Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 6th Oct Written Update Hindi। Kabir will give food to Myra as his roommate,
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 6th Oct Written Update Hindi। Kabir will give food to Myra as his roommate,
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ पर अभीरा अरमान के पास जाती है। स्ट्रॉन्ग दवाई पीने की वजह से अरमान अपनी आँखें नहीं खोल पाता है, लेकिन बंद आँखों में ही मायरा को कॉल करता रहता है। वह अभीरा से कहता है, “मुझे मेरी बिल्ली के बच्चे के पास जाना है।” यह सुनकर अभीरा परेशान हो जाती है और बाहर आकर रोने लगती है। कावेरी उन्हें समझाती है और कहती है, “किसी भी दुख में इतनी ताकत नहीं है जो मेरी लड़की को घुटनों पर ला सके।” इसके बाद दोनों मायरा के बारे में बातें करने लगती हैं।
तो वहीं कबीर और मायरा के रूम पार्टनर उन्हें पिज्जा खाने के लिए बुलाते हैं, लेकिन कबीर और मायरा दोनों सो गए होते हैं। उन्हें देखकर दोनों हैरान रह जाते हैं। एक कहता है, “इन दोनों को इनके पैरेंट्स ने सिर्फ बैग लेकर ही भेज दिया है।” दूसरा कहता है, “नहीं, शायद ये दोनों भागकर आए हैं।,
फिर सुबह होते ही कबीर और मायरा जागते हैं। कबीर कहता है, “दो दिन से कुछ नहीं खाया, बहुत भूख लगी है। भगवान करे कहीं से खाने का ऑर्डर आ जाए।” तभी दोनों रूम पार्टनर की आवाज आती है। वे कहते हैं, “चलो, नाश्ता करने।” यह सुनकर कबीर खुश हो जाता है और कहता है, “भगवान ने मेरी सुन ली।,
इसके बाद कबीर और मायरा वहाँ जाते हैं, तो उनके रूम पार्टनर उन्हें खाना परोस देते हैं। कबीर और मायरा खाना खाने लगते हैं और अपनी मम्मी को याद करने लगते हैं। वे कहते हैं कि उनकी मम्मी भी ऐसे ही खाना बनाती थीं। यह सुनकर दोनों रूम पार्टनर कहते हैं, “अगर तुम्हें अपने पैरेंट्स की इतनी याद आ रही है, तो घर से भागे ही क्यों?”
तो वहीं नंदिनी दामिनी हाउस के गेट पर खड़ी होकर कबीर का इंतजार कर रही होती है। वहाँ से जब भी कोई कार गुजरती है, तो उसे लगता है कि शायद कबीर आया है। लेकिन कार के चले जाने के बाद वह दुखी हो जाती है। तभी राघव शराब पीते हुए वहाँ आता है और नंदिनी से कहता है कि कबीर नहीं आने वाला। वह उसे घर के अंदर चलने के लिए कहता है, लेकिन नंदिनी उसकी बात नहीं मानती और वहीं खड़ी रहती है।,
दूसरी ओर अभीरा पोदार हाउस के गेट पर खड़ी होकर मायरा का इंतजार कर रही होती है। वहाँ भी जब कोई कार गुजरती है, तो अभीरा को लगता है कि शायद मायरा वापस आ गई है। लेकिन कार के चले जाने के बाद वह भी दुखी हो जाती है। वह काफी परेशान होकर आखिरकार गेट पर लॉक लगा देती है और घर के अंदर चली जाती है।
वीदूसरी ओर क्रिस, मायरा और कबीर के बारे में तान्या से पूछता है। वह कहता है, “मुझे मायरा की चिंता हो रही है। मैंने भी उन दोनों का साथ दिया था, लेकिन ऐसा होगा, मैंने नहीं सोचा था।” तान्या कहती है, “इतनी ही चिंता हो रही थी, तो मायरा को कबीर के पास रेस्टोरेंट लेकर क्यों गए थे?” इसके बाद तान्या उसे पूरी बात बताती है।
कृष कहता है, “तुम्हें ये सब समर ने बताया होगा।” तान्या कहती है, “नहीं, अभीरा भाभी ने बताया है।” बाद में तान्या वहाँ से कार लेकर चली जाती है।
तो क्रिस अकेले सोचता है और कहता है, “अभीरा भाभी मुझे सचमुच मायरा की चिंता हो रही थी, लेकिन अब मुझे आपकी चिंता हो रही है। अब आपके साथ मैं जो करने वाला हूँ, उसे आप कभी नहीं भूल पाएंगी।,
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0