Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 11th Sept। Kabir will propose to another girl in front of Myra.
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai | 11th Sept। Kabir will propose to another girl in front of Myra.
तो दोस्तों स्टार प्लस पर आने वाली ड्रामा से भरपूर टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता हैं । के आज के एपिसोड में काफी ट्विस्ट एंड अपडेट आने वाले हैं तो एपिसोड की शुरुआत में आपको देखने मिलेगा तो वहाँ पर पोदार हाउस में सभी लोग अपने-अपने मोबाइल लेकर चैट करने में ही लगे होते हैं। अरमान और अभीरा दोनों भी एक-दूसरे से आमने-सामने बात नहीं करते, बल्कि मोबाइल पर एक-दूसरे से चैट करते हैं।
वहीं पर मायरा को कबीर की चैट में एक रेड हार्ट दिखाई देता है। रेड हार्ट देखकर मायरा बहुत खुश हो जाती है और खुशी से उछलने लगती है। लेकिन तभी कबीर उस हार्ट वाली चैट को डिलीट कर देता है। यह देखकर मायरा उदास हो जाती है और तुरंत कबीर को मैसेज करके पूछती है कि तुमने रेड हार्ट वाली चैट क्यों डिलीट की? कबीर बताता है कि वह मैसेज किसी और के लिए था और गलती से तुम्हारी चैट में चला गया था। यह सुनकर मायरा परेशान हो जाती है।
फिर सुबह होते ही सभी लोग नाश्ता करने लगते हैं। तभी मायरा को कबीर के प्रोजेक्ट के बारे में याद आता है। वह अभीरा से कहती है कि मुझे कुछ काम है, इसलिए मैं अपनी दोस्त काव्या के घर जा रही हूँ। इसके बाद मायरा झूठ बोलकर वहाँ से निकल जाती है।
फिर वह कबीर के पास पहुँचती है। कबीर उससे कहता है कि तुम्हें इतनी देर क्यों लग गई? मायरा बताती है कि रास्ते में ट्रैफिक बहुत ज्यादा था, इसलिए उसे आने में देर हो गई। इसके बाद दोनों मिलकर फोटोशूट करने लगते हैं।
इसी बीच कबीर के फोन पर एक मैसेज आता है। मैसेज देखकर कबीर मुस्कुराने लगता है। फिर वह मायरा से पूछता है कि अगर किसी लड़के को किसी लड़की को प्रपोज करना हो तो उसे क्या करना चाहिए? इसके बाद कबीर मायरा से मदद मांगता है। यह सुनकर मायरा अंदर ही अंदर परेशान हो जाती है और गुस्से में कबीर को उल्टा-सीधा जवाब देने लगती है।
तभी वहाँ एक लड़की आती है और कबीर को अपने साथ लेकर जाने लगती है। मायरा कबीर से कहती है कि तुम तो मुझे आज कैफे पर लेकर जाने वाले थे। लेकिन मायरा की बात पूरी होने से पहले ही वह लड़की कबीर को अपने साथ लेकर वहाँ से चली जाती है।
दूसरी ओर, घर पर सभी लोग मायरा के एग्जाम क्लियर करने की खुशी में उसे गिफ्ट देने के बारे में सोचते हैं। सभी लोग अपनी-अपनी राय और सुझाव देने लगते हैं। अरमान और अभीरा को बाकी लोगों के कुछ सुझाव पसंद नहीं आते। तभी कावेरी मायरा को कार गिफ्ट करने का सुझाव देती है। सभी लोग कहते हैं कि यह ठीक रहेगा। इसके बाद सभी लोग मायरा के लिए गिफ्ट को लेकर आपस में बातें करने लगते हैं।
बाद में अभीरा मायरा के लिए खाना बनाती है और कहती है कि मैं उसे डिस्टर्ब नहीं करना चाहती। इसलिए मैं खुद काव्या के घर जाकर उसे खाना दे आती हूँ। इसके बाद वह काव्या के घर फोन करती है और कहती है कि मैं आपके और मायरा के लिए खाना लेकर आ रही हूँ।
लेकिन काव्या की मम्मी बताती हैं कि मायरा तो यहाँ पर है ही नहीं। यह सुनकर अभीरा हैरान रह जाती है। वह कहती है कि मंकी ने हमसे झूठ बोला है।
इसी बीच कावेरी वहाँ आती है और अभीरा से कहती है कि तुम इतना टेंशन मत लो। मेरी ड्राइवर से बात हो गई है, मायरा बिल्कुल ठीक है। अभीरा तुरंत पूछती है कि वह कहाँ है और किसके साथ है? कावेरी बताती है कि वह ग्राउंड में गई है और इस समय अकेली है। इसके बाद दोनों आपस में बातें करने लगती हैं।
वहीं दूसरी ओर, मायरा कबीर और उस लड़की का पीछा करते हुए ग्राउंड में पहुँच जाती है। वहाँ पहुँचकर वह कबीर को उसी लड़की को प्रपोज करते हुए देख लेती है। यह देखकर मायरा बहुत परेशान हो जाती है और गुस्से में वहाँ से जाने लगती है।
लेकिन तभी उसका ड्रेस एक हुक में फँस जाता है। कबीर की नजर मायरा पर पड़ जाती है। मायरा तुरंत एक बैनर के पीछे जाकर छिप जाती है। कबीर उसके पास पहुँच जाता है और चोरी-छिपे उसके पीछे आने की वजह पूछता है।
मायरा कबीर को कुछ नहीं बताती और गुस्से में वहाँ से चली जाती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)