Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 5th Oct Written Update Hindi। Myra and Kabir will go to Mumbai to clean the room.

Oct 5, 2026 - 14:39
 0  2
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 5th Oct Written Update Hindi। Myra and Kabir will go to Mumbai to clean the room.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 5th Oct Written Update Hindi। Myra and Kabir will go to Mumbai to clean the room.

    तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ अभिरा मायरा का सभी सामान डस्टबिन में डालती है। तभी मायरा की एक फोटो हवा में उड़कर घर के अंदर चली जाती है। अभिरा उस फोटो को बार-बार बाहर फेंकने की कोशिश करती है, लेकिन हवा तेज होने की वजह से वह फिर से घर के अंदर ही चली आती है। अभिरा परेशान होकर घर का दरवाजा बंद कर देती है और घर के अंदर फोटो खोजने लगती है, लेकिन उसे फोटो नहीं मिलती। बाद में अभिरा अरमान के पास चली जाती है।ल,

तो वहाँ मायरा और कबीर दोनों मुंबई पहुँच जाते हैं। वहाँ की भाषा सुनकर कबीर और मायरा आश्चर्यचकित हो जाते हैं। बाद में वे अपने रूम तक जाने के लिए ऑटो रुकवाते हैं, लेकिन कोई भी ऑटो नहीं रोकता। तभी एक महिला अपनी बेटी के साथ ऑटो लेकर वहाँ आती है और मायरा और कबीर के पास आकर ऑटो रोक देती है। यह देखकर कबीर और मायरा खुश हो जाते हैं और कहते हैं कि हम कब से ऑटो रुकवा रहे थे, लेकिन कोई नहीं रुक रहा था,

ऑटो वाली महिला कहती है, “यही तो खासियत है इस शहर की, जो माँगो वह मिलता नहीं और जो मिलता है, वह उनसे बेहतर होता है”, फिर कबीर और मायरा उस ऑटो में बैठकर जाने लगते हैं। तभी ऑटो वाली महिला उन दोनों को अपना कार्ड देते हुए कहती है, “तुम दोनों को कभी कहीं जाना हो तो मुझे कॉल कर लेना।”

   तो वहीं अरमान की तबीयत ठीक नहीं होती है। वह बेड पर लेटे-लेटे कावेरी और अभिरा से मायरा के बारे में पूछता है और कहता है, “उनका कुछ पता चला?”

यह सुनकर कावेरी और अभिरा दोनों परेशान हो जाती हैं। फिर अभिरा बात को टालते हुए कहती है, “मैं अरमान के लिए दूध लेकर आती हूँ।” इतना कहकर ओ वहाँ से चली जाती है।

    तो वहां कबीर और मायरा अपने कमरे तक पहुँच जाते हैं। वहाँ पहुँचकर वे देखते हैं कि सारा सामान इधर-उधर पड़ा हुआ है। यह देखकर दोनों हैरान रह जाते हैं। बाद में दोनों साथ मिलकर कमरे की साफ-सफाई करने लगते हैं और आपस में बातें करते हैं।, तभी मायरा कबीर से नए कमरे के एड्रेस के बारे में पूछती है। कबीर कहता है कि मैंने उसका एड्रेस एक चिट्ठी में लिख रखा है। इसके बाद जब मायरा उनसे दमिनी हाउस का एड्रेस पूछती है, तो कबीर तुरंत एड्रेस बता देता है। यह सुनकर मायरा कहती है, “हम जिस घर में बचपन से बड़े हुए, उसी को छोड़कर आ गए और हमें इस नए घर के बारे में तो कुछ भी पता नहीं है।”

बाद में दोनों अपने बैग से पैसे निकालकर गिनते हैं और कहते हैं, “ये पैसे रेंट के लिए हैं, ये कॉलेज की फीस के लिए और ये हमारी शॉपिंग के लिए, क्योंकि अभी हमारे पास कुछ भी सामान नहीं है।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0