Anupama | 7th Oct Written Update Hindi | RV's true identity will be revealed to everyone. Anupama will be shocked.

Oct 7, 2026 - 22:55
 0  7
Anupama | 7th Oct Written Update Hindi | RV's true identity will be revealed to everyone. Anupama will be shocked.

Anupama | 7th Oct Written Update Hindi | RV's true identity will be revealed to everyone. Anupama will be shocked.

      तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ पर लीला और हसमुख, अनुपमा को आराम करने के लिए कहते हैं कि तुम कितना काम करोगी। वहाँ लव यू जिंदगी कैफे का काम और ऑर्डर, ऊपर से तुम साथ में ये मसाले भी ले आई हो। हम तो सिर्फ तुम्हारी थोड़ी-सी पैकिंग करने में मदद ही कर सकते हैं।

वैसे में बाँकू वहाँ आता है और कुछ सामान फ्रिज में रखने लगता है। अनुपमा कहती है कि वह सामान कैफे पर रहने दिया होता, कल खत्म हो जाएगा। बाँकू बताता है कि दो-तीन दिनों से हमारे कैफे में कम कस्टमर आ रहे हैं। सभी कस्टमर अनुज कैफे में ही जा रहे हैं।

यह सुनकर अनुपमा के साथ-साथ लीला और हसमुख भी हैरान रह जाते हैं। लीला कहती है, “ऐसे कैसे हो सकता है? माना कि वहाँ आरवी के आने की वजह से उनकी सेलिंग बढ़ेगी, लेकिन उसकी वजह से हमारी इतनी थोड़ी कैसे हो सकती है?”

सभी लोग इसी बारे में बातें कर रहे होते हैं। अनुपमा सभी को समझाती है। तभी वहाँ दिग्विजय आते हैं और कहते हैं, “अनुपमा जी, आप सही कह रही हैं।,

बाद में अनुपमा, दिग्विजय से सिलगुंडा के बारे में पूछती है कि वहाँ का काम-काज खत्म हो गया है या नहीं। दिग्विजय बताते हैं कि उनका बेटा उनसे बदला ले रहा है। वह उन्हें खुद वहाँ बुलाकर कहीं चला गया है। वह बस उन्हें परेशान करना चाहता है। यह बताते हुए दिग्विजय काफी परेशान हो जाते हैं।

अनुपमा उन्हें समझाती है और कहती है कि आज सावी का जन्मदिन है। यह सुनकर दिग्विजय खुश हो जाते हैं। सभी लोग भी खुश हो जाते हैं और सावी का जन्मदिन मनाने की बात करते हैं।

दिग्विजय बताते हैं कि सावी अपने जन्मदिन के दिन बहुत दान-पुण्य करती थी। अनुपमा कहती है, “तो हम भी ऐसा ही करेंगे।,

इसके बाद सभी लोग मंदिर जाकर भंडारा और पूजा करने का सोचते हैं,

वहाँ मंदिर में आरवी, सावी की फोटो के सामने पूजा कर रहा होता है। वहीं अनुपमा और दिग्विजय भी सावी का जन्मदिन होने की वजह से भंडारा करने के लिए उसी मंदिर में पहुँचते हैं। वे पंडित जी से पूजा के बारे में पूछते हैं।

पंडित जी कहते हैं, “अभी महापूजा शुरू है। आपको थोड़ी देर इंतजार करना होगा। एक भाई अपनी बहन के लिए पूजा करवा रहा है। जैसे ही उसकी पूजा खत्म हो जाए, उसके बाद आप पूजा करवा सकते हैं।,

अनुपमा और दिग्विजय वहीं खड़े होकर इंतजार करने लगते हैं। तभी वहाँ राही और प्रेम आते हैं। उन्हें देखकर अनुपमा बहुत खुश हो जाती है और सभी लोग आपस में बातें करने लगते हैं।

प्रेम बताता है कि वह दोनों आरवी के साथ यहाँ आए हैं। यह सुनकर अनुपमा और दिग्विजय आरवी की ओर देखने लगते हैं।

आरवी के सामने सावी की फोटो देखकर अनुपमा और दिग्विजय के होश उड़ जाते हैं। अनुपमा मन ही मन सोचती है, “यही आरवी, दिग्विजय सर का बेटा रणविजय है,

अनुपमा काफी परेशान हो जाती है। वह मन ही मन सोचती है कि कहीं यहाँ पर दिग्विजय सर और आरवी का झगड़ा न हो जाए,

अनुपमा तुरंत दिग्विजय को घर लौटने के लिए कहती है। दिग्विजय आरवी पर गुस्सा करते हैं, लेकिन अनुपमा उन्हें समझाती है और किसी तरह दिग्विजय को अपने साथ घर लेकर लौट जाती है।

दोनों घर पहुँचकर यह पूरी बात सभी को बताते हैं। यह सुनकर घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं।,

पारितोष कहता है, “आपका बेटा करोड़पति और आप रोडपति, ऐसा क्यों?,

वहीं पाखी मन ही मन सोचती है कि मैं अपनी ईशानी के लिए भी ऐसा ही जीवनसाथी खोज रही थी,

इसके बाद घर के सभी लोग आरवी के बारे में बातें करने लगते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0