ और भी करना होगा। इतना कहकर वह कॉल काट देता है।

बाद में अनुपमा घर के अंदर आती है, तो लीला लाइट के बारे में पूछती है। वह कहती है कि हमारे अकेले के घर की लाइट क्यों काटी गई है? हमारी किनसे दुश्मनी है? तभी पाखी कहती है कि यह सब मम्मी की वजह से हुआ है। वह अनुपमा से कहती है कि सच-सच बताओ, यह सब बिल्डर ने ही करवाया है ना?

इस पर अनुपमा कुछ नहीं कहती। लीला परेशान होकर कहती है कि अब यही दिन देखना बाकी रह गया था। इसके बाद वह अनुपमा को समझाने लगती है।,

पारितोष कहता है कि लोग बड़े-बड़े लोगों से पैसे, सपोर्ट और सलाह माँगते हैं, लेकिन मम्मी उनसे दुश्मनी ही मोल लेती हैं। भगवान किसी गरीब के घर पैदा कर दे, लेकिन ऐसी महान माँ के घर पैदा न करे।

यह सुनकर हसमुख पाखी और पारितोष से कहता है कि तुम दोनों जैसी औलाद किसी को न हो। ओर वो दोनों को डाँटने लगता है,

तो वहाँ राही प्रेम से कहती है कि आरवी ने आज अच्छा नहीं किया। क्या हमारे लिए उसके साथ पार्टनरशिप रखना इतना जरूरी है? क्या उसके बिना हमारा कैफे नहीं चल सकता? वह प्रेम से सवाल करने लगती है,

प्रेम कहता है कि तुम सही कह रही हो। आरवी की इस हरकत से मैं भी बहुत परेशान हुआ हूँ, लेकिन आरवी के आने से हमारे कैफे में ज्यादा प्रॉफिट भी हो रहा है। इसलिए हमें उसकी बात माननी होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0