Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 7th Oct Written Update Hindi। Two boys will beat Kabir because of Rasbora.

Oct 7, 2026 - 14:37
 0  6
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 7th Oct Written Update Hindi। Two boys will beat Kabir because of Rasbora.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 7th Oct Written Update Hindi। Two boys will beat Kabir because of Rasbora.

    तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ अभीरा अरमान का ख्याल रख रही होती है। तभी दरवाजे पर विद्या, कावेरी और माधव आपस में मायरा के बारे में बात करते हैं कि अब अभीरा को सब कुछ बता देना चाहिए। अभीरा उनकी बात सुन लेती है और कहती है, “क्या बताना चाहते हैं?”

     बतब माधव कहता है कि हमने टोल प्लाजा की CCTV फुटेज में एक कार में कबीर और मायरा को जाते हुए देखा है। यह सुनकर अभीरा कहती है कि अब हमें 100% यकीन हो गया है कि मायरा अपनी मर्जी से घर से भागी है। विद्या और कावेरी मायरा को खोजने के लिए कहती हैं, लेकिन अभीरा उन्हें मना कर देती है।,

        तो वहीं कबीर अपने फोटोग्राफी के इंटरव्यू के लिए जाने वाला होता है। मायरा उसे तैयार करती है। कबीर कहता है कि मैं ठीक नहीं लग रहा हूँ। मायरा कहती है, “तुम सिर्फ इंटरव्यू देने जा रहे हो, उसमें इतना सजने-संवरने की जरूरत नहीं है।” इसके बाद कबीर मायरा को गले लगाता है और इंटरव्यू देने चला जाता है,

        दूसरी ओर, क्रिस मायरा के घर से भागने की बात एक क्लाइंट को बता देता है और उसकी वजह से यह बात पूरे ऑफिस में फैल जाती है। सभी लोग हैरान रह जाते हैं और मायरा के बारे में ही बातें करने लगते हैं। कुछ लोग तो अरमान को दिया हुआ केस भी दूसरे लॉयर को दे देते हैं। वे कहते हैं कि अरमान जी अब इस केस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकेंगे।

        जब उधर पोद्दार परिवार की औरतें भी बाहर निकलती हैं तो दूसरी औरतें उन्हें जलील करने लगती हैं। वे कहती हैं, “आपके घर की बेटी भाग गई और फिर भी आप लोग ऐसे घूम रहे हैं जैसे कुछ हुआ ही नहीं,।

     वहीं दूसरी तरफ कबीर के इंटरव्यू में उसका सिलेक्शन हो जाता है। कबीर उनसे सैलरी के बारे में पूछता है। मैनेजर कहता है कि इसमें आपको सैलरी नहीं मिलेगी, लेकिन फोटोग्राफी में कुछ न कुछ नया सीखने के लिए जरूर मिलेगा।

     बाद में कबीर घर लौट रहा होता है। रास्ते में दो लड़के रशबोरा क्रेक को बेकार कहते हुए उसे गालियां दे रहे होते हैं। कबीर वहाँ आकर उन्हें समझाता है, लेकिन वे दोनों कबीर को ही डांटने लगते हैं और कहते हैं, “क्या ये तेरे बाप का ब्रांड है?” इसके बाद तीनों के बीच बहस होने लगती है और बात हाथापाई तक पहुंच जाती है। दोनों लड़के कबीर को मारने लगते हैं, तभी कबीर के दोनों रूम पार्टनर वहाँ आ जाते हैं और कबीर को बचा लेते हैं।,

      उधर अभीरा भी माधव की बात मान लेती है और उसके साथ मायरा का पता लगाने के लिए टोल प्लाजा पहुंचती है। वहाँ कर्मचारी उन्हें CCTV फुटेज दिखाता है। अभीरा फुटेज देखकर कहती है कि इसमें कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। आप दूसरे कैमरे की फुटेज दिखाइए।

तब कर्मचारी कहता है कि दूसरा कैमरा तो चलता ही नहीं है। यह सुनकर अभीरा गुस्सा हो जाती है और उसे डांटने लगती है। वह कहती है, “आपसे एक कैमरा भी ठीक नहीं हो रहा है”

      तभी कर्मचारी भी गुस्से में कह देता है, “आप जितना मुझे डांट रही हैं, उतना अगर आपने आपकी लड़की को डांटा होता तो वह घर से नहीं भागती।”

यह बात सुनकर अभीरा और कर्मचारी के बीच बहस शुरू हो जाती है और देखते ही देखते दोनों हाथापाई पर उतर आते हैं। माधव बीच में आकर दोनों को समझाता है और किसी तरह मामला शांत करवाता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0