स्वामी अवधेशानंद जी गिरि के जीवन सूत्र
जब हमारा ध्यान सत्य पर केंद्रित होता है, तब हमारे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगता है।
शास्त्र कहते हैं कि जब व्यक्ति में विवेक जागता है, तब उसे अपना लक्ष्य स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगता है। वह लक्ष्य पूरे करने और सिद्धि प्राप्त करने के लिए तत्पर हो जाता है और कर्म करने लगता है। जब हमारा ध्यान सत्य और नित्य तत्व पर केंद्रित होता है, तब जीवन में सकारात्मक परिवर्तन शुरू हो जाता है। हमारी दृष्टि व्यापक और स्पष्ट बनती है। हम व्यर्थ के आकर्षणो से ऊपर उठकर सही दिशा मे आगे बढ़ते हैं। यही विवेक हमे पुरुषार्थी बनाता है और सत्य की ओर चलते रहने की प्रेरणा देता हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)