Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 22th Oct Written Update Hindi । All the Podar family members will play Garba with Myra.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 22th Oct Written Update Hindi । All the Podar family members will play Garba with Myra.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ गरबा इवेंट में कबीर और मायरा दोनों को एक-दूसरे को भूलते हुए देखकर दोनों के परिवार वाले बहुत खुश होते हैं। यहाँ मायरा को अरमान और अभिरा अपने गले लगा लेते हैं और उन पर भरोसा करने लगते हैं। विद्या भी मायरा से सॉरी बोलती है और कहती है कि मैं भी तुमसे बेवजह सवाल करती रहती थी। बाद में घरवाले सभी एक-दूसरे को गले लगाते हैं।
फिर मायरा वहाँ से जाती है, तभी वह एक वेटर से टकरा जाती है। यह देखकर अरमान उसे डाँटने लगते हैं। यह देखकर मायरा खुश हो जाती है और कहती है कि मैं घर वापस तो पाँच दिन पहले आ गई थी, लेकिन मेरी बिल्ली फैमिली मुझे आज मिली है। बाद में वह सभी से कहती है कि हम यहाँ डांडिया खेलने आए हैं। ओर वह सभी को डांडिया खेलने के लिए लेकर चली जाती है और सब लोग डांडिया खेलने लगते हैं। यह देखकर कृष परेशान होता है और कहता है कि मैं चिंगारी में फूँक मार-मारकर थक गया, लेकिन आग लगी ही नहीं। फिर ओ वहाँ से चला जाता है। तभी उसकी नजर माता रानी के चरणों में रखी तान्या और समर की शादी की पत्रिका पर पड़ती है। यह देखकर वह और भी ज्यादा परेशान हो जाता है,
दूसरी ओर, दामिनी परिवार में भी लड़की वाले कबीर और सावी के रिश्ते के बारे में पूछते हैं। दादी कहती हैं कि हमारी ओर से तो हाँ है, लेकिन मैं यह रिश्ता स्वीकार नहीं करूँगी। वह कहती हैं कि आपकी बेटी को डांडिया करते समय हाथ में थोड़ा-सा क्या लग गया, वह तो ज्यादा ही दर्द होने का नाटक करने लगी, यह सुनकर सावी के माता-पिता कहते हैं कि आप इस बात को लेकर यह रिश्ता नहीं कर रही हैं? आपने हमारा अपमान करने के लिए ही हमें यहाँ बुलाया था। इतना कहकर वे वहाँ से चले जाते हैं।
उनके जाने के बाद दादी के अलावा बाकी सभी लोग भी दादी के इस फैसले से परेशान हो जाते हैं। वे कहते हैं कि उन लोगों के साथ ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस पर दादी कहती हैं कि मुझे तो सिर्फ इतना जानना था कि हमारा कबू वापस लौट आया है या अभी भी वह उस जादूगरनी के जाल में फँसा हुआ है। यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं,
बाद में अँधेरे में कृष खड़ा होता है, तभी अरमान उसे बुलाते हैं। कृष अरमान को मोबाइल की टॉर्च ऑन करने के लिए कहता है, कहता मेरा मोबाइल बंद है। अरमान भी मना कर देता हैं और कहता हैं कि मैं तेरे सामने ही हूँ, मैं बोल रहा हूँ, वैसे ही आ जा। तो कृष अरमान के पास जाने लगता है। अरमान कृष को बताते हैं कि बाईं तरफ कीचड़ है, तो कृष दाईं तरफ चलने लगता है और कीचड़ में गिर जाता है। बाद में अरमान कहता है दस कदम चलने पर बम्प है, लेकिन वह सिर्फ चार-पाँच कदम पे ही होता है और उनकी वजह से कृष फिर से गिर जाता है। इस पर कृष कहता है कि भैया, आपने हर बार मुझे गलत सलाह क्यों दी? तभी अरमान और अभिरा कहते हैं कि जैसे तुमने मायरा को गलत सलाह दी थी। मायरा भी अँधेरे में ही चल रही थी, लेकिन तुमने उसे गलत रास्ता दिखाकर हमारे साथ गलत किया है। कृष बताता है कि इसी वजह से भैया ने उसे डाँटा भी था। अभिरा कहती है कि पंडाल में तुम मायरा से जो कह रहे थे, वह सब हमने सुन लिया था।
फिर अरमान और अभिरा कृष को सारी बातें बताते हैं। यह सुनकर कृष हैरान रह जाता है। बाद में अरमान कृष को मारने के लिए आगे बढ़ते हैं, लेकिन कृष कार के पीछे छिप जाता है। अभिरा भी अरमान को रोक लेती है। बाद मे अरमान और अभिरा वहाँ से चले जाते हैं। कृष कार के पीछे से बाहर निकलता है, तभी वहाँ तान्या और समर आ जाते हैं। उन दोनों को देखकर कृष और भी ज्यादा परेशान हो जाता है।,
बाद में घर पहुँचकर अरमान और अभिरा मायरा को सुला देते हैं। ओर वे दोनों भी उसके पास ही सो जाते हैं।
वहीं दूसरी ओर, कबीर अपने दोस्त उदय और पूर्व के साथ पोदार हाउस के सामने बैठकर बातें कर रहा होता है। उदय और पूर्व कबीर से कहते हैं कि तुम और मायरा अभी भी एक-दूसरे से प्यार करते हो, तो यह बात घरवालों को क्यों नहीं बताते? वे दोनों आगे कहते हैं कि हमें लगता है कि मायरा तुम्हें भूल गई है। शायद वह तुमसे मुँह ऑन कर चुकी है। लेकिन कबीर उनकी बात मानने से इनकार कर देता है और कहता है कि वह अभी भी मुझे चाहती है। उसने मु ऑन नहीं किया है। मैंने उसकी आँखों में देखा है। ओर कबीर उदय और पूर्व को वहाँ से जाने के लिए कहता है। तो वे दोनों वहाँ से चले जाते हैं। ओर कबीर मायरा के बारे में सोचकर परेशान हो जाता है और रोने लगता है,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0