Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 4th Oct Written Update Hindi। Raghav and Samar will come to Damini Podar House and fight.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 4th Oct Written Update Hindi। Raghav and Samar will come to Damini Podar House and fight.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ पोदार हाउस में राघव और समर, दामिनी सब लोगों के साथ बहस करने लगते हैं और हाथापाई तक पहुँच जाते है। यह देखकर सभी लोग परेशान हो जाते हैं। सभी उन्हें समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों लड़ाई करते ही रहते हैं। तभी कावेरी गुस्से में आ जाती है और चिल्लाकर सभी को चुप कराती है। वह कहती है कि हमें सिर्फ चिल्लाना नहीं आता, हाथ उठाना भी आता है। इसके बाद वह राघव और समर को वहाँ से जाने के लिए कहती है।
तो दोनों वहाँ से जा रहे होते हैं, तभी मनीषा बताती है कि मायरा का नया लैपटॉप यहीं पर पड़ा है और उससे उनका फोन कनेक्ट है। हम उसकी वजह से मायरा को ट्रैक कर सकते हैं। यह सुनकर समर भी राघव से कहता है कि कपू को हमने नया मोबाइल दिया है वो मेरे फोन से कनेक्ट है। हम भी उनका लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। इसके बाद दोनों कबीर का फोन ट्रैक करके उनके पीछे निकल जाते हैं,समर की यह बात सुनकर संजय, मनोज से कहता है कि हमें भी उनके पीछे जाना चाहिए। क्या पता हमें मायरा मिल जाए। ओर वो दोनों भी उनके पीछे चले जाते हैं,
दूसरी ओर, मायरा और कबीर एक ऑटो से जा रहे होते हैं। कबीर मायरा से कहता है कि हम दोनों जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रहे हैं। मैंने तुम्हारे लिए तीन कॉलेज भी खोज रखे हैं। तुम अपना करियर बनाना और मैं किसी स्टूडियो में काम कर लूँगा। इतना टैलेंट तो है ही मुझमें।, बाद मे मायरा कबीर को दवाई पिलाती है। थोड़ी देर बाद कबीर मायरा से कहता है कि कड़वी दवाई तो मैंने पी है, लेकिन तुम्हारा मुँह ऐसा क्यों हो गया? मायरा बताती है कि मैं अपने पेरेंट्स के बारे में सोच रही हूँ। कबीर कहता है कि वापस लौटना है तो लौट चलते हैं। लेकिन मायरा साफ कह देती है कि नहीं।
वहीं राघव और समर लोकेशन ट्रैक करते हुए उस ऑटो के पास पहुँच जाते हैं, जिसमें मायरा और कबीर जा रहे थे। जब वे ऑटो में देखते हैं तो मायरा और कबीर उसमें नहीं होते हैं, समर ऑटो ड्राइवर से पूछता है कि वे दोनों कहाँ गए? ऑटो ड्राइवर बताता है कि वे तो रास्ते में ही उतर गए थे। समर उससे पूछता है कि क्या उन्होंने कुछ बताया था कि उन्हें कहाँ जाना है या क्या करना है? ऑटो ड्राइवर कहता है कि वे किसी कॉलेज और मकान के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन रास्ते के शोर की वजह से मुझे इसके अलावा कुछ सुनाई नहीं दिया, तभी मनोज ऑटो में देखता है तो मायरा का लैपटॉप और कबीर का फोन मिल जाता है। सभी लोग कहते हैं कि उन्होंने ये दोनों चीजें जानबूझकर यहाँ रखी हैं, ताकि हम उन्हें ट्रैक न कर पाएँ।,
तो वहीं घर पर अरमान की तबीयत अचानक बिगड़ जाती है। डॉक्टर बताता है कि अरमान को माइनर अटैक आया है। यह सुनकर अभिरा और घर के सभी लोग हैरान रह जाते हैं। डॉक्टर कहता है कि अब आप इन्हें ज्यादा तनाव न दें और इन्हें काम पर भी न भेजें। इसके बाद अभिरा अरमान का ख्याल रखती है और लगातार उनके पास रहती है।
दूसरी ओर, राघव और समर दोनों घर पहुँचते हैं। राघव शराब पीने लगता है और कहता है कि मैं कबीर के क्रिकेट, फुटबॉल और सभी फंक्शन में उसके साथ गया। मैंने उसे अपने दोस्त की तरह ट्रीट किया था, लेकिन आज उसने मेरा वह सारा भरोसा तोड़ दिया। समर उसे समझाता है और बैठाता है। वह कहता है कि मैं कपू को खोजकर जरूर लाऊँगा।,
वहीं अभिरा मायरा की चिट्ठी के बारे में सोचती है। इसके बाद वह मायरा के कपड़े और तस्वीरें लेकर उन्हें डस्टबिन में डाल देती है और कहती है कि हमें इस घर में उनकी कोई भी याद नहीं चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0