Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 3th Oct Written Update Hindi । Kabir and Myra will run away. Podar Damini fights.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 3th Oct Written Update Hindi । Kabir and Myra will run away. Podar Damini fights.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां अस्पताल में सभी लोग कबीर को मायरा को भूलने के लिए कहते हैं। कबीर मना कर देता है और कहता है कि मैं मायरा से ब्रेकअप नहीं करूंगा। यह सुनकर सभी परेशान हो जाते हैं। तभी समर धमकी देता है और कहता है कि मैं मायरा और उसके परिवारवालों को नहीं छोड़ूंगा। यह सुनकर कबीर हैरान रह जाता है।
तो वहीं पोदार हाउस में मायरा न्यूजीलैंड जाने के लिए तैयार होती है। घरवाले उसे कुछ न कुछ गिफ्ट देते हैं और कहते हैं कि यह सब तुम्हारे वहां जाकर काम आएगा। तभी मायरा देखती है कि अभिरा वहां नहीं है। वह अभिरा के बारे में पूछती है तो अरमान बताता है कि वह ऑफिस गई है। मायरा सोचती है कि मैं न्यूजीलैंड जा रही हूं, लेकिन उन्होंने आज के दिन भी यहां रुकना सही नहीं समझा,
दूसरी ओर अभिरा गार्डन में होती है और खुद को संभालते हुए रोती है। वह कहती है कि अगर मैं इस वक्त मायरा के सामने गई तो मैं अपने आप को नहीं संभाल पाऊंगी। तभी वहां अरमान मायरा को जाने के लिए कहता है।
इसके बाद अरमान मायरा को लेकर एयरपोर्ट के लिए निकलता है। तभी क्रिस सोचता है कि मायरा कोई ड्रामा क्यों नहीं कर रही है। कहता है कि अब मुझे ही कुछ करना होगा। फिर वह सभी से कहता है कि भैया और मायरा को मैं एयरपोर्ट छोड़ आता हूं। इसके बाद तीनों वहां से चले जाते हैं।
तीनों कार से जा रहे होते हैं। रास्ते में मायरा मंदिर जाने के लिए कहती है। अरमान उसे समझाता है और कहता है कि वैसे ही देर हो गई है। हम मंदिर जाएंगे तो और ज्यादा लेट हो जाएंगे। मायरा कहती है कि मैं तो सिर्फ नई शुरुआत के लिए दर्शन करना चाहती थी। फिर मायरा मना कर देती है, लेकिन अरमान क्रिस को मंदिर ले जाने के लिए कहता है।
क्रिस बताता है कि इस वक्त वहां बहुत भीड़ होगी, लेकिन वह अरमान की इस बात नहीं टाल पाता। आखिरकार क्रिस मायरा और अरमान को मंदिर ले जाता है।
जब वे मंदिर के पास पहुंचते हैं तो वहां बहुत भीड़ होती है और सभी लोग डांस कर रहे होते हैं। अरमान मायरा से अपना हाथ पकड़ने के लिए कहता है और दोनों पैदल आगे जाने लगते हैं। तभी वहां नाचने वाली औरतें मायरा को अपनी ओर खींच लेती हैं और उसके साथ नचाने लगती हैं।
अरमान उन्हें मायरा को छोड़ने के लिए कहता है, लेकिन तेज म्यूजिक शुरू होने की वजह से वे अरमान की कोई बात नहीं सुन पाती हैं। बाद में जैसे ही अरमान की नजर मायरा से हटती है, मायरा वहां से चली जाती है।
यह देखकर अरमान बहुत परेशान हो जाता है और मायरा को खोजने लगता है। फिर जब अरमान भीड़ में मायरा को खोज रहा होता है, उसी वक्त मायरा चुपके से अरमान के पास आती है और उसके हाथ में एक चिट्ठी थमाकर चली जाती है। अरमान वह चिट्ठी पढ़ता है और उसे पढ़ते ही अपने होश खो बैठता है। वह जमीन पर गिर जाता है।
तो वहीं पोदार हाउस में घरवाले आपस में बातें कर रहे होते हैं। तभी अरमान वहां आता है। अरमान को ऐसी हालत में देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं। अभिरा पूछती है कि क्या हुआ?
अरमान अभिरा को मायरा की दी हुई चिट्ठी देता है। अभिरा जैसे ही वह चिट्ठी पढ़ती है, उसके भी होश उड़ जाते हैं। वह कहती है कि मायरा कबीर के साथ भाग गई। यह सुनकर पोदार परिवार के सभी लोगों के होश उड़ जाते हैं।,
तो वहीं अस्पताल में कबीर को वैसे ही बेड पर लेटा देखकर सभी लोग उसके पास जाते हैं। जब वे कबीर के ऊपर से कपड़ा हटाते हैं तो वहां कबीर की जगह उसका दोस्त होता है। वो सभी से सॉरी कहता है और पूरी बात घरवालों को बता देता है। यह सुनकर दामिनी परिवार के भी होश उड़ जाते हैं।
उधर पोदार हाउस में मायरा की वजह से सभी लोग बहुत परेशान होते हैं। तभी राघव और समर वहां आते हैं और पूछते हैं कि कबीर कहां है। सभी लोग कहते हैं कि हमें नहीं पता। इसके बाद राघव और समर सभी के साथ बहस करने लगते हैं। कहते हैं कि हम आपके ऊपर फरियाद करेंगे। आपकी मायरा ने ही कबीर को भगाया है, वरना कबीर तो अस्पताल से चलने की हालत में भी नहीं था,
यह सुनकर पोदार परिवार वाले भी जवाब देते हैं और कहते हैं कि हम भी आपके ऊपर फरियाद करेंगे कि आपके कबीर ने हमारी मायरा को भगाया है। बाद में दोनों परिवारों के बीच जमकर बहस होने लगती है और सभी लोग एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0