Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 12th Sept written update । Myra will tell Kabir that I like you.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 12th Sept written update । Myra will tell Kabir that I like you.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहाँ मायरा कबीर के बारे में सोचकर परेशान होती है कि उसने किसी दूसरी लड़की को प्रपोज कर दिया।
दूसरी ओर, अभीरा मायरा के बारे में सोचकर परेशान होती है, क्योंकि मायरा उसे बार-बार झूठ बोल है और पढ़ाई में भी ध्यान नहीं दे रही होती। तभी अरमान वहाँ आता है। अभीरा उसे सारी बात बताती है। अरमान कहता है कि हमारी मायरा दूसरी लड़कियों जैसी नहीं है और वह अभीरा को समझाने लगता है।
वहीं मायरा के फोन पर कबीर के बार-बार मैसेज और कॉल आते हैं। मायरा उन्हें नजर अंदाज करती है और कहती है कि मैं उसके बारे में सोचकर ज्यादा टेंशन क्यों लूँ? इसके बाद वह अपनी पढ़ाई में ध्यान देने लगती है।
तभी उसके फोन पर एक और नोटिफिकेशन आता है। मायरा देखती है कि कबीर ने वीडियो पोस्ट किया है। वह पहले कहती है कि मैं उसकी वीडियो नहीं देखना चाहती, लेकिन फिर सोचती है कि उसकी वीडियो कोई नहीं देखेगा। चलो, मैं ही देख लेती हूँ और उसे एक व्यू दे देती हूँ।
तो मायरा कबीर की वीडियो देखती है। उसमें कबीर के साथ जो लड़की थी, उसे कोई दूसरा लड़का प्रपोज कर रहा होता है। यह देखकर मायरा बहुत खुश हो जाती है और डांस करने लगती है। तभी विद्या उसे देख लेती है और कहती है कि लगता है इस लड़की ने आज कोई हार्ड क्वेश्चन सॉल्व कर लिया है, इसलिए इतनी खुश हो रही है।
तभी मायरा के फोन पर कबीर का कॉल आता है। मायरा तुरंत कॉल उठाती है और कबीर से बात करने लगती है। कबीर रेड हार्ट वाली चैट के बारे में बात करता है और पूछता है कि तुम क्या कह रही थीं?
मायरा कबीर के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाती है। कबीर उसे बार-बार जवाब देने के लिए कहता है। आखिरकार मायरा हिम्मत करके कहती है, “मैं तुम्हें लाइक करती हूँ।” यह सुनकर कबीर सिर्फ “थैंक यू” कहता है। तभी राघव कबीर को बुलाता है, इसलिए कबीर कॉल रख देता है और राघव के साथ चला जाता है।
इसके बाद कबीर घरवालों के साथ बैठा होता है, लेकिन उसका ध्यान बार-बार मायरा की बातों पर ही जाता है। वह सोचता है कि मायरा ने मुझे “आई लाइक यू” कहा और मैंने उसे सिर्फ “थैंक यू” कह दिया। इसके बाद कबीर परेशान होने लगता है और उसे हर जगह मायरा ही दिखाई देने लगती है।
यहाँ तक कि मायरा उसके ख्वाबों में भी आने लगती है और कबीर किसी भी चीज़ से मायरा समझकर बातें करने लगता है। तभी नंदिनी उसे देख लेती है। वह उसके पास आती है और कहती है, “घर में लोग कम हैं क्या, जो तुम इन पेंटिंग्स से बातें कर रहे हो?”
कबीर वहाँ उल्टा-सीधा बोलने लगता है। यह सुनकर नंदिनी परेशान हो जाती है और कहती है, “तुम्हारी तबीयत तो ठीक है ना?” इसके बाद वह कबीर को डॉक्टर से चेकअप करवाने के लिए कहती है। कबीर वहाँ से चला जाता है।
दूसरी ओर, पोदार हाउस में मायरा की कार गिफ्ट को लेकर घर के सभी लोग बातें कर रहे होते हैं। मायरा थोड़ी दूर खड़ी होकर अपने मोबाइल में व्यस्त होती है। तभी कबीर पीछे से वहाँ आता है। मायरा बिना पीछे देखे कहती है, “पापा, मुझे कॉफी नहीं पीनी है।”
लेकिन जब वह पलटकर देखती है तो सामने कबीर खड़ा होता है। मायरा उसे देखकर शॉक हो जाती है और कहती है, “तुम यहाँ क्यों आए हो? कोई देख लेगा तो मेरी तो हॉलीडे जाएगी।”
इसके बाद मायरा कबीर को लेकर बाहर आती है और कहती है, “अब क्या काम है? तुमने थैंक यू तो बोल दिया।” तभी कबीर इधर-उधर देखने लगता है। मायरा पूछती है, “क्या ढूँढ रहे हो?”
कबीर बताता है, “मैं एक लेटर ढूँढ रहा हूँ। मुझे तुमसे जो भी कहना था, वह मैंने उस लेटर में लिखकर रखा था, लेकिन वह कहीं खो गया है।”
इसके बाद मायरा और कबीर आपस में बातें करने लगते हैं। तभी विद्या वहाँ आ जाती है। उन्हें देखते ही मायरा कबीर को तुरंत वहाँ से जाने के लिए कहती है। कबीर वहाँ से चला जाता है।
फिर विद्या वहाँ आकर मायरा से बातें करने लगती है। तभी उसे कार के नीचे से एक लेटर मिलता है। विद्या लेटर उठाकर मायरा से पूछती है, “ये क्या है?”
मायरा लेटर देखकर समझ जाती है कि यह कबीर का लेटर है। वह परेशान हो जाती है और तुरंत विद्या के हाथ से वह लेटर ले लेती है। मायरा कहती है, “ये मेरे एग्जाम के क्वेश्चन हैं।”
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)