Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 8th Oct Written Update Hindi। Because of Kabir, Samar will threaten his friend Vasu.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 8th Oct Written Update Hindi। Because of Kabir, Samar will threaten his friend Vasu.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ पर वे दोनों लड़के कबीर को मारते हैं। बाद में कबीर के दोस्त कबीर को बचाते हैं और उन्हें लेकर उनके कमरे पर आते हैं। मायरा कबीर को देखकर हैरान रह जाती है और कहती है, “ये क्या हुआ?” कबीर झूठ बोलते हुए बताता है कि बाजू वाली आंटी ने ऊपर से कूड़ा फेंका था, जो मेरे ऊपर गिर गया। यह सुनकर मायरा तुरंत कबीर को नहाने के लिए भेज देती है।
दूसरी ओर, कबीर के घरवाले उसके दोस्त वासु से कबीर के बारे में पूछते हैं। वासु कहता है कि मुझे कुछ नहीं बताया। समर वासु को धमकाने लगता है। नंदनी समर को समझाती है और वासु को वहाँ से जाने के लिए कहती है। वासु वहाँ से जा रहा होता है, तभी राघव और नंदनी को कबीर की वजह से इतना दुखी देखकर वह भी बहुत परेशान हो जाता है,
उधर पोद्दार हाउस में सभी लोग मायरा कहाँ है, इस बात को लेकर परेशान होते हैं। वे कहते हैं कि अरमान को क्या जवाब देंगे। तभी अरमान भी वहाँ आ जाता है और अभिरा से पूछता है कि मायरा मिली?
अभिरा सोचती है कि अगर अरमान को पता चलेगा तो वह और ज्यादा परेशान हो जाएगा। इसलिए वह झूठ बोलते हुए कहती है कि हाँ, वह जोधपुर में है। अरमान तुरंत वहाँ जाने के लिए कहता है, लेकिन अभिरा उसे समझाती है और कहती है कि तुम्हारी तबीयत अभी ठीक नहीं है। अरमान समझ जाता है और कहता है कि तुम मुझसे झूठ बोल रही हो। बाद में अभिरा उसे सब कुछ सच-सच बता देती है।
दूसरी ओर, कबीर अपने दोस्त वासु को कॉल करता है। वासु कहता है कि तुमने तो मुझे बोला था कि मैं पहुँचते ही तुम्हें कॉल कर दूँगा। कबीर उससे सॉरी कहता है और बाद में घर का हालचाल पूछता है। वासु बताता है कि तुम्हारे जाने की वजह से नंदनी आंटी और राघव अंकल को मैंने इतना दुखी कभी नहीं देखा। वह कबीर को घर की सारी बातें बताता है।
यह सुनकर कबीर कहता है कि उन्हें दो-चार दिन ऐसा लगेगा, बाद में सब नॉर्मल हो जाएगा। इसके बाद दोनों आपस में बातें करने लगते हैं।
तो वहीं पर मायरा अभिरा की टोल प्लाजा पर लड़ने वाली वीडियो देखती है और हैरान रह जाती है। वह कहती है, “जब मैं वहाँ थी तो आप मुझसे लड़ रही थीं, अब मैं नहीं हूँ तो मेरे लिए दूसरों से लड़ रही हो।” इसके बाद वह अभिरा को कॉल करती है।
लेकिन वहाँ पर माधव बताता है कि एसपी सर ने मायरा और कबीर जिस कार से जा रहे थे, उस कार का नंबर का लगा लिया है। यह सुनकर सभी लोग तुरंत मायरा का पता लगाने के लिए निकल जाते हैं। इसी वजह से अभिरा मायरा का कॉल नहीं उठा पाती।
फिर मायरा अभिरा को एक वॉइस नोट भेजती है और कहती है, “मैं खुद अपनी मर्ज़ी से भागी हूँ। प्लीज़, आप मुझे मत खोजिए।”
बाद में माधव के साथ घरवाले उस कार कंपनी वाले के पास पहुँचते हैं। वे मायरा की फोटो दिखाते हुए कहते हैं कि इस लड़की ने कल आपकी टैक्सी में सफर किया था। क्या आप हमें बता सकते हैं कि आपने इसे कहाँ छोड़ा था,
मैनेजर सभी ड्राइवरों को बुलाता है और उन्हें मायरा की फोटो दिखाता है। सभी ड्राइवर कहते हैं कि हमने इन्हें कभी नहीं देखा। तभी एक ड्राइवर बताता है कि अभी यहाँ पर दो-तीन ड्राइवर कम हैं। जैसे ही वे यहाँ आएँगे, हम उन्हें भी यह फोटो दिखाएँगे। अगर उन्हें कुछ पता चला तो हम आपको तुरंत कॉल कर देंगे,
यह सुनकर सभी लोग कहते हैं, “ठीक है।” बाद वहाँ से चले जाते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0