Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 23th Oct Written Update Hindi । Nandini will ask Tanya to invite Podar to the wedding.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 23th Oct Written Update Hindi । Nandini will ask Tanya to invite Podar to the wedding.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मायरा के घर के सामने कबीर कार में बैठकर मायरा के बारे में सोचकर रो रहा होता है। वहीं दूसरी ओर मायरा भी अपने कमरे से बाहर आकर कबीर के बारे में सोचकर रोने लगती है। दोनों एक-दूसरे को बहुत मिस कर रहे होते हैं। वहाँ कबीर सोचता है कि मेरी वजह से मायरा बहुत परेशान हो रही है। मुझे ही कुछ ऐसा करना होगा, जिसकी वजह से वह खुश रहे। फिर ओ वहाँ से अपनी कार लेकर चला जाता है। मायरा गार्डन में खड़ी होकर कबीर की कार देख लेती है और सोचती है कि शायद वह कबीर ही था। यह सोचकर वह दुखी हो जाती है।,
फिर सुबह होते ही अरमान और अभीरा नींद से उठते हैं। मायरा उनके पास जाती है और कहती है कि मैं बाहर थी। इसके बाद वह उन्हें अपने इंटरेस्ट एग्जाम के रिजल्ट के बारे में बताती है। यह सुनकर अरमान और अभीरा बहुत खुश होते हैं। वे कहते हैं कि हमें यह बात घरवालों को बतानी चाहिए और मिठाई भी मंगवानी चाहिए। फिर वे मायरा से यह खुशखबरी मुक्ति को बताने के लिए कहते हैं और दोनों वहाँ से चले जाते हैं।
मायरा सोचती है कि मुक्ति तो अभी सो रही होगी, लेकिन मैं यह खुशखबरी कबीर को बता देती हूँ। वह अपना फोन उठाती है, तभी उसे याद आता है कि अब तो कबीर और मेरे बीच कुछ भी नहीं है। वह अपनी जिंदगी में बिजी है। यह सोचकर मायरा फिर से अपना फोन बेड पर रख देती है।
तो वहीं दामिनी हाउस में कबीर नंदिनी और तान्या से बातें कर रहा होता है। कबीर तान्या को तान्या कहकर बुलाता है, तो नंदिनी कहती है कि वह तेरी फ्रेंड है, जो तू उसे ऐसे बुला रहा है। इस पर तान्या भी कबीर का साथ देते हुए कहती है कि ऑफ कोर्स! इसके बाद वे तीनों बातें करने लगते हैं।
कबीर तान्या से पूछता है कि उसे अपनी शादी के कितने कार्ड अपने फ्रेंड्स को देने हैं। तान्या उसे दस कार्ड बताती है। यह सुनकर कबीर हैरान रह जाता है और कहता है कि मुझे तो अपने बर्थडे पर फ्रेंड्स को देने के लिए 50-60 कार्ड चाहिए होते हैं और तुम्हारी तो शादी है, फिर तुम्हें बस इतने ही कार्ड चाहिए?,
इस पर नंदिनी तान्या से कहती है कि क्या तुम अपने रिश्तेदारों और फ्रेंड सर्कल में से किसी को भी अपनी शादी में नहीं बुलाना चाहती? तान्या बताती है कि इस दुनिया में उसका सिर्फ एक ही था, उसके अंशुमान भैया। उनके जाने के बाद अब सिर्फ पोद्दार परिवार ही उसका अपना है। इतना कहकर वह वहाँ से बाहर चली जाती है और रोने लगती है। वह कहती है कि अरमान भैया और अभीरा भाभी ने अभी तक मेरा साथ दिया है, लेकिन अब मैं उन्हीं को अपनी शादी में नहीं बुला पाऊँगी,
तो दूसरी ओर समर अपनी एक्स वाइफ से कॉल पर बातें कर रहा होता है। वह कहता है कि तुम्हें शादी में नहीं आना है, तो मत आओ, लेकिन तुम मेरी बेटी को नहीं रोक सकती। इतना कहकर वह उन पर गुस्सा करने लगता है। तभी तान्या उनके पास जाती है, लेकिन तब तक समर कॉल काट देता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0