Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 30th Aug written update | Myra will go to Damini House to get Abhira's saree.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 30th Aug written update | Myra will go to Damini House to get Abhira's saree.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो वहां मायरा वो साड़ी लेकर दामिनी हाउस पहुंचती है और कबीर को मैसेज करती है कि वो साड़ी लेकर बाहर खड़ी है। मायरा का मैसेज देखकर कबीर थोड़ा परेशान हो जाता है और वह साड़ी लेने के लिए बाहर जाता है। लेकिन वहां राघव और नंदिनी दोनों खड़े होते हैं। कबीर दोनों को बातों में उलझाते हुए कहता है, "क्या बात है, आप दोनों यहां क्यों खड़े हो? दोनों डांस की प्रैक्टिस करिए।"
राघव और नंदिनी दोनों डांस करने से मना कर देते हैं, लेकिन कबीर जिद करता है और दोनों को डांस करने के लिए मजबूर कर देता है। बाद में मौका देखकर कबीर वहां से साड़ी लेकर बाहर मायरा के पास चला जाता है।
बाहर मायरा को बहुत सारे मच्छर काट रहे होते हैं। तभी मायरा साइड में पड़ी अगरबत्ती उठाकर अपने चारों ओर घुमाने लगती है। तभी कबीर वहां आ जाता है और कहता है, "क्या बात है, आजकल के लोग भगवान को छोड़कर अपनी ही पूजा करने लगे हैं?"
इसके बाद कबीर और मायरा थोड़ी देर आपस में बात करते हैं। बाद में मायरा कबीर से साड़ी मांगती है तो कबीर उसे साड़ी दे देता है। वहीं मायरा भी कबीर को दूसरी साड़ी दे देती है। इस तरह दोनों एक-दूसरे की साड़ियां एक्सचेंज कर लेते हैं।
बाद में मायरा वहां से जाने लगती है। तभी राघव वहां आ जाता है और मायरा को देख लेता है। यह सब देखकर कबीर वहां छुप जाता है। फिर राघव मायरा से उस साड़ी के बारे में पूछता है और कहता है, "यह साड़ी तुम कहां से लाई?"
मायरा कबीर की तरफ देखने लगती है, लेकिन कबीर उसे इशारा करके यह बात बताने से मना कर देता है। इसके बाद मायरा झूठ बोलते हुए कहती है, "मैं आपके घर से साड़ी चुपके से ले आई थी और अपनी साड़ी वहां रख दी।"
यह सुनकर राघव कहता है, "बेटा, ऐसा नहीं करते। आपने मुझे बोला होता तो मैं ये साड़ी आपको दे देता।" इसके बाद राघव मायरा से कहता है, "अब जब अगली बार आओ तो बेल बजाकर ही अंदर आना।" मायरा राघव को थैंक यू कहती है और उनसे हाथ मिलाकर वहां से चली जाती है।
तो वहीं पोदार हाउस में विद्या की तबीयत खराब होने को लेकर घर के सभी लोग काफी परेशान होते हैं। सभी लोग विद्या को डॉक्टर के पास जाने के लिए समझाने लगते हैं, लेकिन विद्या किसी की बात नहीं मानती है।
तभी अभिरा अरमान से कहती है, "मां आपकी ही बात मानेंगी और इस मिशन को अरमान, तुम्हें ही पूरा करना होगा।"अरमान कहता है, "लेकिन मैं मां को कैसे मनाऊंगा?
तब अभिरा उसे समझाते हुए कहती है, "अगली बार जब मां की आंखों का ऑपरेशन हुआ था, तब तुमने ही उन्हें मनाया था। इस बार भी तुम्हें ही उन्हें मनाना होगा।"
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)