Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 11th Oct Written Update Hindi। The family is shocked to see Armaan Abhira's video.

Oct 11, 2026 - 13:42
 0  5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 11th Oct Written Update Hindi। The family is shocked to see Armaan Abhira's video.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 11th Oct Written Update Hindi। The family is shocked to see Armaan Abhira's video.

      तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां कबीर और मायरा अपने फ्रेंड्स के लिए नाश्ता बनाने जाते हैं। तभी ब्रेड जलने लगती है। उनके फ्रेंड वहां आकर कहते हैं, “हमारे जले हुए ब्रेड तैयार हो गए।” कबीर और मायरा उन्हें सॉरी बोलकर दूसरा नाश्ता बनाने के लिए कहते हैं, लेकिन वे दोनों मना कर देते हैं और कहते हैं, “हमें और जले हुए ब्रेड नहीं खाने।”

कबीर कहता है, “इस बार हम ब्रेड जलने नहीं देंगे।” लेकिन वे दोनों फिर भी मना कर देते हैं। इसके बाद कबीर और मायरा जले हुए ब्रेड के साथ फोटो खींचते हैं, ताकि उन्हें अपनी पहली रसोई हमेशा याद रहे। तभी कबीर मायरा को टच करता है और कहता है, “तुम्हें तो बुखार है।”

दूसरी ओर अरमान और अभिरा मायरा को खोज-खोजकर थक जाते हैं। बाद में वे एक वीडियो बनाकर अपने फ्रेंड को देते हैं और कहते हैं कि इसे सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दो। उनका फ्रेंड अरमान और अभिरा को ऐसा न करने के लिए समझाता है, लेकिन अरमान और अभिरा उन्हें यह वीडियो डालने के लिए कहते हैं। आखिरकार उनका फ्रेंड वह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल देता है,

वहां मायरा को बुखार होने की वजह से उसकी तबीयत ठीक नहीं होती है। वह सो रही होती है और कबीर उसका ख्याल रख रहा होता है। कबीर मायरा के लिए नारियल पानी लेकर आता है। मायरा कबीर में अभिरा को देखती है और उससे अपने मन की बातें शेयर करने लगती है।

यह सब सुनकर कबीर मायरा से कहता है, “तुम्हें अपने पैरेंट्स की याद आ रही है?” यह सुनते ही मायरा रोने लगती है और अपने दिल की सारी बातें कबीर को बताती है। तो कबीर उसे थैंक यू कहता है। मायरा हैरान रह जाती है,

कबीर कहता है, “मुझे भी अपने पैरेंट्स की याद आ रही है।” इसके बाद दोनों अपने-अपने पैरेंट्स के बारे में बातें करने लगते हैं। दोनों कहते हैं कि वे घर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें डर है कि घरवाले उन्हें ऐक्सेप्ट करेंगे या नहीं।,

 वहीं पोद्दार हाउस में अरमान और अभिरा की यह वायरल वीडियो देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। वे अरमान और अभिरा को डांटने लगते हैं और कहते हैं, “तुम दोनों की इस हरकत की वजह से हमारी थोड़ी-बहुत बची हुई इज्जत भी चली जाएगी। तुम्हारी इस हरकत से मायरा भी नाराज होगी। उसका गुस्सा हमने देखा है, वह कभी लौटकर नहीं आएगी।” इस पर अरमान और अभिरा कहते हैं, “हमने उसका प्यार देखा है। वह हमारा यह वीडियो देखकर जरूर सोचेगी और वापस आएगी।,

दूसरी ओर कोठारी हाउस में भी सभी लोग अरमान और अभिरा की यह वीडियो देखते हैं और हैरान रह जाते हैं। वे कहते हैं, “उन लोगों ने यह क्या कर दिया?”

वहीं कबीर भी अपने फ्रेंड वासु को कॉल करता है। वासु उसे इस वीडियो के बारे में बताता है और वीडियो भेज देता है। कबीर वीडियो देखकर खुश हो जाता है और अरमान-अभिरा की तारीफ करने लगता है। कबीर कहता है, “मायरा यह वीडियो देखकर खुश होगी और उसकी तबीयत भी ठीक हो जाएगी।,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0