Anupama | 10th Oct Written Update Hindi | There will be a fight between Mahi and Pakhi because of RV.

Oct 10, 2026 - 22:15
 0  5
Anupama | 10th Oct Written Update Hindi | There will be a fight between Mahi and Pakhi because of RV.

Anupama | 10th Oct Written Update Hindi | There will be a fight between Mahi and Pakhi because of RV.

      तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां मीटिंग में राही की बात सुनकर आरवी गुस्सा होकर वहां से चला जाता है। बाद में प्रेम राही से कहता है कि अगर तुम्हें आरवी के साथ पार्टनरशिप नहीं रखनी है तो मत रखो, लेकिन मुझे रखनी है। मैं उन्हें वापस लेकर आऊंगा। वह कहता है कि मुझे अपने नए तीन कैफे अलग-अलग शहरों में खोलने हैं और मैं अनुज कैफे को दुनिया में नंबर वन बनाऊंगा,

तो वहीं ईशानी को आरवी की कार से उतरते हुए माही देख लेती है। इसके बाद घर पर माही, ईशानी के साथ झगड़ा करने लगती है। वह कहती है कि तुम भी अपनी मम्मी की तरह हो, किसी का भी बैंक बैलेंस देखकर उसके पीछे ही पड़ जाती हो। माही ईशानी को धक्का देती है और उसे डांटने लगती है। तभी पाखी वहां आ जाती है। इसके बाद पाखी और माही के बीच बहुत बड़ा झगड़ा हो जाता है और दोनों हाथापाई पर उतर आती हैं।,

लीला उन दोनों को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन दोनों लीला की बात भी नहीं सुनतीं और लगातार झगड़ा करती रहती हैं। तभी अनुपमा वहां आती है और सभी को चुप कराते हुए डांटने लगती है। अनुपमा को गुस्से में देखकर माही और पाखी दोनों शांत हो जाती हैं,

तो वहीं कोठारी निवास में अनिल, वसुंधरा को डॉक्यूमेंट दिखाते हुए कहता है कि आप छह महीने की बात कर रहे थे, लेकिन एक हफ्ते में ही प्रॉफिट दिखाई देने लगा है। यह सुनकर वसुंधरा खुश हो जाती हैं। तभी गौतम कहता है कि एक हफ्ते में छक्का मार लेने से कुछ नहीं होने वाला, छह महीने होते-होते कहीं कंपनी डूब न जाए। अनिल कहता है कि उसकी मैंने पूरी तैयारी कर रखी है और मैं हर हाल में अपना टारगेट पूरा करके ही रहूंगा,

वे तीनों बातें कर ही रहे होते हैं कि तभी आरवी वहां आता है। वसुंधरा उनसे पूछती हैं कि कैसे आना हुआ? आरवी कहेता है कि अब मैं राही और प्रेम के साथ बिजनेस नहीं कर पाऊंगा। बाद में वह सभी पूरी बात बताता है और कहता है कि मैं इस एग्रीमेंट को कैंसिल कर रहा हूं।,

तभी प्रेम और राही वहां आ जाते हैं। प्रेम कहता है कि यह एग्रीमेंट कैंसिल नहीं होगा, आपको हमारे साथ ही बिजनेस करना होगा। इसके बाद सभी के बीच इस बात को लेकर चर्चा होती है,

आरवी राही से उसकी इच्छा पूछता है और कहता है कि क्या तुम्हें इनसे कोई दिक्कत नहीं है? राही कहती है कि मुझे प्रेम पर पूरा विश्वास है। अगर वह रिस्क लेना चाहता है तो मैं उसे मना नहीं करूंगी।,

बाद मे राही आरवी से कहती है कि यह बिजनेस हम लोगों तक ही रहेगा। इसकी वजह से आप मेरी मम्मी को बीच में नहीं लाएंगे और ना ही आपके पापा, यानी दिग्विजय सर को इस बिजनेस के बीच में लाओगे,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0