Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 10th Sept। Krish, under the influence of alcohol, goes to kill Samar Damini.

Sep 10, 2026 - 14:52
0
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 10th Sept। Krish, under the influence of alcohol, goes to kill Samar Damini.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 10th Sept। Krish, under the influence of alcohol, goes to kill Samar Damini.

     तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो वहाँ अरमान मायरा से कहता है, “ये तुम्हारे एग्जाम के क्वेश्चन हैं। हम तुम्हारे लिए किताबें भी ले आए हैं और तुम्हारा फॉर्म भी भर दिया है।”

मायरा कहती है, “सॉरी पापा, मुझे किसी और कॉलेज में एडमिशन लेना है।” इसके बाद वह कबीर द्वारा बताए गए कॉलेज की फोटो दिखाती है।

अभीरा कहती है, “मंकी, ये तो वही कॉलेज है जो मैंने तुम्हें सजेस्ट किया था।” फिर वह बताती है कि उस कॉलेज का फॉर्म फिल करने का आज आखिरी दिन है। अगर हमने शाम 6 बजे तक फॉर्म नहीं भरा, तो तुम्हें वहाँ एडमिशन नहीं मिलेगा।

मायरा कहती है, “मम्मा, मैंने पहले ही फॉर्म भर दिया है।”

यह सुनकर अरमान और अभीरा हैरान रह जाते हैं।

बाद में अरमान को परेशान देखकर अभीरा उसके पास जाती है और कहती है, “तुम इतने उदास क्यों हो? क्योंकि मायरा ने तुम्हारी बताई हुई कॉलेज को रिजेक्ट कर दिया, इसलिए?”

अरमान कहता है, “नहीं, वो बात नहीं है। लेकिन उसने खुद ही फॉर्म भर दिया। हर बार तो उसका फॉर्म मैं ही भरता आया हूँ। मायरा ऐसे कैसे कर सकती है? उसने हमें फॉर्म चेक भी नहीं करने दिया।”

अभीरा अरमान को समझाती है और कहती है, “वो अब इंडिपेंडेंट हो गई है। अब वह खुद अपने फैसले ले सकती है।”

अरमान कहता है, “ऐसे एक ही दिन में थोड़ी कोई बदल सकता है।”

इसके बाद अरमान और अभीरा दोनों आपस में बातें करते हैं।

तभी घर से सबके चिल्लाने और शोर करने की आवाज आती है। अरमान और अभीरा तुरंत वहाँ जाते हैं। काजल रोते हुए बताती है कि कृष्ण कहीं चला गया है। वह यहाँ से ऑफिस के लिए निकला था, लेकिन ऑफिस पहुँचा ही नहीं।

यह सुनकर घर के सभी लोग परेशान हो जाते हैं और कृष्ण को खोजने की बात करते हैं।

तभी अरमान कहता है, “मुझे पता है कि वह कहाँ है।”

बाद में अरमान किसी से फोन पर बात करता है। वहाँ से उसे खबर मिलती है कि कृष्ण अभी-अभी ड्रिंक करके वहाँ से निकला है।

अरमान यह बात घरवालों को बताता है तो सभी लोग हैरान रह जाते हैं। वे कहते हैं, “कृष्ण शराब पीता है?”

अरमान बताता है, “हाँ, मुझे पहले से ही ये सब पता था। मैंने उसे समझाया था और उसने ड्रिंक करना छोड़ भी दिया था।”

इसके बाद घरवालों के कहने पर अरमान तुरंत कृष्ण को खोजने के लिए निकल जाता है।

फिर अरमान कृष्ण को खोज रहा होता है। तभी रास्ते में उसे समर-दमिनी दिखाई देते हैं। अरमान कहता है, “मुझे कोई मिले या ना मिले, लेकिन ये आदमी जरूर मिल जाता है।”

तभी उसे कृष्ण भी दिखाई दे जाता है। अरमान तुरंत अपनी कार रोकता है। वह देखता है कि कृष्ण हाथ में लकड़ी का डंडा लेकर समर-दमिनी को मारने जा रहा है।

अरमान तुरंत उनके पास जाता है और कृष्ण के हाथ से लकड़ी का डंडा छीन लेता है।

समर-दमिनी शीशे में अरमान को देख लेता है और तुरंत पीछे मुड़ जाता है। अरमान के हाथ में लकड़ी का डंडा देखकर वह कहता है, “तुम मुझे मारने आए हो?”

वह अरमान का सामना करने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन अरमान डंडा नीचे फेंक देता है और कहता है, “ये तो ऊपर से गिरा था। मैंने तो बस आपकी जान बचाई है।”

लेकिन समर अरमान की बात नहीं मानता। वह कहता है, “तुम मुझे मारने ही आए थे। साथ में इस गुंडे को भी लाए थे।

 अरमान सोचता है कि इसने अभी तक कृष का मुंह नहीं देखा है और वो जैसे-तैसे कर के समर-दमिनी को समझाता है। इसके बाद वो वहाँ से चला जाता है और अरमान भी कृष्ण को कार में बैठाकर घर वापस लौट जाता है।

घर पर कृष्ण को लेकर सभी लोग बहुत परेशान होते हैं। काजल कावेरी से कहती है, “अरमान कृष्ण को लेकर कब आएगा?”

तभी अरमान कृष्ण को लेकर वहाँ पहुँच जाता है। अभीरा कहती है, “वो आ गए।”

कृष्ण को नशे की हालत में देखकर संजय को बहुत गुस्सा आता है और वह कृष्ण को एक थप्पड़ मार देता है।

काजल संजय को डांटते हुए कहती है, “आप इन पर ऐसे हाथ कैसे उठा सकते हैं? वो भी तब, जब ये होश में ही नहीं हैं।”

इसके बाद घरवाले काजल को समझाने लगते हैं। फिर तान्या और समर-दमिनी की शादी को लेकर भी घर में बातें होने लगती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User