Anupama | 12th Sept written update | Janmashtami festival will be celebrated at Kothari Niwas and Shah Niwas.

Sep 12, 2026 - 22:01
0
Anupama | 12th Sept written update | Janmashtami festival will be celebrated at Kothari Niwas and Shah Niwas.

Anupama | 12th Sept written update | Janmashtami festival will be celebrated at Kothari Niwas and Shah Niwas.

 तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल अनुपमा । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा वहां पर शाह हाउस में सभी लोग जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं। जया कान्हा जी बनी होती हैं और सभी लोग उन्हें हैप्पी बर्थडे कहते हैं। इसके बाद जया सभी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देती हैं, जिससे सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं।

वहीं दूसरी ओर, आज जन्माष्टमी के दिन ही राही के पॉप्स का जन्मदिन होता है। इसलिए राही अपने बचपन को याद करती है और अपने पॉप्स के बारे में सोचकर भावुक हो जाती है। तभी वहां वसुंधरा आती है और राही से कहती है कि तुमने कैफे के डॉक्यूमेंट तो तैयार कर लिए हैं, लेकिन आज प्रेम से उन पर साइन भी करवा लेना।

राही यह सुनकर परेशान हो जाती है। वसुंधरा कहती है कि मैं तुम पर कोई दबाव नहीं डाल रही हूं। तुम ही तो कहती हो ना कि हम दोनों एक हैं, तो फिर इसमें क्या दिक्कत है? राही कहती है कि आज जितना खुशी का दिन है, में जितनी खुश हूं, उतनी ही सैड भी हूं, क्योंकि आज ही के दिन मेरे पॉप्स का जन्मदिन है। यह कहते हुए राही वहां से चली जाती है।

वहीं दूसरी ओर, अनुपमा और घर के सभी लोग मिलकर जन्माष्टमी का त्योहार मना रहे होते हैं। तभी माही उनका बैग लेकर वहां आती है। उसे देखकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं और पूछते हैं कि तुम कहां जा रही हो?

माही बताती है कि उसने ज्वेलरी डिजाइनिंग का कोर्स जॉइन किया है, इसलिए वह तीन-चार महीने के लिए दिल्ली जा रही है। यह सुनकर वहां थोड़ी बहस होने लगती है।

तभी अनुपमा सभी को समझाती है और माही से कहती है कि आज खुशी का दिन है और अभी तक कान्हा जी की पूजा भी नहीं हुई है। इसलिए मैं तुम्हें प्रसाद नहीं दे पाऊंगी और ना ही तुम्हें टीका लगा पाऊंगी। लेकिन एक चीज है...इसके बाद अनुपमा जया को बुलाती है और उनको माही को आशीर्वाद देने के लिए कहती है। जया माही को आशीर्वाद देती हैं।

अनुपमा माही से कहती है कि संभलकर जाना और कान्हा जी तुम जिस काम के लिए जा रही हो, वह काम जरूर पूरा करे।

वहीं दूसरी ओर, कोठारी निवास में सभी लोग बैठे होते हैं। तभी राही प्रेम से साइन करवाने के लिए कैफे के डॉक्यूमेंट लेकर आती है।

राही प्रेम से कहती है कि आज खुशी का दिन है और मेरे पॉप्स का जन्मदिन भी है। इसलिए यह उनकी तरफ से तुम्हारे लिए एक गिफ्ट है।

लेकिन प्रेम राही को मना कर देता है। वह कहता है कि राही, मेरी असली गिफ्ट तो तुम हो। और यह अनुज कैफे तुम्हारा था, तुम्हारा है और तुम्हारा ही रहेगा।

इसके बाद सभी लोग कान्हा जी को प्रसाद चढ़ाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। फिर सभी मिलकर मटकी फोड़ते हैं और खुशी-खुशी जन्माष्टमी का त्योहार मनाते हैं।

वहीं दूसरी ओर, शाह हाउस में भी सभी लोग खड़े होते हैं। तभी अंश और प्रार्थना वहां आते हैं और मिठाई का डिब्बा देते हुए कहते हैं कि अंश का एक गेमिंग कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट हो गया है। यह सुनकर सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं।

इसके बाद प्रार्थना कहती है कि दूसरी खुशी की बात भी है। अनु मां ने हमें जो प्राइज मनी दी थी, उनसे हमने एक फ्लैट बुक कर लिया है, यह सुनकर सभी लोग हैरान रह जाते हैं, लेकिन अनुपमा यह सुनकर खुश होती है और सभी को समझाती है।

इसके बाद शाह हाउस के सभी लोग भी कान्हा जी को प्रसाद चढ़ाते हैं, उनकी पूजा आरती करते हैं और जन्माष्टमी के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। सभी लोग मिलकर मटकी फोड़ते हैं।

फिर कान्हा जी के जन्मदिन की केक काटते और बादमें अनुज के जन्मदिन की केक काटते हैं तब रही और प्रेम भी वहां आ जाते हैं तो सब लोग मिलकर यह त्यौहार मनाते हैं

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User